ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, #BSPHCL श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में बुधवार को विद्युत भवन, पटना में Advanced Metering Infrastructure Service Providers (AMISP) के साथ प्रोजेक्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई।
बैठक में Secure, Genus, NCC, Adani, EESL एवं IntelliSmart के AMISP प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। ऊर्जा सचिव ने संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। संबंधित एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में #SBPDCL के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ जोरवाल (भा.प्र.से.) सहित संबंधित विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar
#BiharEnergy #BSPHCL #Adani #Secure #AMISP #NCC
श्री अजय यादव (IAS), ऊर्जा विभाग बिहार के सचिव-सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, BSPHCL ने कहा, “बिहार में सौर ऊर्जा के विस्तार के लिए हम समयबद्ध कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारा प्रयास है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक-से-अधिक परिवारों तक पहुंचे और Rooftop Solar एक जन-आंदोलन बने।”
@mnreindia@samrat4bjp@VijayKChy@KumarBulo@IPRDBihar@EnergyBihar@PMSuryaGhar
#BiharEnergy #BSPHCL #PMSuryaGhar #CleanEnergy #renewableenergy
विद्युत उपकरणों को सुरक्षित रखने एवं आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से नवादा के मायाबीघा स्थित सब स्टेशन में खराब लाइटनिंग अरेस्टर के बदलने का कार्य किया गया। इसी प्रकार नवादा शहर के पुराने सब स्टेशन में भी मेंटिनेंस का कार्य किया गया।
आज दिनाँक 15.09.2026 को नालंदा एवं नवादा जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न प्रखंड एवं पंचायत कार्यालयों में बिजली बिल,बिजली आपूर्ति,नया कनेक्शन एवं बिजली से जुड़ी हर समस्या का ऑन-द-स्पॉट समाधान करने हेतु सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र के साथ बिहार सरकार भी दे रही है अतिरिक्त अनुदान। 2 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप पर कुल ₹80,000 तक का लाभ पाएं।
#BollywoodSeries
क्या आप बिजली बिल या बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं से परेशान हैं?
तो यह खास मौका सिर्फ आपके लिए है!
माह अप्रैल, 2026 के सोमवार और शुक्रवार को अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय शिविर में आएं और 72 घंटे के अंदर समाधान पाएं।
@EnergyBihar@IPRDBihar@SEVA_SBPDCL@SEVA_NBPDCL
#BSPHCL #Camp #Electricity #BiharEnergy
ऊर्जा सचिव एवं #BSPHCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री @manojksingh_IAS की अध्यक्षता में मंगलवार को BSPHCL एवं उसकी सहायक कंपनियों के सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ता सेवाओं में सुधार पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। शाम के समय शटडाउन न करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही, डीटी के स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर #SBPDCL के प्रबंध निदेशक श्री महेंद्र कुमार (भा.प्र.से.) और #NBPDCL के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (भा.प्र.से.) सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
@IPRDBihar@EnergyBihar@SEVA_NBPDCL@SEVA_SBPDCL
#BSPHCL #SBPDCL #NBPDCL #BiharEnergy #PowerSector
बिजली से जुड़ी हर समस्या का समाधान, अब सिर्फ 72 घंटों में।
ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार की विशेष पहल के तहत राज्य के सभी विद्युत कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बिल सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में उपभोक्ता बिजली से संबंधित अपनी सभी समस्याओं का त्वरित समाधान पा सकते हैं।
@IPRDBihar@EnergyBihar@SEVA_NBPDCL@SEVA_SBPDCL
#EnergyBihar #BSPHCL #BilSudharShivir #NBPDCL #SBPDCL #grievance #resolution #monday #friday #camp
यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं, तो घबराएं नहीं तुरंत 1930 पर कॉल करें या अपने नजदीकी साइबर क्राइम सेल में इसकी सूचना दें।
साइबर क्राइम से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
@IPRDBihar@EnergyBihar#cybercrime#CyberSafety#DigitalSafety#StayAlert #CyberAwareness #powerbihar
We are privileged to participate as a Focus State at the @BharatESummit 2026, organized by the @MinOfPower , Government of India.
Visit us at Stand No. 2E51, Hall 2 and witness our journey towards a powered and progressive Bihar
🗓️ 19th – 22nd March 2026
📍 Yashobhoomi, Dwarka, New Delhi
@IPRDBihar@EnergyBihar@SEVA_NBPDCL@SEVA_SBPDCL
#BharatElectricitySummit #BiharEnergy #FocusState #PoweringBihar #EnergyForAll #BSPHCL #NBPDCL #SBPDCL
Empowering lives through innovation. The Department of Energy is dedicated to simplifying everyday life for every citizen through cutting-edge technology and compassionate governance.
@IPRDBihar@EnergyBihar@BharatESummit@NitishKumar#BharatElectricitySummit #electrifyingbihargrowth #ElectrifyingGrowth #EnergyInnovation #PowerSector
#cleanenergy
ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री @manojksingh_IAS की अध्यक्षता में बुधवार को विद्युत भवन, पटना में बैठक हुई। बैठक में एयर इंसुलेटेड सबस्टेशन (एआईएस) के SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) तथा ड्रोन टेंडर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
@IPRDBihar@EnergyBihar
#PowerSector #AIS #Substation #DroneTechnology #Infrastructure #PowerTransmission
The Department of Energy, Government of Bihar, is proud to participate in the Bharat Electricity Summit 2026 — the nation's premier platform for the power sector.
𝐃𝐚𝐭𝐞: 𝟏𝟗𝐭𝐡 – 𝟐𝟐𝐧𝐝 𝐌𝐚𝐫𝐜𝐡 𝟐𝟎𝟐𝟔
𝐕𝐞𝐧𝐮𝐞: 𝐘𝐚𝐬𝐡𝐨𝐛𝐡𝐨𝐨𝐦𝐢, 𝐃𝐰𝐚𝐫𝐤𝐚, 𝐍𝐞𝐰 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢
Join us as we showcase Bihar's remarkable transformation in the energy sector — driven by Innovation, Inclusion, and Investment.
@IPRDBihar@EnergyBihar@BharatESummit
#BharatElectricitySummit #ElectrifyingBiharGrowth
#ElectrifyingGrowth #EnergyInnovation #PowerSector
#cleanenergy
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (भा.प्र.से.) ने सोमवार को स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) का निरीक्षण किया तथा बिजली ग्रिड और आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परिचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की और बिजली आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@IPRDBihar@EnergyBihar@SEVA_NBPDCL@SEVA_BSPTCL
#SLDC #BiharPower #PowerSupply #ElectricityGrid #EnergySector #EnergyManagement