जयपुर में मोमोज ठेले वाली युवती के झुलसने के मामले में अब एक और वीडियो सामने आया है. इस नए वीडियो में घायल युवती सड़क पर दर्द से तड़पती दिखाई दे रही है, जबकि उसी दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला मौके से गुजरता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में एक्शन हुआ है और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
#Jaipur #Rajasthan #CMConvoy #PoliceAction #MomoStall #ATReel #AajTakSocial
जब माताएं अस्पतालों में जिंदगी और मौत से लड़ रही थीं, तब मंत्री जी संवेदना नहीं, तंज कस रहे थे।
मातृत्व का अपमान करने वाले इस बयान पर राजस्थान जवाब मांग रहा है।
माफी मांगो मंत्री जी!
बीकानेर में प्रसुताओं की मौत जैसे गंभीर मामले पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर जी द्वारा असंवेदनशील टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय हैं।
जो मंत्री अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए पीड़ितों का मज़ाक उड़ाए, उसे एक पल भी पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
आज राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। अस्पतालों में दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल, उपकरणों की कमी, स्टाफ की लापरवाही - हर स्तर पर अव्यवस्था कायम है। लेकिन मंत्री जी जवाबदेही लेने की बजाय बयानबाज़ी में उलझे हैं।
यह रवैया साबित करता है कि सरकार की प्राथमिकता जनता की जान नहीं, बल्कि अपनी छवि बचाना है।
मुख्यमंत्री जी से मांग है कि ऐसे मंत्री को तत्काल पदमुक्त किया जाए। राजस्थान की जनता ऐसी संवेदनहीनता को स्वीकार नहीं करेगी।
@RajCMO@BhajanlalBjp
स्वास्थ्य मंत्री जी, एक दिन किसी अस्पताल के लेबर रूम की चीखें सुनिए। आपको अंदाज़ा लगेगा कि प्रसव पीड़ा का दर्द शरीर की सारी हड्डियों के एक साथ टूट जाने से भी ज़्यादा होता है। ऐसे में उस दर्द को समझे बिना “नाचने” जैसे सवाल पूछना वाकई गंभीर चिंतन का विषय है।
एक तरफ़ कोटा में पानी के इंजेक्शन दिए जाने से गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई, वहीं बीकानेर में भी महिलाएं गंभीर रूप से बीमार हैं। इतने गंभीर मुद्दे पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सार्वजनिक रूप से दर्जनों कैमरों के सामने कितने गंभीर हैं, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल प्रशासन से पूछ रहे हैं कि क्या गर्भवती महिला नाचते हुए आई थी?
मुख्यमंत्री ग्राम चौपाल से कितना ही सकारात्मक माहौल क्यों न बना दें, मगर मंत्रिमंडल के महोदय हर दूसरे दिन सरकार की छवि को ख़ाक में मिलाकर सब किए-कराए पर मिट्टी डाल ही देते हैं।
कब तक सहेगा राजस्थान?
असल में खुद मंत्री जी को अच्छे डॉक्टरों की सलाह, अच्छे इलाज, अच्छी दवाओं और भरपूर आराम की जरूरत है। चिकित्सा जैसे विभाग में अतिरिक्त संवेदनशीलता की जरूरत होती है लेकिन यहां बेसिक का भी अभाव है। पहले कोटा और अब बीकानेर में प्रसुताओं की जान पर बनी हुई है। व्यवस्थाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। मंत्री जी प्रिंसिपल साहब से पूछ रहे हैं कि बताइए प्रश्न बताएं सीरियस अवगत में आई थी या पैदल नाचते हुए आई थीं? पता नहीं क्या हो गया है इनको?
कारण कुछ भी हो सकते हैं, लेकिन जो गलत है वो ग़लत है। इनके पास अच्छे डॉक्टर्स की बजाय अच्छे ट्राॅल्स की फ़ौज है जो अभी आएगी और इनके कहे का प्रतिकार करने वालों को गरियाना शुरू करेगी।
मंत्री जी चौथी बार के विधायक हैं। दूसरी बार के मंत्री हैं। राज परिवार टाइप के फैमिली बैकग्राउंड से आते हैं। घर परिवार भी है। फिर ऐसे उदाहरण क्यों प्रस्तुत करते हैं?
ऐसे लोग न तो जनप्रतिनिधि होने चाहिए और न ही मंत्री।
@BhajanlalBjp
आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के आह्वान पर नीट पेपर लीक मामले में आयोजित हुए विरोध प्रदर्शन में बतौर कार्यकर्ता राजस्थान युवा कांग्रेस शामिल हुआ।
#NeetPaperLeak#SackDharmendraPradhan#JpcForNeetScam#IYC#Rajasthan
मारवाड़ की माटी से लेकर मेवाड़ के शौर्य तक, शेखावाटी की वीर धरा से लेकर हाड़ौती तक, ढूंढाड़ से लेकर वागड़ और ब्रज तक, आज पूरा राजस्थान एक स्वर में अपने भाई को जीतता हुआ देखना चाहता है। हर संभाग और हर जिले के युवा की बस एक ही पुकार है।
@withabhinsui
"राजनीति क्या है?" जानने के लिए - मिलिए राजस्थान के युवा नेता अभिषेक चौधरी से..
चुनावी रैलियों से इतर, धरातल पर सेवा की मिसाल भाई अभिषेक चौधरी 🤘🥰
@withabhinsui
युवा कांग्रेस के चुनाव में अब केवल 3 दिन शेष हैं। प्रदेशाध्यक्ष पद के लोकप्रिय एवं संघर्षशील उम्मीदवार अभिषेक चौधरी जी और उनकी पूरी टीम ने दिन रात मेहनत कर 12 लाख से अधिक नए साथियों को जोड़ते हुए संगठन को नई ऊर्जा और अभूतपूर्व मजबूती देने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
अब समय अंतिम संघर्ष का है। आने वाले 3 दिनों में प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत, समर्पण और जुनून के साथ मैदान में उतरे। गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ-बूथ तक पहुंचकर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें और इस जीत के अंतर को ऐतिहासिक बनाएं।
यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि युवा शक्ति, संगठन की मजबूती और आने वाले बेहतर भविष्य की लड़ाई है। आइए, मिलकर युवा कांग्रेस को और मजबूत बनाएं तथा अभिषेक चौधरी जी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।
@withabhinsui@IYC@Rajasthan_PYC@INCIndia@INCRajasthan
युवा सोच • मज़बूत नेतृत्व • संघर्ष की आवाज़
साफ़ वाणी, ओजस्वी जोश और ज़मीनी पकड़ की पहचान बड़े भाई अभिषेक चौधरी को यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए भारी मतों से विजयी बनाएं। ✊❤️
@withabhinsui#YouthCongress#Rajasthan#AbhishekChoudhary
तारीख़ जानती है, ज़माना गवाह है,
कुछ कोर-बातिनों की नज़र तंग ही सही।
ये ज़र की जंग है, न ज़मीनों की जंग है,
ये जंग है बक़ा के उसूलों के वास्ते।
जो ख़ून हम ने नज़्र दिया है ज़मीन को,
वो ख़ून है गुलाब के फूलों के वास्ते।
#iycelection#iycrajasthan