प्रदेश भर में लगभग 9 करोड़ कुंतल और अकेले बिजनौर में एक करोड़ 29 लाख 3 हजार कुंतल काम गन्ने की पेराई अकेले बिजनौर जनपद के किसानों को लगभग 600 करोड़ का नुकसान जिम्मेदार कौन ध्यान दें @UPCane@myogiadityanath@dmbijnor@AHindinews@PTI@Dmalikbku
पुलिस अधीक्षक बिजनौर ध्यान दें सोशल मीडिया पर कुछ लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जिसके कारण जनपद में माहौल खराब होने का अंदेशा बना हुआ है मेरा अनुरोध है की अभद्र भाषा लिखने वालों पर कार्यवाही करें
@bijnorpolice@dmbijnor
अभिभावकों को लूटने के लिये फिर खुलने वाली है दुकाने स्कूल अपनी मनमर्जी से अभिभावकों को युनिफार्म कोर्स खरीदने के लिये फिर करेंगे बाध्य @dmbijnor
प्राइवेट स्कूल पैरंट्स को किसी विशेष वेंडर से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकते आदेश जारी करे @UPGovt@CMOfficeUP
अभिभावकों को लूटने के लिये फिर खुलने वाली है दुकाने स्कूल अपनी मनमर्जी से अभिभावकों को युनिफार्म कोर्स खरीदने के लिये फिर करेंगे बाध्य @dmbijnor
प्राइवेट स्कूल पैरंट्स को किसी विशेष वेंडर से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकते आदेश जारी करे @UPGovt@CMOfficeUP
मृतक आश्रित सफाई कर्मियों की नौकरी पाने वाले मृतक आश्रितों की पोस्टिंग प्रक्रिया निष्क्रिय बिजनौर के जिला पंचायत राज अधिकारी की वजह से अधर में लटकी हुई है मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है @dmbijnor@CMOfficeUP@Comm_Moradabad@UPGovt
तुरंत समाधान कराए?
खूनी सड़कें 🚑🚔
बिजनौर मे तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के चलते हर साल सैकड़ों जानें जाती है इन सड़कों पर सुधार के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन बेहतर साइनेज और सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाना अत्यंत आवश्यक है
@Uppolice@uptrafficpolice@dmbijnor@CMOfficeUP
मंडावली हाईवे से हुकूमतपुर केशो अंडरपास तक सर्विस लाइन निर्माण की सख्त आवश्यकता है।
इससे आसपास के 10 गांवों के विद्यार्थियों का रास्ता सरल, सुरक्षित और सुगम होगा तथा रोज़ाना कई किलोमीटर का चक्कर बचेगा।
@myogiadityanath@CMOfficeUP @UppwdGov @dmbijnor@AyushmanNHA@ANI
बजट में किसानों की सरकार से की गई अपेक्षाएँ पूरी नहीं हुई हैं। कृषि क्षेत्र के लिए तकनीक, प्रोत्साहन और विविध फसलों पर बातें तो की गईं, लेकिन MSP की कानूनी गारंटी और किसानों को सीधी आर्थिक राहत पर अब तक कोई स्पष्ट व ठोस निर्णय सामने नहीं आया।
#बजट
पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली–पौड़ी नेशनल हाईवे बिजनौर नजीबाबाद बनकर तैयार है, फिर भी बुढ़पुर नैन सिंह क्षेत्र की सर्विस रोड आज तक अधूरी और बदहाल पड़ी है। हाईवे चालू होने के बाद सर्विस रोड छोड़ देना सीधे ग्रामीणों की अनदेखी है।
कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण किसान गन्ना ढुलाई नहीं कर पा रहे, बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल है और आपात सेवाएं बाधित हो रही हैं।
कब तक सिर्फ शिकायतें दर्ज होती रहेंगी?
एनएच अथॉरिटी और जिला प्रशासन तत्काल स्थल निरीक्षण कर सर्विस रोड का निर्माण पूर्ण कराए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करे।
@NHAI_Official@myogiadityanath@dmbijnor@CMOfficeUP@nitin_gadkari@CdoBijnor@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan
@NHAI_Official दिल्ली पौड़ी हाइवे बनकर लगभग तैयार हो चुका है लेकिन सर्विस लाइन नहीं बन पाई है जिससे आम जनमानस प्रभावित है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है
महोदय @NHAI_Official@nitin_gadkari
संज्ञान ले
रेलवे विभाग द्वारा बिजनौर जनपद में बनाए गए किसी भी रेलवे अंडरपास के ऊपर अब तक टीन-सेट (Three-Tier Safety System) की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते जनपद के अधिकांश अंडरपास बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझते हैं, जिससे छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों की आवाजाही जोखिमपूर्ण बनी रहती है। स्थिति यह होती है कि आवाजाही बिल्कुल बंद हो जाती हैं। इस स्थिति का सीधा असर किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोज़मर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर लगातार दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जो किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि बिजनौर जनपद के सभी रेलवे अंडरपासों पर अविलंब तीन-सेट (Three-Tier) सुरक्षा प्रणाली लागू की जाए, साथ ही समुचित व स्थायी जलनिकासी व्यवस्था और मानक अनुरूप आवश्यक संरचनात्मक सुधार किए जाएँ, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और भविष्य में किसी भी बड़े हादसे से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
@RailMinIndia@drm_mb@nr_forum@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dmbijnor@ZeeUPUK@abpnewshindi@News18UP@JagranNews@AmarUjalaNews@Live_Hindustan