बिहार के मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।
मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों को अपार दुःख को सहन करने की
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल होने वाले बिहार एवं देश के सभी प्रतिभावान युवाओं को चयन की हार्दिक बधाई।
देश आप जैसे सपने देखने वाले एवं हर परिस्थिति में एक दिन उन सपनों को सच कर दिखाने वाले युवाओं के जज़्बे पर गर्व करता है।
सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा के ''संध्या अर्घ्य'' की हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मईया से प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें एवं सबके जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का वास हो।
जय छठी मईया।
राणा प्रताप “डब्लू सिंह”
निर्दलीय प्रत्याशी, 114 मांझी विधानसभा
श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी की जयंती पर उनको शत् शत् नमन ।
सादा जीवन उच्च विचार व राष्ट्रहित में जीवन समर्पित करने वाले युगपुरुषों में नानाजी सदैव वन्दनीय रहेंगे।
ग्रामीण लोगों के स्वावलंबन हेतु ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ के उद्घोषक, प्रबुद्ध समाजसेवक, श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्रहित को समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सशक्त हस्ताक्षर के रूप में आप सदैव स्मरणीय रहेंगे।
#NanajiDeshmukhJi
भारतीय लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, ‘भारत रत्न’ से अलंकृत, ‘लोकनायक’ जय प्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। देश सदैव उनके योगदान का ऋणी रहेगा।
#JayPrakashNarayanJi
भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी द्वारा बिहार की धरती से उठाई गई उनकी आवाज ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया।
आजादी के पच्चीस साल बाद जब देश को नई दिशा की तलाश थी, तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने जनशक्ति को जगाया और भारत के कोने-कोने में परिवर्तन की एक नई चेतना का संचार किया।
जेपी जी का जीवन लोकतंत्र की रक्षा और नवनिर्माण के लिए समर्पित रहा, उनका आदर्श आज भी हमारी प्रेरणा है।
किसानों की प्रगति, राष्ट्र की मजबूती
किसानों के लिए सशक्त भविष्य और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने पूसा परिसर, नई दिल्ली से ‘प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ किया।
इस पहल के तहत किसानों को 42,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। ये योजनाएं न केवल कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेंगी, बल्कि हमारे किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के नए द्वार भी खोलेंगी।
#PMDhanDhaanya
#PulsesMission
#DalhanSeSamriddhi
भारत रत्न जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न नानाजी देशमुख दोनों ही भारत माता के महान सपूत थे, ग्रामीण भारत की आवाज, लोकतांत्रिक क्रांति के अग्रदूत और किसानों व गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित नेता थे।
आज दो महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की जा रही हैं, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और पल्सेज आत्मनिर्भरता मिशन।
ये दोनों योजनाएं भारत के करोड़ों किसानों का जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी।
-माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#PMDhanDhaanya
राष्ट्र को नई दिशा देने वाले लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर, उपराष्ट्रपति श्री @CPR_VP जी ने उनके जन्मस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और जनशक्ति के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
अपने किसान भाई-बहनों से संवाद के दौरान यह जानकर बेहद खुशी हुई कि वे देश को कृषि और दलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करना चाहते हैं।
केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियां और सतत प्रयास ही हैं जिनकी बदौलत आज हमारे किसान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हमारे अन्नदाता हर दिन प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर सामाजिक चिंतक, ‘सप्त क्रांति’ के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।
नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और राजनीतिक शुचिता पर आधारित लोहिया जी के विचार सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
#DrRamManoharLohiyaJi