UPPRPB द्वारा आरक्षी भर्ती- 2023 की लिखित परीक्षा के परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों का पूर्ण परीक्षण कर तथा विषय विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी दिनांक 30/10/24 को प्रकाशित की गई है। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/IGN26c2P7U व https://t.co/9t08Wai2GB पर दिनांक 09-11-2024 तक उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक पाली के निरस्त प्रश्नों के अंक, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्णीत रिट याचिका संख्या-2669/2009 पवन कुमार अग्रहरि बनाम UPPSC में दी गई व्यवस्था के अनुसार दिए जाएंगे।
लिखित परीक्षा के परिणाम के शीध्र प्रकाशन की दिशा में UPPRPB द्वारा सतत् कार्य किया जा रहा है। आशा है कि नवंबर के तृतीय सप्ताह में UPPRPB द्वारा चयन के अगले प्रक्रम DVPST हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर यथा समय दी जाएगी।
सदस्य सचिव
UPPRPB
#UP_Const_Rectt_23
#उ0प्र0_आरक्षी_भर्ती_23
@CMOfficeUP@Uppolice@Rajeevkrishna69
आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23, 24, 25 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता, और आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण, अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) हेतु अर्ह पाए गए अभ्यार्थियों की सूची एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाईट https://t.co/l2LtxSyHyY पर जारी कर दी गई है।
अभ्यर्थी अपना परिणाम नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
https://t.co/gea9Wtgw4T
-परीक्षा नियंत्रक
उ0 प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ
@cmofficeUP@uppolice@Rajeevkrishna69
Did You Know?
After a gap of more than 100 years, Nagaland’s second Railway Station, Shokhuvi was commissioned in August 2022; Dimapur Railway Station was inaugurated in 1903.