जिले में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, लाभार्थी कार्ड वितरण समारोह आयोजित हुआ। वाईडी कॉलेज में DM अंजनी कुमार सिंह, MLA योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। मा.मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग।
युवा शक्ति को मिलेगा नया मंच!
कलेक्ट्रेट में MY भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए DM अंजनी कुमार सिंह ने पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण, व्यापक जागरूकता अभियान,विभागीय समन्वय से कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन के निर्देश दिए। @CMOfficeUP
सेवा, संस्कार और नेतृत्व की नई उड़ान!
आज DM अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में भारत स्काउट एंड गाइड जिला परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। स्काउट-गाइड बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा भाव का विकास कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है।
Hello Cockroach Army 🪳
मेरा मानना है कि देश में ऐसा कानून होना चाहिए जो चुनाव जितने के बाद अगर कोई नेता अपने वादे पूरे न करे तो
उसे 5 साल की सजा ₹50 लाख का जुर्माना और जीवन भर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध मिले
क्यूँकि जनता से किया गया वादा सिर्फ भाषण नहीं होता है बल्कि उन्हें पूरा करना उसकी जिम्मेदारी होती है
तो क्या कहती है हमारी कॉकरोच आर्मी?
क्या नेताओ के झूठे वादों पर रोक लगनी चाहिए?
अपनी राय जरूर दे, और इग्नोर न करे
CBSE परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हो गई जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं।
और मोदी जी? हमेशा की तरह - न जवाब, न ज़िम्मेदारी, न शर्म।
जिस कंपनी COEMPT को यह ज़िम्मेदारी मिली, वह पहले Globarena के नाम से तेलंगाना में 2019 में यही कारनामे कर चुकी है।
नाम बदला - पर नीयत वही, फितरत वही।
इतिहास सबको पता था, फिर भी ठेका दिया गया। ऐसी कंपनी के हाथ में 18.5 लाख बच्चों का भविष्य सौंप दिया गया और किसी को फ़र्क़ नहीं पड़ा।
यह गलती नहीं - यह सोचा-समझा षड़यंत्र है।
कुछ ज़रूरी सवाल हैं:
- COEMPT को CBSE का ठेका क्यों और किसके कहने पर दिया गया?
- कौन-कौन से नियम और प्रक्रिया दरकिनार करके इस कंपनी को ये ठेका दिया गया?
- COEMPT पहले Globarena के नाम से विवादों में घिर चुकी है, ये CBSE को क्यों नहीं पता चला? Background checks क्यों नहीं किए गए?
- COEMPT प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच आखिर क्या संबंध हैं?
हम मांग करते हैं कि इस पूरे घोटाले के असली दोषियों को सामने लाने के लिए स्वतंत्र न्यायिक जांच और SIT का गठन तत्काल किया जाए।
CBSE के Gen Z साथियों - आपकी मेहनत, आपका भविष्य, कोई चुरा नहीं पाएगा। हम इस साजिश की तह तक जाएंगे, और इस भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।
देश के युवा को नौकरी मांगने पर लाठियाँ खानी पड़ रही हैं
दौड़ा दौड़ा कर नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे, पीटा जा रहा है
यह है BJP सरकार,
युवा पर खुलेआम अत्याचार
अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो!
बिहार में यही हो रहा है। NDA के नेताओं ने बिना चुनावी प्रक्रिया में भागीदार किये, अपने बच्चों को मंत्री बना दिया। लेकिन बिहार के लाखों युवा, जिन्होंने सालों मेहनत कर पढ़ाई की है, उनसे चुनाव से पूर्व NDA के नेताओं द्वारा वादा किया गया था कि TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाएगी। लेकिन सरकार गठन के 6 महीने बाद भी TRE-4 का विज्ञापन नहीं निकला है। उल्टे वैकेंसी की मांग करने पर लाठियां बरसाई जा रही है।
बिहार के युवाओं से इतनी नफरत क्यों है NDA सरकार को? क्यों उन पर अत्याचार किया जा रहा है? वे तो बस वादा निभाने के लिए कह रहे हैं, जिस वादे के आधार पर उनसे वोट मांगा गया था? ये युवा बस अपना अधिकार मांग रहे हैं, वे केवल परीक्षा आयोजित करने के लिए कह रहे हैं। ताकि अपनी प्रतिभा दिखा सके। लेकिन रोजगार विरोधी ये सरकार कर रही है अत्याचार, NDA की युवाओं से वादाखिलाफी नहीं भूलेगा बिहार
#Bihar #RJD