✍️Education department (college lecturer)
👏Give respect take respect 👍 ! Pharma learner,🌾 Son of farmer🌾100% follow back #Ex-Nagour
# Active social worker
🚨 राजस्थान वाहन चालक भर्ती ट्रेड टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट!
वाहन चालक भर्ती के ट्रेड टेस्ट की एक और सूची जारी होने की प्रबल संभावना बन रही है।
इसी मांग को लेकर कल सुबह सिविल लाइंस में राजस्थान बेरोज़गार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान जी किसान के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल से महत्वपूर्ण मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है।
इस बैठक में ट्रेड टेस्ट की अगली सूची जल्द जारी करने सहित अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक चर्चा होने की उम्मीद है।
सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि एकजुट रहें, धैर्य बनाए रखें और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
अब उम्मीद है कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। 🙏
🤙टाइम_9AM स्थान... सिविल लाइन जयपुर
#राजस्थान_वाहन_चालक_भर्ती #TradeTest
@HANUMANKISAN@Radhemahwa
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उन पर टूट पड़ी है।- श्री @RahulGandhi
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार यदि युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें डंडे के बल पर दबाने का प्रयास करेगी, तो यह लोकतंत्र की भावना के साथ अन्याय होगा।
फिर परीक्षा में धांधली… फिर लीक.. फिर भाजपा सरकार बेनकाब!
राजस्थान में आखिर एक भी परीक्षा बिना धांधली के क्यों नहीं हो पा रही?
LDC परीक्षा के दौरान धांधली और नक़ल कराने का मामला गंभीर हैं। भाजपा सरकार में युवाओं के भविष्य के साथ ये खिलवाड़ कब तक चलेगा?
सरकार मामले को दबाने की जगह पेपर लीक की सच्चाई साफ-साफ बताए.. अगर पेपर बाहर भेजा गया तो कैसे? क्या ये लाखों युवाओं से धोखा नहीं है?
मुख्यमंत्री जी.. केवल डींगें हांकने और पेपर लीक छिपाने से नहीं, निष्पक्ष परीक्षाएं कराने एवं धांधली हुई परीक्षाओं की सच्चाई सामने लाने से बात बनेगी।
जाँच हो तो सच्चाई सामने आए लेकिन सबसे बढ़िया तरीका यही है की जो भी है दबा दो जैसे OMR घोटाला दबा दिया गया पूर्व के लगभग सारे घोटाले दबा दिए गए वैसे ही इसको भी सामने ही मत आने दो 🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔
#दुःखद
भाई साब वाहन चालक भर्ती में ट्रेड टेस्ट का क्या हुआ
आपने बोला था कि जून में 100% शुरू हो जाएगा
लेकिन जून भी गया
अब आगे कोनसी डेट शेयर करोगे
अभी बता दो 🙏🙏🙏
भाई साब वाहन चालक भर्ती में ट्रेड टेस्ट को लेकर आपने बयान दिया था कि बुधवार तक सूचना आ जाएगी
लेकिन बुधवार भी गया
आपने कहा कि जून में ट्रेड टेस्ट हो जाएगा
अब जून भी जाने वाला है
आप बेरोजगारों को गुमराह क्यों करते हो
बेरोजगारों के साथ मजाक बंद करो 🙏🙏
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, टोंक जिले में पीपलू क्षेत्र के जवाली गांव के निवासी महेंद्र के पिताजी की जान जा रही थी, बेटा घुटनों पर गिर-गिर कर मिन्नतें कर रहा है 'साहब इमरजेंसी है', लेकिन
@PoliceRajasthan का सिपाही एक घंटे तक चालान काटने पर अड़ा रहा, बाइक की चाबी छीन ली और इलाज में देरी के कारण शिवजी लाल यादव की मृत्यु हो गई | क्या भारतीय जनता पार्टी के राज में अब आम नागरिक को अस्पताल जाने के लिए भी पुलिस की मंजूरी' चाहिए ?
अगर मुख्यमंत्री जी और उनकी राजस्थान पुलिस को न्याय और सच्चाई के लिए लड़ने वाले निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने व आंदोलन करने वाले लोगों को गलत धाराओं में गिरफ्तार करने से फुर्सत मिल गई है तो इस मामले में भी सीएम और पुलिस के DGP को जनता के सामने जवाब देना चाहिए |
क्या गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री जनता को यह बताएंगे कि ट्रैफिक नियमों की आड़ में राजस्थान की सड़कों पर अवैध वसूली का जो तांडव चल रहा है उसकी उन्हें जानकारी है या नहीं ?
मेरी संवेदनाएं दिवंगत के परिजनों के साथ है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें |
@RajCMO@TonkPolice_
आज आप कर्म की दुहाई दे रहे हैं। बोल रहे हैं कि लोग जलते हैं, नफ़रत करते हैं...
सभी को मैं कुछ बातों से अवगत कराना चाहती हूं...
व्याख्याता साहब REET 2021 के समय भर्ती रद्द करवाने में सबसे आगे थे। मेहनती अभ्यर्थियों ने इनसे कहा कि आप कोई भी जांच करवा लो लेकिन रद्द मत करवाओ, हमारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। लेकिन व्याख्याता साहब कहां किसी की सुनने वाले थे। इन्होंने मेहनती अभ्यर्थियों को "पेपर चोर" और "फर्जी" करार दिया। इन्होंने उनके आंसुओं को "घड़ियाली आंसू" करार दिया। इन्होंने कहा "इनके सोलह लाख डूब रहे हैं इसलिए रो रहे हैं ये लोग।"
एक बार मान भी लिया जाए कि REET 2021 में कोई अभ्यर्थी पेपर खरीद कर 134/150 मार्क्स ले आया, वो REET 2022 में 133/150 कैसे ला पाया? उन्होंने अपने आप को दुबारा साबित कैसे किया ? REET 2022 का तो पेपर लीक भी नहीं हुआ था। क्या वो अभ्यर्थी मेहनती नहीं थे, उनकी क्या ग़लती थी? मैं मानती हूं कि परिस्थितियां और किस्मत सदैव आपका समर्थन नहीं करती लेकिन ये बात आपको उस वक्त क्यों नहीं दिखाई दी?
उन हजारों मेहनती अभ्यर्थियों की साझा बद्दुआएं आज आपके द्वार लौटी हैं, आज आपको "पेपर चोर", "फर्जी", "40 लाख डूबने पर रोने वाला" शब्द इतने खटक क्यों रहे हैं? वक्त ने आपके ही शब्द आपको लौटाए हैं, आज सहनशील बनो और सुनो।
कर्मों का हिसाब हो चुका है, अभी रूक जाओ। अभी भी उल्टा सीधा बोलोगे तो उसका हिसाब आगे भविष्य में फ़िर होना बाकी है...
आपके रिश्तेदारों की मेहनत तो "मेहनत" है और बाकी लोगों की मेहनत "पेपर चोरी" है, "फर्जी" है, "घड़ियाली आंसू" हैं?
घमंड में चूर हो कर अनाप शनाप बोलने की बजाय "कर्म के बराबर हुए हिसाब" को स्वीकार करो और आगे बढ़ो।
REET 2021 REET 2022