@elonmusk Dear President elon musk,
Please accept my humble apologies for not realizing that you are the real boss of USA
Naturally, you would prefer to maintain your monopolistic exploitation of the great people of USA , but would you nonetheless consider allowing BYD to compete?
🚩 जय श्री राम 🚩
मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव #श्रीरामनवमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री राम समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सदाचार का संचार करें।
सभी का जीवन धर्म, कर्तव्य और आदर्शों के मार्ग पर अग्रसर रहे।
🙏 जय श्री राम 🙏
🚩 जय श्री राम 🚩
मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक प्रभु श्रीराम के पावन जन्मोत्सव #श्रीरामनवमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री राम समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सदाचार का संचार करें।
सभी का जीवन धर्म, कर्तव्य और आदर्शों के मार्ग पर अग्रसर रहे।
🙏 जय श्री राम 🙏
हनुमान जन्मोत्सव की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
अजर-अमर, अटल शक्ति और अटूट भक्ति के प्रतीक श्री हनुमान जी हम सभी को साहस, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें।
उनकी कृपा से समस्त देशवासियों के जीवन में बल, बुद्धि, विद्या और विजय का सदैव वास बना रहे।
जय श्री राम। 🚩
जय बजरंगबली । 🚩
#हनुमान_जन्मोत्सव
शिक्षक एवं विद्यार्थी हितों पर चोट बर्दाश्त नहीं—शैक्षणिक कैलेंडर में शीघ्र संशोधन हो : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की मांग
जयपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी शिविरा पंचांग 2026-27 शिक्षक एवं छात्र हितों के प्रतिकूल है। इस संबंध में महासंघ द्वारा शिक्षा सचिव एवं निदेशक महोदय को अवगत कराते हुए संगठन की मांगों को ध्यान में रखकर शिविरा पंचांग जारी करने पर सहमति बनी थी। किन्तु खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि जिन तीन बिंदुओं पर सहमति बनी थी, उन सभी को नजरअंदाज कर दिया गया है।
संगठन की शिक्षा अधिकारियों से हुई वार्ता के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रीष्मावकाश 17 मई से 20 जून तक रखने का प्रस्ताव रखा गया था। इस पर संगठन ने राजस्थान सेवा नियमों के अनुसार विगत वर्षों से दिए जा रहे ग्रीष्मावकाश में कटौती का विरोध किया तथा आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन का मार्ग अपनाने की बात कही। इसके पश्चात ग्रीष्मावकाश में किसी प्रकार की कटौती नहीं करने का आश्वासन दिया गया था। किन्तु वर्तमान शिविरा पंचांग में 17 मई से 30 जून के स्थान पर 17 मई से 20 जून तक ग्रीष्मावकाश निर्धारित कर दिया गया है। संगठन का कहना है कि वार्ता में सहमति के बाद भी मनमाने आदेश जारी करना सरकार की छवि को धूमिल करता है।
प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि राजस्थान सेवा नियमों के अनुसार शिक्षा विभाग, न्यायालय तथा अन्य कुछ विभाग विश्रामकालीन विभागों की श्रेणी में आते हैं, जिनमें कर्मचारियों को ग्रीष्मावकाश के दौरान वेतन दिया जाता है तथा 30 के स्थान पर केवल 15 पी.एल. (प्रिविलेज लीव) ही देय होती है। ऐसी स्थिति में यदि ग्रीष्मावकाश में कटौती की जाती है, तो कर्मचारियों को अन्य विभागों की भाँति 30 पी.एल. प्रदान की जानी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थी विद्यालय नहीं आते हैं, ऐसे में विद्यालय शीघ्र खोलने से विद्यार्थियों को कोई लाभ नहीं होगा। साथ ही, संगठन ने वार्ता के दौरान विद्यालयों का प्रातःकालीन समय (प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) 1 अप्रैल के स्थान पर 1 मार्च से लागू करने की मांग की थी, जिस पर आश्वासन दिया गया था, किन्तु उसमें भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया।
इसके अतिरिक्त, स्थानीय मेलों, त्योहारों एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य द्वारा वर्ष में 2 अधिकृत अवकाश घोषित किए जाते थे, जिन्हें घटाकर 1 कर दिया गया है। यह भी अनुचित है।
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा, प्रदेश सभा अध्यक्ष संपत सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह, प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुषमा बिश्नोई, प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा सहित संपूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी के कारण संगठन की उचित मांगों को सहमति के बाद भी दरकिनार किया गया है, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
संगठन ने आग्रह किया है कि वार्ता के दौरान बनी सहमति के अनुसार—
ग्रीष्मावकाश 17 मई से 30 जून तक यथावत रखा जाए अथवा पी.एल. प्रदान की जाए, प्रातःकालीन विद्यालय समय 1 अप्रैल के स्थान पर 1 मार्च से लागू किया जाए, तथा प्रधानाध्यापक द्वारा घोषित अवकाश पुनः 2 किए जाएँ।
शिक्षक एवं छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इन आदेशों में शीघ्र संशोधन किया जाना आवश्यक है। अन्यथा संगठन विवश होकर आंदोलन का मार्ग अपनाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
एबीआरएसएम, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष श्री @RCPushkarnaRSSR के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar से मुलाकात कर शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचांग में त्वरित संशोधन की मांग की।
संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि महासंघ ने माननीय शिक्षा मंत्री से मिलकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी शिविरा पंचांग का कड़ा विरोध किया।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा जानबूझकर शिक्षक हितों पर कुठाराघात करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले से ही राज्य में शिक्षा विभाग के अवकाश, केंद्र की तुलना में कम हैं और अब शिविरा पंचांग में नवीन संशोधन करते हुए शिक्षकों के अवकाश में और कटौती कर दी गई है। इतना ही नहीं, संस्थाप्रधान द्वारा अधिकृत अवकाश में भी कटौती की गई है। इससे प्रदेश भर के शिक्षकों में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त हो रहा है।
#बड़ी_खबर
संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेशाध्यक्ष श्री @RCPushkarnaRSSR के नेतृत्व में माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar से मिल कर शिविरा पंचांग में शिक्षकों के अवकाश कम करने पर जताया विरोध।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से अवकाश कटौती का कड़ा विरोध करते हुए माननीय शिक्षा मंत्री से पुनः संशोधित पंचांग जारी करने का आग्रह किया है। संगठन ने यह भी कहा कि यदि इसी प्रकार अवकाश कटौती की मंशा है, तो शिक्षकों को भी अन्य कार्मिकों के समान 30 पीएल (प्रिविलेज लीव) प्रदान की जाए। इस पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने शीघ्र उचित समाधान करने का आश्वासन दिया।
राजस्थान के इतिहास में पहली बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम मार्च माह में ही जारी करवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने पर माननीय शिक्षा मंत्री श्री @madandilawar जी को साधुवाद, अभिनंदन एवं हार्दिक आभार।
इस उपलब्धि में समर्पित शिक्षकों, गैर-शैक्षिक कर्मचारियों सहित शिक्षा विभाग के सभी कार्मिकों के अथक परिश्रम का भी महत्वपूर्ण योगदान है—सभी को हार्दिक बधाई।
साथ ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।
@rajeduofficial
ओम बिरला जी जितने शानदार सांसद हैं, उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। यह शिक्षा की नगरी से आने का ही प्रभाव है कि वे सदन में एक अच्छे मुखिया की तरह सबको साथ लेकर चलते हैं। वे पक्ष-विपक्ष से ऊपर उठकर सभी सांसदों के प्रति अत्यधिक सम्मान का भाव रखते हैं।
@ombirlakota