अंबेडकरनगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था पर 16 सितंबर को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद MBBS और BDS की प्रथम चरण की काउंसलिंग रद्द कर नए सिरे से शुरू की गई है। पहले सीट पा चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा विकल्प भरकर सीट लॉक करनी होगी।
1 सितंबर को इन चारों मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्व की सीट व्यवस्था जारी रखने का उत्तर प्रदेश सरकार का निर्णय विद्यार्थियों के संघर्ष और एकजुटता का परिणाम था। हम पिछले वर्ष से लगातार इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते रहे हैं। इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में Special Component Plan के तहत प्राप्त धनराशि और SC/ST विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विशेष व्यवस्था का उल्लेख स्वयं सरकारी पक्ष ने पूर्व की न्यायिक कार्यवाही में किया था।
अब @UPGovt को तत्काल अध्यादेश लाकर इन चारों मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों की विशेष सीट व्यवस्था को स्थायी कानूनी संरक्षण देना चाहिए। केवल शासनादेश के भरोसे इस व्यवस्था को नहीं छोड़ा जा सकता।
विद्यार्थियों के भविष्य और उनके शैक्षणिक अधिकारों को अनिश्चितता में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे सभी विद्यार्थियों को मेरा पूरा समर्थन है।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर पर UP TGT-PGT अभ्यर्थी 6 जून से 31 अगस्त तक लगातार धरना-प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद 5 सितंबर से पांच विद्यार्थी आमरण अनशन पर बैठे हैं और आज 15वां दिन है। लगातार आमरण अनशन से छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस और सार्थक पहल नहीं हुई है। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
9 सितंबर की रात छात्रों को जबरन हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल में भी आमरण अनशन जारी रखा। अब आंदोलन की गंभीरता इस हद तक पहुंच गई है कि अभ्यर्थियों ने कफन ओढ़कर विरोध जताया है।हम आमरण अनशन पर बैठे सभी छात्रों की कुशलता और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, हजारों अभ्यर्थी महीनों से न्यायपूर्ण अवसर के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पांच विद्यार्थी 15 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और उनकी तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन आपकी सरकार की चुप्पी नहीं टूट रही। आखिर छात्रों की आवाज सुनने के लिए सरकार को और कितने छात्रों के बीमार होने का इंतजार है? छात्रों के साथ यह संवेदनहीन रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
@UPGovt तत्काल आंदोलनरत छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करे।
आज जिला अयोध्या की बीकापुर विधानसभा के आर. डी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली अयोध्या की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन
#24_सितंबर_चलो_जंतर_मंतर
भारत के महान संत, असमानता और छुआछूत के खिलाफ मजबूत स्तंभ, वंचित समाज के मार्गदर्शक महापुरुष, परम पूज्य नारायण गुरु जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
आगरा जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में 17 वर्षीय शिवम सविता का शव पुलिस चौकी के पीछे नाले में मिलना बेहद दुखद, गंभीर और चिंताजनक घटना है।
शिवम के पिता का कहना है कि जन्मदिन का कार्यक्रम था और उनके बेटे को दुकान से पुलिस अपने साथ ले गई थी। उनका यह भी कहना है कि पुलिस ने बाकी लड़कों को पैसे लेकर छोड़ दिया, लेकिन उनका बेटा घर नहीं लौटा। रातभर तलाश करने के बाद सुबह उसका शव नाले में मिला।
@UPGovt से हमारी मांग है कि शिवम की मृत्यु की परिस्थितियों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही, अवैध हिरासत, वसूली या किसी अन्य प्रकार की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई हो। एक 17 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में हर पहलू की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
साथ ही, शोकाकुल परिवार को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके।
शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रकृति परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे।
दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी निर्मम हत्या की घटना बेहद दुखद,शर्मनाक और हृदयविदारक है। बच्ची का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला, उसका दाहिना हाथ गायब था, चेहरे और पेट की पहचान तक मुश्किल हो गई थी तथा शरीर पर चाकू से किए गए कई घाव थे। एक मासूम बच्ची के साथ हुई यह बर्बरता बेहद पीड़ादायक है।
हम शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि वह उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
पुलिस को बच्ची का शव 13 सितंबर को कुशक रोड के पास एक खेत में पत्तों और मिट्टी के नीचे मिला था। उसके शरीर पर चाकू से किए गए 6 से 8 घाव थे। इसके बावजूद इस मामले को 17 सितंबर तक छिपाया गया।
वहीं मैनपुरी की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ 4 अगस्त को ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ और इस मामले को भी 27 दिन बाद, 31 अगस्त को सामने लाया गया।
सवाल यह है कि नाबालिग बच्चियों के साथ इतने गंभीर अपराधों को आखिर इतने दिनों तक क्यों छिपाया गया?
बच्चियों की सुरक्षा और न्याय के सवाल पर कोई पर्दा स्वीकार नहीं किया जा सकता।
माननीय उपमुख्यमंत्री @brajeshpathakup जी,
उत्तर प्रदेश में आयुष इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इंटर्न डॉक्टर वर्तमान में मिल रहे 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। अस्पतालों के वार्ड, ओपीडी और अन्य सेवाओं में दिन-रात मरीजों की सेवा करने वाले आयुष इंटर्न डॉक्टरों को उनके श्रम और जिम्मेदारी के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड क्यों नहीं दिया जा रहा है?
