मैं बार-बार लिखता हूँ कि एससी वर्ग के लड़के/लड़कियों को अंतर्जातीय प्रेम व विवाह और अन्तर्धार्मिक प्रेम व विवाह नहीं करना चाहिए।
ऐसा क्यों लिखता हूँ? पढ़िए -
सन 2019 में एससी वर्ग के अजितेश और ब्राह्मण वर्ग की साक्षी मिश्रा ने कोर्ट के माध्यम से अंतर्जातीय विवाह किया।
साक्षी मिश्रा बरेली के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी है।
साक्षी मिश्रा ने प्रेम सम्बन्धों के चलते एससी वर्ग के अजितेश से कोर्ट मैरिज की,जबकि साक्षी मिश्रा का परिवार इससे सहमत नहीं था।
साक्षी मिश्रा ने उस समय क़ई वीडीओ बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए,जिसमें उसने अपने पिता पप्पू भरतौल,अपने भाई और चाचा से जान को खतरा बताया।
सन 2024 में साक्षी मिश्रा ने अजितेश के परिवार के ऊपर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया।
दो दिन पहले अजितेश के पिता,जो बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं,उन्होंने साक्षी मिश्रा द्वारा उनके परिवार व रिश्तेदारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही गयी है।
अजितेश के पिता ने बताया है कि साक्षी मिश्रा और अजितेश ने जब से भागकर शादी की है,तब से उनके परिवार की जिन्दगी नरक बन गयी है।
आये दिन फर्जी मुकदमें दर्ज कराए जाते हैं,जिसमें साक्षी की मदद उनका कोई रिश्तेदार करता है,जो भाजपा में है।
अजितेश के पिता ने बताया है कि वह और उनका परिवार साक्षी मिश्रा की वजह से मानसिक अवसाद में हैं। उनका जीवन मौत से भी बदतर गुजर रहा है।
एससी वर्ग के लड़के-लड़कियों से मैं फिर कह रहा हूँ कि शादी व प्रेम अपने ही समाज में करिए।
अगर एससी वर्ग के लड़के या लड़की अन्तर्जातीय प्रेम व विवाह और अन्तर्धार्मिक प्रेम व विवाह करते हैं,तो आपके परिवार और आपकी जिन्दगी तबाह होना निश्चित है।