“मेरे खून का एक-एक कतरा देश की एकता और अखंडता के नाम है।”
अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक, भारत की लौह महिला एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
उनका साहस और राष्ट्रसेवा का संकल्प सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#IndiraGandhi #IndiraGandhiJayanti #IronLadyOfIndia
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी गोड्डा जिले के स्कूलों में सात महीने से एमडीएम की राशि का इंतजार है,यहां कई स्कूलों में चूल्हे बंद है। सर इस मामले को गंभीरतापूर्वक लिया जाय,🙏
@dcgodda
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी कई महीनों से विधवा पेंशन,वृद्धापेंशन नहीं मिलने से विधवा महिला एवं बुजुर्ग लोगों की परेशानी बढ़ी है,दवाई सहित अन्य जरूरत की पूर्ति को लेकर मुश्किलें बढ़ गई है।
माननीय मामले को संज्ञान में लिया जाय 🙏
@dcgodda
गोड्डा के पत्रकार अनवर अपने पिता को कई सरकारी अस्पतालों का चक्कर लगाने के बाद @ranchi_rims लेकर आया है लेकिन उसने फोन कर बताया कि उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है और न ही सभी तरह की सुविधाएं मिल रही हैं.
@IrfanAnsariMLA जी वो बता रहा है कि स्ट्रेचर भी खुद से खींचना पड़ता है.
Pained by the passing of Rupi Soren Ji. She always worked for empowering tribal communities. In this hour of grief, my thoughts are with Hemant Ji, Kalpana Ji and their entire family.
रूपी सोरेन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। शोक की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी, कल्पना जी और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
ᱨᱩᱯᱤ ᱥᱚᱨᱮᱱᱮ ᱵᱟᱹᱜᱤᱭᱟᱜ ᱵᱚᱱ ᱛᱮ ᱟ.ᱰᱤ ᱫᱩᱠᱤᱧ ᱟᱴᱠᱟᱨᱮᱫ ᱠᱟᱱᱟ᱾ ᱱᱤᱭᱟᱹ ᱫᱩᱠ ᱚᱠᱛᱮ ᱨᱮ ᱤᱧᱟᱹᱜ ᱡᱤᱣᱤ ᱨᱟᱲᱮᱡ ᱫᱚ ᱦᱮᱢᱚᱱᱛ ᱡᱤ, ᱠᱚᱞᱯᱚᱱᱟ ᱡᱤ ᱟᱨ ᱩᱱᱤᱭᱟᱜ ᱥᱟᱱᱟᱢ ᱜᱷᱟᱨᱚᱧᱡᱽ ᱨᱮᱱ ᱠᱚ ᱥᱟᱸᱣᱛᱮ ᱢᱮᱱᱟᱜ-ᱟ᱾
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं।
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
गोड्डा की बेटी शिक्षा कुमारी ने 18वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।
यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और बेटियों की असीम क्षमता का प्रमाण है। शिक्षा की यह सफलता हजारों युवा खिलाड़ियों और बेटियों के लिए प्रेरणा है।
उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 🥊🏅
@HemantSorenJMM
आज रांची स्थित देवकमल अस्पताल में उपचाररत महागामा निवासी श्री गुंजन कुमार जी के 7 वर्षीय पुत्र प्रिंस ठाकुर से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कुछ दिन पूर्व हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके बेहतर उपचार में लगातार जुटी हुई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि उन्हें सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों तथा उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। उनकी स्वास्थ्य स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नन्हा प्रिंस शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच वापस लौटें और पुनः मुस्कुराते हुए अपना बचपन जी सकें।
भाजपा के लिए लोकतंत्र जनता के विश्वास का नहीं, सत्ता के खेल का नाम है। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान आनन-फानन में नामांकन रद्द कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कलंकित किया गया, और अब झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी के एक धनाढ्य करीबी को पिछड़े दरवाज़े से राज्यसभा भेजने के लिए हर तरह की जोड़-तोड़ की जा रही है।
जब जनादेश साथ न दे, तो नियम बदल दो; जब जनता भरोसा न करे, तो संस्थाओं पर दबाव बना दो यही भाजपा का लोकतांत्रिक मॉडल बन चुका है। लोकतंत्र, संविधान और राजनीतिक मर्यादाओं पर हो रहे इस सुनियोजित हमले के खिलाफ आज झारखंड विधानसभा के बाहर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा की यह लड़ाई जारी रहेगी।
@kharge@RahulGandhi@kcvenugopalmp@KRajuINC@bhupeshbaghel
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, अबुआ सरकार में आंधी बारिश,तूफान में बच्चों संग बाथरूम में कटती है रात,अबुआ आवास का किस्त नहीं मिलने से पन्नी डालकर रहने पर विवश परिवार
आज रांची खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय समारोह में शामिल हुआ।
आप सभी सम्मानित प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं जोहार https://t.co/WYdDx1x3so
माननीय @IrfanAnsariMLA जी क्या मजाक चल रहा है गोड्डा जिले के सरकारी अस्पताल में? बंध्याकरण के जगह मलमूत्र का बंध्याकरण किया गया है इसपर @HemantSorenJMM जी @dcgodda इसपर संज्ञान लेते हुए CS और डॉ पर मृत्यु का केस दर्ज होना चाहिए। @DipikaPS@nishikant_dubey
https://t.co/YQ9M8Kjrls