आज दिनांक 02.07.24 को दनियावा प्रखंड के उप प्रमुख का चुनाव समापन कराया गया,श्री अशोक कुमार तथा रितु देवी के द्वारा नामांकन किया गया l श्री अशोक कुमार को 5 वोट तथा श्रीमती रीतू देवी को 4 वोट प्राप्त हुए l श्री अशोक कुमार दनियावा उप प्रमुख विजय घोषित किए गए,तथा प्रमाण पत्र दिया गया
आज दिनांक 24 4 2024 को अनुमंडल कार्यालय में फतुहा प्रखंड के उप प्रमुख का चुनाव कराया गया जिसमें कुल 17 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा श्री संतोष कुमार प्रखंड फतुहा क्षेत्र संख्या 13 विजय घोषित किया गया श्री संतोष कुमार को निर्वाचन प्रमाण पत्र अनुमंडल पदाo पटना सिटी द्वारा दिया
आज दिनांक 24.04.24 को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में संचालित NGOs के अध्यक्ष एवं सचिव, अपार्टमेंट के अध्यक्षों तथा व्यापार मंडल के अध्यक्षों के साथ sveep संबंधित बैठक की गई, जिसमें संबंधित अध्यक्षों को वोटरों की संख्या बढ़ाने एवं उन्हें जागरूक करने हेतु निदेशित किया गया।
आज दिनांक 22.4.2024 को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति के सदस्यों एवं प्राइवेट विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ मतदाताओं की वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के संबंध में बैठक की गई। संबंधित सभी सदस्यों को मतदाताओं के बीच जन जागरूकता लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया
आज अनुमंडल पदाधिकारी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पटना सिटी द्वारा पटना सिटी में अवस्थित बूथों का निरीक्षण किया गया, उक्त बूथों में सभी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए
सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर पटना सिटी अवस्थित सभी हॉस्टल्स में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पटना सिटी द्वारा फ़्लैग मार्च कर निरीक्षण किया गया