जलती दुपहरी जून की जीवन जला रही
बदली की धूप छाँव भी पसीना बहा रही
उबले तन वदन ज्यों आलू उबल रहा
बौछार बदलियों की उमसन बढ़ा रही
प्रिय आओ भाग चलें हिमालय की गोद में
बिजली का आना जाना भी गरमी बढ़ा रही
*श्रीरामगौतम
अहसानों से दबे आदमी उऋण नहीं हो पाते हैं
हरदम दुखड़ा रोने वाले सफल नहीं हो पाते हैं
अहसानों से बचकर जो अपने पैरों पर खड़े हुए
गंतव्यों तक डटे रहे बस सफल वही हो पाते हैं
*श्रीरामगौतम
तपता सूरज आग बरसता
प्यासा पानी मेघ तरसता
काली घटाओं में
ठंडी हवाओं में
झील सरोवर जोड़ चलो
कौन है अपना कौन पराया
जल तरंग सी चंचल काया
चहकी अदाओं में
महकी फ़जाओं में
करुणा मैत्री घोल चलो
*श्रीरामगौतम
धैर्यवान ऊर्जावान त्यागवान और विवेकशील व्यक्तित्व के पर्याय भारत देश की राष्ट्रीय पार्टी बीएसपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा.श्री जयप्रकाश सिंह जी का आगमन जिला जौनपुर के विधान सभा बदलापुर में मिलनें का सौभाग्य प्राप्त हुआ! @Mayawati@AnandAkash_BSP@jaiprakashbsp
हमारे पूर्वजों को अछूत बनाया गया जिन्होंने मरे जानवरों का मांस खाया किंतु हमारे खून में बुद्ध चरित्र की विशेषताओं के जीवाणु छोड़ गये हम अपने पूर्वजों का तहे दिल से आदर करते हैं
श्रीरामगौतम
यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक। इस प्रकार की आयदिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए।
इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।
1. यू.पी. के ग्रेटर नोएडा के जेवर में की गई लगभग 15 वर्ष के गोपाल शर्मा की हत्या अति दुःखद व चिन्ताजनक। सरकार इस घटना की उच्च-स्तरीय जाँच कराये और इसके सभी अभियुक्तों को कड़ी सजा दी जाये।
2. साथ ही कल हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल के गिरने से कई मजदूरों की हुई मौत के प्रकरण को भी सरकार गम्भीरता से लेते हुये मृतकों के आश्रितों को उचित आर्थिक मदद दे तथा घायलों का भी विशेष ध्यान रखा जाये, बी.एस.पी. की यह भी मांग।
उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आदि की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर ग़रीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है तथा इसको लेकर लोग विभिन्न रूपों में अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है।
अतः सरकार से अपील है कि वह बिजली आपूर्ति सम्बंधी लोगों के कष्ट व परेशानियों को ध्यान में रखते हुये ज़रूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, नये पावर प्लाण्ट आदि के माध्यम से भी आगे के लिये बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो यह व्यापक जनहित में उचित होगा।
यदि लोकतंत्र ही जिंदा नहीं रहेगा तो जो बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने जो वोट का अधिकार दिया है, फिर उसका कोई मतलब नहीं रहेगा।
~आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी।
जिस समाज का इतिहास नहीं होता है वह समाज कभी भी शासक नहीं बन सकता है !
क्योंकि इतिहास से प्रेणा मिलतीं हैं!
प्रेणा से जाग्रति आतीं हैं!
जाग्रति से सोच बनतीं हैं!
सोच से ताकत बनतीं हैं!
ताकत से शक्ति बनतीं हैं!
और शक्ति से शासक बनता हैं!
सामाजिक परिवर्तन की महानायिका न्याय की जिन्दा देवी शक्ति वाली संविधानवादी बिचारधाराओं पर ससक्त शासन चलानें वाली दुरदर्शि नेता बसपा सुप्रीमो सुश्री बहन कुमारी मायावती जी ही करेगी सबका बेड़ापार यह महज एक वाक्य में कहीं गई बात नहीं है ! बल्कि अंतिम सत्य हैं गम्भीरता से बिचार करें !