विकसित राजस्थान के संकल्प को नई गति देने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण हेतु वीर भूमि राजस्थान पधारने पर यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से आत्मीय भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
#PMModi4ViksitRajasthan
आज राजस्थान के करीब 54 हजार युवा साथियों को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपकर बहुत संतोष का अनुभव हुआ है। मैं उन्हें बधाई देने के साथ ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
राजस्थान के शिक्षा जगत को नई दिशा देने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री एवं मनोहरपुर शाहपुरा के पूर्व महाराव, हमारे पूज्य दादोसा स्व. राव धीर सिंह जी की 52वीं पुण्यतिथि पर हनुमंत निवास पैलेस, शाहपुरा बाग में आयोजित पुष्पांजलि समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर त्रिवेणी धाम के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 खोजीद्वाराचार्य श्री रामरिछपाल दास जी महाराज का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त कर हम सभी कृतार्थ हुए। भजन-कीर्तन के दिव्य वातावरण के पश्चात महाराज श्री के सारगर्भित आशीर्वचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, सेवा और कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा दी।
दादोसा राव धीर सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा और शिक्षा के उन्नयन को समर्पित रहा। शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राजस्थान में शिक्षा के प्रसार हेतु जो नींव रखी, उसका लाभ आज भी लाखों विद्यार्थी प्राप्त कर रहे हैं। एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी राजनेता और प्रजावत्सल शासक के रूप में उन्होंने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा। शाहपुरा रियासत के महाराव के रूप में भी वे अपनी प्रजा के लिए पिता तुल्य थे। उनके द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्य आज भी लोगों के हृदय में जीवंत हैं।
पुण्यतिथि के इस अवसर पर दादोसा जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु हर वर्ष की भांति इस बार भी जयपुर ग्रामीण सहित आस-पास के समस्त क्षेत्रवासियों के लिए विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है, इस भाव के साथ आयोजित यह शिविर दादोसा जी के सेवा-संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।
ऐसे महान व्यक्तित्व को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जनसेवा का व्रत निरंतर जारी रहेगा।
पूज्य महाराज श्री का आशीर्वाद लेने पधारे सभी संतजनों, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों एवं चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों व कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।
स्व. राव धीर सिंह जी अमर रहें।
@RaoRajendraBJP
#RaoDheerSingh #ManoharpurShahpura #52वीं_पुण्यतिथि
आज हमारे दादोसा - राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. राव धीर सिंह जी की 52वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि समारोह एवं भजन कार्यक्रम में आप सादर आमंत्रित हैं।
समय : प्रातः 8 बजे
स्थान : हनुमंत निवास पैलेस - शाहपुरा बाग
तत्पश्चात हर वर्ष की भांति जयपुर ग्रामीण सहित समस्त आस पास के परिक्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त किए जा सकेंगे।
@RaoRajendraBJP
#RaoDheerSingh #ManoharpurShahpura
जयपुर स्थित विधानसभा भवन में डॉ.सतीश पुनियां जी और डॉ अल्का गुर्जर जी को निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूँ।
@DrSatishPoonia@alka_gurjar#BJP#Rajasthan
2014 में आशा के जिस सूरज का उदय हुआ, वह आज नए आत्मविश्वास के प्रकाशपुंज में बदल चुका है। बीते 12 वर्षों में भारत के लोगों ने पहली बार यह देखा है कि जब सही नीयत से सरकार चलती है तो तेज गति से विकास भी होता है।
आज पाली में भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के माननीय प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी के सुपुत्र श्रेयांस राठौड़ जी के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधु को सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ तथा परिवार को इस मंगल अवसर पर ढेरों बधाई प्रेषित की।
@madanrrathore
@narendramodi Lallantop's interview with Mithali Raj shows how women's cricket was ignored and disrespected during the Congress era. Thanks to @JayShah for increasing the support to women's cricket..!
Chak De India 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
A spectacular win by the Indian team in the ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Finals. Their performance in the final was marked by great skill and confidence. The team showed exceptional teamwork and tenacity throughout the tournament. Congratulations to our players. This historic win will motivate future champions to take up sports.
#WomensWorldCup2025
For a Viksit Bharat to become a reality, Andhra Pradesh has a key role to play and in Andhra Pradesh, it is important that Rayalaseema flourishes too. The NDA Government in AP, led by Chandrababu Naidu Garu is committed to ensuring all round development of the state.
@ncbn
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने कल नई दिल्ली से 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' और 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' का शुभारंभ करने के साथ ही अन्नदाता किसान भाई-बहनों को ₹42,000 करोड़ से अधिक की कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का उपहार दिया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर संविधान सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के लिए इनका अमूल्य योगदान हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।
#महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌼💫
#जमवाय_माता के दर्शन और पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता की कृपा और आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। माता रानी की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों और जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार हो। 🙏💫