झरिया विधानसभा अंतर्गत जामाडोबा में श्रीकृष्ण छठियारी के शुभ अवसर पर माता छमछम देवी जी एवं किन्नर समाज की अध्यक्ष माता श्वेता किन्नर जी के आवास पर आयोजित भव्य अखंड कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जय श्रीकृष्ण, राधे राधे
जोहार गुमला, आभार सिसई, 'टाइगर झुकेगा नहीं'
मैं भगत सिंह को मानने वाला हूं. मैं अपने लिए नहीं, बल्कि शोषित, वंचित और भ्रष्ट सिस्टम के शिकार लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं. गरीबों एवं छात्रों के बीच से आया हुँ. माफी अपने जेब में रखे. मुझे अपनी विधायकी की चिंता नहीं है. मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता के हक, अधिकार एवं न्याय दिलाने के लिए है.
सभा में छात्र आंदोलन, पेपर लीक, नौकरी बेचने, पुलिसिया दमन, खनिज चोरी, व्याप्त भ्रष्टाचार और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागु करने जैसे मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से रखा।
बारिश के बावजूद पहुंचे लोगों का प्यार और समर्थन देखकर मैं अभिभूत हूं। जनता की ताकत ही मेरी ताकत है. शोषण, अत्याचार और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई जारी है और संघर्ष भी...
न रुकेंगे,न झुकेंगे,न थकेंगे,जनता के लिए लड़ेंगे,जय झारखंड
🚨 JSSC-CGL मामला अब और गंभीर सवाल खड़े कर रहा है 🚨
CID की जांच में नए सिंडिकेट का खुलासा होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक 20 से अधिक अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई और कई नियुक्तियां गलत तरीके से कराने के आरोप सामने आए हैं। CID अब तक 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है और 27 लोगों को जेल भेजे जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।
सवाल यह है कि अगर इतने स्तर पर कड़ियां सामने आ रही हैं, तो यह पूरा नेटवर्क आखिर कितना बड़ा है?
परीक्षा एजेंसी से लेकर प्रिंटिंग, तकनीकी व्यवस्था, प्रश्नपत्र की सुरक्षा और अभ्यर्थियों तक पहुंच—हर कड़ी की जांच जरूरी है।
झारखंड के युवाओं को सिर्फ गिरफ्तारी की संख्या नहीं चाहिए।
उन्हें चाहिए—
पूरी सच्चाई,
पूरी जांच,
और भर्ती प्रक्रिया में भरोसा।
#JSSCCGL #JSSC #Jharkhand #JharkhandStudents #Recruitment
अपनी बर्बादी तुम लोगो ने ख़ुद ही लिखी है जॉइनिंग के समय ही जाँच हो जाती तो ये दिन नहीं देखना पड़ता । लेकिन नौकरी के लालच में सरकार के इशारों पर नाचते रहे और वही सरकार आज सात महीनों बाद पलट गई अपनी बातो से और रद्द कर दी । तुम लोगो की अक्ल पर जंग लग गया है और अभी भी सच्चाई दिखाई नहीं दे रही है
पर अखबार वाले तो कुछ और ही छाप रहे है गुप्ता जी ये लोग कह रहे है प्रिंटिंग प्रेस से ही प्रश्न पत्र लिक थे।
जरा भी शर्म है ? बची है तो माफी मांग लीजिए शायद बच्चे माफ कर दे।
सोमांश और राहुल कुछ राज उगल रहे है देखिए थोड़ा।
सोर्स :- इन कमेंट
पुलिसकर्मियों की हर आवाज को केवल मैंने ही सदन में रखने का काम किया है। जब विधानसभा में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को समय पर भोजन नहीं मिल रहा था, तब मैंने आवाज़ उठाई और उसके बाद उन्हें समय से भोजन उपलब्ध कराया जाने लगा। अफसोस है कि उस समय पुलिस एसोसिएशन के किसी सदस्य का ध्यान नहीं आया और ना ही किसी ने धन्यवाद तक देना जरूरी समझा।
मेरी लड़ाई किसी पुलिसकर्मी या पदाधिकारी से व्यक्तिगत नहीं है। मेरी लड़ाई उस पुलिसिया सिस्टम के खिलाफ है, जहाँ आम जनता के साथ-साथ निचले स्तर के पुलिसकर्मियों का भी शोषण होता है।
मैंने तो एक गरीब दलित बेटे के पक्ष में बरवाअड्डा थानेदार से सिर्फ इतना कहा था कि बिना वजह किसी को प्रताड़ित न किया जाए। कई नेताओं ने कोयला माफियाओं और दबंगों को थाने से छुड़ाया, तब पुलिस एसोसिएशन कहाँ सो रहा था ?
आज पूरे झारखंड में हमारी पार्टी छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य की लड़ाई को लेकर मुखर है। मैं भी सड़क से सदन तक उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा हूँ।
इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए सरकार और घोटालेबाजों के सिंडिकेट द्वारा साजिश रची जा रही है। मुझे इस साजिश में उलझाकर नियुक्ति माफिया और सरकार अपने कारनामों से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। सरकार ख़ुद का बचाव कर रही है।
लेकिन मैं ना झुकूँगा, ना रुकूँगा, ना टूटूँगा। ये मेरा वादा है आपसे, संघर्ष जारी रहेगा...
वोट के समय बड़े-बड़े वादे, और परीक्षा के समय सिर्फ घोटाले! JSSC और JPSC ने झारखंड के होनहार छात्रों का भरोसा तोड़ा है। इस महा-ठगी के पीछे कौन है? हमें सिर्फ CBI जांच चाहिए!
#cbiforjpscjssc