अन्न भंडार से परिपूर्ण प्रदेश की उन्नति में अविस्मरणीय योगदान देने वाले, भटनेर नगरी #हनुमानगढ़ जिले के स्थापना दिवस पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
#Hanumangarh
आज अजमेर जिले में प्रगति के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई, जिसके तहत करीब ₹880 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास संपन्न हुआ। इन कार्यों में बहुप्रतीक्षित 'देवली-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना' के प्रथम चरण का शिलन्यास भी मुख्य रूप से शामिल है।
इन परियोजनाओं से अजमेर सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी। 'देवली-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना' के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, यात्रा के समय में कमी आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी परिवार के वरिष्ठ सदस्य, लोकप्रिय राजनेता, केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ!! @rajnathsingh
देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
कोटा के गोपालपुरा (मण्डाना) में आयोजित जनसभा में अपने कोटा परिवार से आत्मीय संवाद का अवसर मिला। आप सभी का स्नेह और विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
हमारी डबल इंजन सरकार कोटा सहित पूरे हाड़ौती क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन . . . जब मैं #ABVP के उस दौर का एक साधारण कार्यकर्ता था।
वह समय केवल छात्र राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, संगठन, संघर्ष और व्यक्तित्व निर्माण का विद्यालय था। परिषद ने हमें समाज के लिए जीना, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना और हर चुनौती का डटकर सामना करना सिखाया है; वही से प्रेरणा मिली की व्यक्ति से बड़ा विचार होता है और पद से बड़ा दायित्व है; आज भी उस दौर की स्मृतियाँ ऊर्जा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं।
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर परिषद के सभी वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज दिल्ली में मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
दिल्ली रिज में विदेशी और जहरीले वृक्षों को हटाकर, पीपल, बरगद, नीम और जामुन जैसे 100 वर्ष से अधिक आयु वाले देशी वृक्ष लगाकर इसे दिल्ली का 'ग्रीन लंग्स' बनाया जाएगा। साथ ही, आर्ट थीम पर आधारित विशेष वन, 70 से अधिक तालाब, जलस्रोत और पुरातात्विक संरचनाएँ भी समृद्ध की जाएँगी।
साथ ही, यहाँ आधुनिक सुविधाओं से युक्त 300 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन का शुभारंभ, 3 नवनिर्मित वाहन डिपो एवं स्वचालित वाहन टेस्टिंग स्टेशन का ई-लोकार्पण, तथा नरेला में हाई सिक्योरिटी प्रिज़न का ई-शिलान्यास भी किया।
ये सभी पहलें दिल्ली को सुरक्षित, स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
आज बूंदी के लबान में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी एवं माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री @nitin_gadkari जी के साथ दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।
विश्वस्तरीय मानकों पर निर्मित एवं संचालित यह एक्सप्रेसवे राजस्थान में बेहतर कनेक्टिविटी, तीव्र आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान कर रहा है। आधुनिक अवसंरचना के साथ सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित हो रही ऐसी आधारभूत संरचनाएँ 'विकसित राजस्थान-विकसित भारत' के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रही हैं।
इस दौरान कैबिनेट साथी श्री @madandilawar जी एवं श्री @hlnagar जी उपस्थित रहे।
माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
राष्ट्र की सुरक्षा, सामर्थ्य और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपका नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहा है। आप इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें, यही शुभेच्छा है।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
@rajnathsingh
राजस्थान सरकार में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभू श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
@officialkharra
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
पचपदरा में रिफाइनरी, जोधपुर एयरपोर्ट पर आधुनिक टर्मिनल का उद्घाटन, चूरू-सादुलपुर और चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजना और करवड़ से डांगियावास फोर-लेन सड़क का लोकार्पण प्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार देगा।
#PMModi4ViksitRajasthan
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के पावन कर कमलों द्वारा आज राजस्थान की धरा पर 1 लाख 6 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण के साथ प्रदेश में विकास के एक नए युग का शुभारंभ हुआ है। यह ऐतिहासिक अवसर प्रदेश के गौरवशाली भविष्य की सुदृढ़ नींव रखते हुए राजस्थान को विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर करेगा।
डबल इंजन की सरकार में राजस्थान आज विकास की एक नई कहानी लिख रहा है। आज राष्ट्र को समर्पित हुई राजस्थान रिफाइनरी प्रदेश को ऊर्जा और उद्योग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी। जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास से राजधानी के लाखों लोगों का सफर आसान होगा, वहीं जोधपुर में हाईटेक एयरपोर्ट टर्मिनल के लोकार्पण से यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ मिलेंगी और प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी और सशक्त होगी।
यमुना जल परियोजना का ऐतिहासिक MoA प्रदेश के हर घर तक पानी पहुँचाने के सपने को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा, वहीं आज 50 हजार से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र उनके जीवन में नई खुशियाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीदें लेकर आए हैं। ये परियोजनाएं विकसित राजस्थान से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा राजस्थान को दी गई इस अनमोल सौगात के लिए प्रदेश की 8 करोड़ जनता की ओर से हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार एवं कोटि-कोटि वंदन। आपके दूरदर्शी नेतृत्व एवं राजस्थान के प्रति अटूट स्नेह से प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है। यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गौरव एवं सौभाग्य का क्षण है।
#PMModi4ViksitRajasthan
शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की पावन धरा राजस्थान आगमन पर आज पचपदरा में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का भाजयुमो राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री @ShankarGora ने आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया।
आज राजस्थान के करीब 54 हजार युवा साथियों को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपकर बहुत संतोष का अनुभव हुआ है। मैं उन्हें बधाई देने के साथ ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
पधारो सा!
शौर्य, त्याग और स्वाभिमान की वीर धरा राजस्थान पर भारत के प्रधानसेवक, लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक स्वागत एवं कोटि-कोटि अभिनंदन!
माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट स्नेह से हमारी वीर धरा 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। आपके आगमन से प्रदेश के विकास और समृद्धि की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
#PMModi4ViksitRajasthan
Tomorrow, 4th July, is a very special day for the people of Jodhpur. The New Terminal Building of Jodhpur Airport will be inaugurated. Jodhpur has a very important place as far as tourism in India is concerned. This upgraded infrastructure will encourage more tourists to come to Jodhpur. It will boost commerce as well.
राजस्थान के विकास को गति देने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का 4 जुलाई 2026 को वीर धरा राजस्थान में आगमन हो रहा है।
कल का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री जी राजस्थान को ₹1 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की भव्य सौगात देंगें। इसके साथ ही, 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे।
विकसित भारत विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार!