भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि !
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के...
जिनके जीवन का प्रत्येक क्षण सेवा और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है, जिनके लिए जनसेवा कोई दायित्व नहीं, बल्कि सतत जीवन-साधना है और जिनका लक्ष्य देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सम्मान एवं अवसर पहुंचाना है, ऐसे सेवा-व्रती आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में भारत की अभूतपूर्व प्रगति का साक्षी आज पूरा विश्व बन रहा है।
Nation First की भावना, अंत्योदय के संकल्प और जनसेवा के मंत्र को आधार बनाकर प्रधानमंत्री जी ने जनभागीदारी को विकास की सबसे बड़ी शक्ति में परिवर्तित कर सुशासन को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। उनके युगांतरकारी नेतृत्व में भारत ने केवल विकास की गति नहीं बढ़ाई, बल्कि विकास की दिशा और दृष्टि दोनों को नया आयाम भी दिया है।
संरचनात्मक सुधारों, डिजिटल परिवर्तन, उद्यमशीलता को प्रोत्साहन तथा जीएसटी और पीएम गति शक्ति जैसी परिवर्तनकारी पहलों ने भारत को विश्व की अग्रणी आर्थिक शक्तियों में सशक्त स्थान दिलाया है। यह केवल आर्थिक प्रगति की गाथा नहीं, बल्कि संवेदनशील, समावेशी और सतत विकास का भी प्रेरक उदाहरण है। मिशन लाइफ, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छ गतिशीलता जैसी पहलों ने विकास और पर्यावरण के मध्य संतुलन का एक नया वैश्विक मॉडल प्रस्तुत किया है।
गरीब-कल्याण से अन्नदाता समृद्धि तक, नारी शक्ति से युवा सामर्थ्य तक, स्वास्थ्य सुरक्षा से तकनीकी नवाचार तक, रक्षा आधुनिकीकरण से सांस्कृतिक पुनर्जागरण तक, जनसेवा का यह मंत्र आज करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन चुका है।
'विकसित भारत' के संकल्प को नई गति प्रदान करने वाला यह अमृतकाल सेवा, सुशासन और समर्पण की उस सतत साधना का प्रतीक है, जिसने भारत को नया विश्वास, नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान की है।
आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के अमृतकाल के इस प्रेरणादायी और सशक्त अध्याय #12YearsOfSeva के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।
याद इन्हें भी कर लो
मातृभूमि की रक्षा और सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए समर्पित महान वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव जी के विजय दिवस पर उन्हें शत-शत नमन!
विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध उनकी ऐतिहासिक विजय भारतीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। अपने अद्वितीय साहस, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक कौशल के बल पर उन्होंने राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करते हुए इतिहास में अमिट स्थान बनाया
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
@myogiadityanath