मित्रों, आपके साथ एक महत्वपूर्ण सूचना साझा करते हुए मुझे गर्व का अनुभव हो रहा है कि राज्यसभा सांसद होने के नाते अपने रचनात्मक प्रयासों के तहत ऐतिहासिक नगर पौड़ी में एक तारामंडल (प्लैनेटेरियम) और माउंटेन म्यूजियम (पर्वतीय संग्रहालय) की स्थापना हेतु सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है।
वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लगभग लगभग एक हैक्टेयर वन भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है। मैं वन मंत्रालय भारत सरकार का भी आभारी हूं कि उन्होंने हमारे संकल्प की उपयोगिता देखते हुए कुछ ही दिनों में समस्त कार्रवाई पूर्ण की।
पौड़ी नगर के पर्यटन और उत्तराखंड के विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु एक ही परिसर के भीतर दो महत्वपूर्ण संस्थान प्लैनेटेरियम और माउंटेन म्यूजियम की स्थापना होगी। जिसके लिए मैंने अपनी सांसद निधि से एकमुश्त 15 करोड़ की राशि अवमुक्त की है। शेष राशि विभिन्न सीएसआर मद एवं सहयोग के द्वारा एकत्र करके इस महत्वपूर्ण संकल्प को पूर्ण किया जाएगा।
यह प्रथम चरण के प्रयास की संकल्पना है। द्वितीय चरण में इस परिसर के भीतर अनेक रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों हेतु इको पार्क तथा साइंस पार्क की स्थापना की जाएगी।
@gdagzb@UPGovt#road maintenance# roads at mohan nagar chowk is in bad condition and in this rainy season it's quite dangerous. Kindly look into it. And road heading to hindon is also full of water due to sewage problem.