गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों और महिलाओं में चेतना और शिक्षा की अलख जगाने वाले लोकसमता के महानायक बाबा #पेरियार ई. वी. रामासामी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः वंदन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
कठिन परिस्थितियों में भी देश का पेट भरने वाले किसानों के #चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय #चौधरी_चरण_सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः वंदन 🙏
समस्त देशवासियों को #राष्ट्रीय_किसान_दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढ़ेरों शुभकामनाएं।
इनायतपुर प्रबोधी पूर्वी (भगवानपुर), वैशाली : 13/12 को नंदन कुमार कुशवाहा का, जिनकी 12/12 को बरात जानी थी, अपहरण और हत्या के उपरांत शव कुएं में पाया गया था। आज परिजनों से मिलकर उनका दुःख साझा कर उन्हें न्याय दिलाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेते हुए देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्ला खां और ठाकुर रौशन सिंह जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
1. जिनके कार्यकाल में आजादी के बाद सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हो गयी हो।
2. जिन्होंने 2 करोड़ रोज़गार के नाम पर युवाओं को ठगा हो!
3. जिन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद किया हो!
वो 19 लाख रोज़गार कहाँ से देंगे? बताए @NitishKumar जी!
भारतीय सेना, नौसेना एवं वायुसेना के शौर्य, पराक्रम व अदम्य साहस ने #16_दिसंबर_1971 के दिन पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश के निर्माण में भूमिका निभाई, पाकिस्तान की सेना को घुटनों पर ला दिया।
#विजय_दिवस के मौके पर अपने पराक्रमी योद्धाओं और बलिदानियों को सैलूट करते हैं 🙏
कोरमत्थु, बेलागंज : दुष्कर्म व हत्या का शिकार हुई नबालिग बच्ची शिम्पी के परिजनों व स्थानीय लोगों से मिलकर उन्हें न्याय व दोषियों को सज़ा दिलवाने का भरोसा दिया ।