@UPGovt को आयुष इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर तत्काल हस्तक्षेप करते हुए ठोस निर्णय लेना चाहिए और प्रदेश के सभी आयुष इंटर्न डॉक्टरों के लिए उनके श्रम एवं जिम्मेदारी के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड सुनिश्चित करना चाहिए।
देश की शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्था, छात्रावासों की कमी तथा निजी पीजी में छात्रों की सुरक्षा और शोषण के संबंध में माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री @JoshiPralhad जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@EduMinOfIndia
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में खराब रास्ते और कीचड़ की समस्या को लेकर धौरहरा से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ धरना देने व नारेबाजी करने वाले लोधी समाज के ग्रामीणों के साथ पुलिस की बर्बरता बेहद पीड़ादायक, गंभीर और चिंताजनक है।
ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार देर रात धौरहरा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची और कई घरों में घुसकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान गांव की बिजली भी काट दी गई, ताकि घटना का कोई वीडियो न बन सके। पुलिस की पिटाई में महिलाओं और बच्चों समेत 16 ग्रामीण घायल हुए हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है।
सबसे गंभीर आरोप यह है कि 5-5 साल के मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। परिजनों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने बच्चों को इस बेरहमी से पीटा कि यह तक नहीं देखा कि चोट शरीर के किस हिस्से में लग रही है। आरोप है कि कुछ बच्चों के गुप्तांग में भी चोटें आई हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, क्या बदहाल सड़क और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आवाज उठाना इतना बड़ा अपराध है कि ग्रामीणों के घरों में घुसकर महिलाओं, बुजुर्गों और मासूम बच्चों तक को पीटा जाए?
@UPGovt से हमारी मांग है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय हो, घायल ग्रामीणों और बच्चों को उचित उपचार एवं न्याय मिले तथा सिसैया खुर्द के खराब रास्ते की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए।
आज दिनांक 13/09/2026 को माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी, सांसद नगीना लोकसभा को गोंडा जाते समय बाराबंकी पुलिस द्वारा रोके जाने,की घटना के विरोध में निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाईके संबंध में जिला अधिकारी महोदय के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा
पाखंड और अंधविश्वास के खिलाफ संसद में बुलंद आवाज उठाने वाले, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले, आजाद भारत के पहले सन्यासी सांसद, त्याग और तपस्या की मूर्ति, स्वामी ब्रह्मानंद लोधी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
देश की बेटियों ने फिर रचा इतिहास!
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। महिला एशिया कप के अब तक हुए नौ संस्करणों में आठ बार चैंपियन बनकर भारतीय टीम ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए टीम ने जिस शानदार खेल, आत्मविश्वास और जज्बे का परिचय दिया, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह जीत देश की बेटियों की मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प की जीत है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और देशवासियों को इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
हमें आप पर गर्व हैं!
यही है भाजपा का दलित सम्मान?
10 सितंबर की रात दिल्ली के कंझावला में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भाई सुनील कुमार वाल्मीकि जी के साथ भाजपा विधायक द्वारा की गई बर्बर मारपीट बेहद पीड़ादायक ,गंभीर और शर्मनाक है।
भाई सुनील कुमार वाल्मीकि जी का कहना है कि उनके साथ पूरी रात बर्बरता की गई तथा घटना के बारे में बाहर बोलने पर उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
4 दिन बीत गए, न FIR दर्ज हुई और न भाजपा ने अपने विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई की। जब अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट के मामले में न्याय नहीं मिल रहा, तो भाजपा किस मुंह से दलित सम्मान की बात करती है?
हम @DelhiGovDigital से मांग करते हैं कि शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज की जाए, SC/ST Act सहित अन्य उचित धाराओं में निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही भाजपा अपने विधायक की भूमिका पर जवाब दे।
दलितों के सम्मान का ढोंग नहीं, न्याय चाहिए। सत्ता का संरक्षण नहीं, कानून का राज चाहिए।
जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में गाँव का नाम लभुआ में पुलिस की दबिश के दौरान हुई दबंगई के बाद साढ़े आठ माह की गर्भवती दलित महिला अंजलि की मृत्यु बेहद दुखद और गंभीर मामला है।
परिजनों का कहना है कि कल रात करीब 11 बजे पुलिस बिना किसी FIR के एक मामले में उसके पति को हिरासत में लेने पहुंची। आरोप है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने अंजलि को धक्का दिया और उसके पेट में लात मार दी, जिससे वह गिर गई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि गर्भवती महिला की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय और उचित आर्थिक सहायता दी जाए।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला टीम घटना के बाद से ही पीड़ित परिजनों के साथ है।
हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
महामना रामस्वरूप वर्मा जी के साथ मिलकर ‘अर्जक संघ’ की नींव रखने वाले, वैज्ञानिक चिंतक, मानववादी विचारक, पूर्व सांसद महाराज सिंह भारती जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
जय अर्जक, जय भीम, जय मंडल, जय जोहार, जय संविधान।