आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्ति करने, धारा 80 व अन्य राजस्व वादों का निस्तारण करने, सी०एम० डैशबोर्ड प्रगति में सुधार करने तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना लंबित को शीघ्र पूर्ण करने आदि अन्य निर्देश दिए गए।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया तथा पंजीकरण प्रक्रिया को तीव्र, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
ग्राम बहादुरगंज एवं ग्राम सिंगोथी तहसील बहेड़ी में फ़सलो में आग से हुई क्षति का निरीक्षण ।
ग्राम का survey कर यहाँ विशेष कैम्प लगा है । सारे आवेदन ऑनलाइन पंजीकरण करवा के निस्तारण सुनिश्चित किया गया ।
कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री एवं सी०एम० डैशबोर्ड से संबंधित प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। संबंधित अधिकारियों को डेटा की शुद्धता बनाए रखने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया।
दिनांक 10/4/26 को उत्तराखंड बॉर्डर स्थित मुड़िया टोल प्लाजा का औचक निरीक्षण किया गया । खनन हेतु ISTP pass के रजिस्टर की जांच की गई । मौके पर ट्राली एवं ट्रेक्टर के परमिशन की चेकिंग की गई ।
आज दिनांक 10/4/26 को जॉइंट मजिस्ट्रेट SDM बहेड़ी के कार्यालय के जन सुनवाई में विकलांग प्रार्थी गोपाल बहरागी ने ट्राइसिकल की माँग की जिससे तुरंत निस्तारित कर उन्हें संतुष्ट किया गया ।
आज दिनांक 10/4/26 को जॉइंट मजिस्ट्रेट SDM बहेड़ी के कार्यालय के जन सुनवाई में विकलांग प्रार्थी गोपाल बहरागी ने ट्राइसिकल की माँग की जिससे तुरंत निस्तारित कर उन्हें संतुष्ट किया गया ।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को मध्याह्न 12 बजे से लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर, लखनऊ में प्रेसवार्ता की जाएगी।
https://t.co/C2XdnLQG5w
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना कार्यों की प्रगति के संबंध में नियुक्त/नामित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में कार्मिकों की शीघ्र नियुक्ति कर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा उनकी फीडिंग कार्यवाही समयबद्ध पूर्ण की जाए। साथ ही उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर प्रशिक्षण संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अवगत कराया गया कि भारत सरकार के गजट के अनुसार 01 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 के मध्य 30 दिवसों में मकान गणना प्रस्तावित है। 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना तथा 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना की जाएगी। जनगणना कार्य 09 फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2027 तक पूर्ण किया जाएगा। एचएलबी (मकान ब्लॉक) का निर्धारण भी किया जा चुका है।
जनगणना संचालन हेतु नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को नगर जनगणना अधिकारी (नोडल) नामित किया गया है। उनके निर्देशन में विभिन्न स्तरों पर चार्ज अधिकारी एवं अपर चार्ज अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट बरेली के कक्ष संख्या-11 में जनगणना सेल/नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
आज मुख्य सचिव,महोदय उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया, जिसमें प्राप्त निर्देशों के अनुपालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
दिनांक 7/4/26 को जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत के निस्तारण के लिए राजस्व टीम सहित ग्राम उदयपुर माजरा शरीफनगर में विवाद का निस्तारण कर मेढ़ को सही जगह लगाया गया ।
जन सुनवाई में शेरगढ़ गैस एजेंसी की शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 6/4/26 को sdm बहेड़ी एवं तहसीलदार बहेड़ी द्वारा छापा मारा गया ।
वितरणअनियमितताएं पायी गई जिसके लए जाँच रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जायेगी ।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की सी०एम० डैशबोर्ड की समीक्षा की गयी, जिसमें A श्रेणी प्राप्त करने वाले विभागों को अपनी रैंकिंग बनाए रखने एवं B,C श्रेणी प्राप्त विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
रिच्छा क्षेत्र में निरीक्षण कर ईद की तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।