दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर है। बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है। इसके शुरू होने से मयूर विहार से दक्षिणी दिल्ली और एम्स तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी और सफर करीब 15 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है। इससे सराय काले खां, आईटीओ और अक्षरधाम समेत आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। 29 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे।
#BarapullahPhase3 #DelhiTraffic #MayurVihar #AmitShah #Delhi #ATCard #AajTakSocial
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शनिवार को संपन्न हो गए, जिसमें अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन, एबीवीपी प्रत्याशी सचिव रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी से लक्ष्य राज निर्वाचित हुए।
शनिवार को जैसे ही अंतिम परिणाम जारी हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। बता दें कि एबीवीपी ने चार में से तीन केंद्रीय पदों अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर परचम लहराया है। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच मुख्य मुकाबला था।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के मैदान में रिया छाबड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से उतरीं और 7 हजार अधिक वोटों से जीत हासिल की। रिया छाबड़ी मूलरूप से दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली हैं। वह किसान परिवार से संबंध रखती हैं।
रिया छाबड़ी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री अरबिंदो कॉलेज से पढ़ाई शुरू की, जो वर्तमान में बीए प्रोग्राम के चौथे वर्ष में अध्ययनरत हैं। रिया छाबड़ी का खेल स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन रहा है। वे वह इंटर कॉलेज स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं।
परिणाम घोषित होते ही विश्वविद्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर एबीवीपी ने छात्र राजनीति में अपनी साख को एक बार फिर मजबूत किया है।
ABVP के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो में रिया छाबड़ी कहती हैं कि वे छात्र संघ चुनाव में छात्राओं के हित के लिए मैदान में हैं। उन्होंने कहा है कि वे जब तक यहां रहेंगी, किसी भी छात्रा को कभी भेदभाव या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
#DUSUElection2026 #DUSUElection
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब भारत पर 100% तक टैरिफ लगा सकते हैं। ट्रम्प ने इस बिल पर साइन कर दिया है और अब यह कानून बन चुका है।
अमेरिका के 100% टैरिफ का सीधा असर भारत के निर्यात बिल पर पड़ सकता है। इससे भारतीय सामान अमेरिका में महंगा हो जाएगा। अमेरिकी खरीदार सस्ता विकल्प ढूंढेंगे, जैसे बांग्लादेश, वियतनाम, मैक्सिको, चीन। नतीजतन भारत के टेक्सटाइल, जेम्स-ज्वेलरी, इंजीनियरिंग गुड्स, लेदर, समुद्री उत्पाद, केमिकल्स समेत कई चीजों के ऑर्डर घट जाएंगे।
#Trump #Tarrif #India #RussianOil | #ZeeNews
Thank you, Team Afghanistan, for the signed bat.
Such a lovely gesture! May the friendship between India and Afghanistan keep growing stronger. 🇮🇳❤️🇦🇫
#INDvsAFG#AfghanistanCricket
सीवर टूटा पड़ा है… बाक़ी सब ठीक है
गड्ढा खुला पड़ा है… बाक़ी सब ठीक है
स्ट्रीट लाइट नहीं है… बाक़ी सब ठीक है
चेतावनी लिखी नहीं है… बाक़ी सब ठीक है
भ्रष्टाचार चरम पर है… बाक़ी सब ठीक है
सरकार जानलेवा है… बाक़ी सब ठीक है
19 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेबी गर्ल का स्वागत किया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी।
https://t.co/KcZqnh2Fdl
#RanveerSingh#DeepikaPadukone#Bollywood#HindiNews
RUTHLESS 🔥
Buttler-Brook last four partnerships:
vs IND, Southampton: 233 (103)
vs SL, Southampton: 128 (60)
vs SL, Cardiff: 4 (3)
vs SL, Manchester: 85 (38)
BreakingNews | CM योगी का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीनों में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्तिपत्र देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्तिपत्र दिए जा चुके हैं। सीएम ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि आयोगों और भर्ती बोर्डों को तय समय में चयन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। उन्होंने 2017 से पहले की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर भी सवाल उठाए।
#YogiAdityanath #UPJobs #GovernmentJobs #YouthEmployment #UPRecruitment #ATCard #AajTakSocial
[Yogi Adityanath, UP Government Jobs, Youth Employment, Appointment Letters, UP Recruitment]
एशियन गेम्स 2026 में भी नकवी करेंगे नौटंकी! गोल्ड मेडल देने आएंगे तो क्या करेगी टीम इंडिया? BCCI ने बताया प्लान
जापान के नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है. शनिवार (19 सितंबर) को भव्य ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसमें भारत की तरफ से मनु भाकर और पवन सहरावत ध्वजवाहक बने. मेगा इवेंट में भारतीय क्रिकेट टीम भी हिस्सा ले रही है. हाल ही में हुए महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी, लेकिन मोहसिन नकवी की नौटंकी के कारण हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ट्रॉफी नहीं उठा सकी. भारतीय टीम ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने भी ऐसा ही किया था. फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया विजेता बनी थी, लेकिन सूर्या एंड कंपनी ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लिया था. एशिया कप में हुए ड्रामे के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियन गेम्स 2026 में भी नौटंकी कर सकते हैं. जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम की फॉर्म और ताकत को देखते हुए लगता है कि वे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर सकते हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि एक बार फिर नकवी को मेडल सेरेमनी में बुलाया जा सकता है.
.
.
OCA के नियमों और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, अगर OCA के अध्यक्ष कतर के शेख जोआन बिन हमद अल थानी, नकवी को आधिकारिक तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपते हैं, तो भारतीय खिलाड़ियों से अपने मेडल स्वीकार करने की उम्मीद की जाएगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा न करने पर इसे खेलों, OCA और उनके अधिकृत प्रतिनिधि का अपमान माना जाएगा, जिस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. BCCI के रुख के बारे में पूछे जाने पर बोर्ड के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, "हमारा पूरा ध्यान सिर्फ मैचों पर है. टीमों को पहले पोडियम तक पहुंचना होगा. तब हम उस समय की सभी स्थितियों को ध्यान में रखकर कोई फैसला लेंगे. जब वह समय आएगा, तब हम उस पर बात करेंगे. बोर्ड और खिलाड़ियों का ध्यान सिर्फ मैच जीतने पर है. हम ऐसी किसी भी चीज पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते जो अभी तक हुई ही नहीं है.''
#AsianGames #TeamIndia #MohsinNaqvi #BCCI
एक तरफ कंगाल पाकिस्तान पाई-पाई भी फूंक-फूंककर खर्च कर रहा है. सरकारी वाहनों के लिए ईंधन आवंटन में कटौती, सरकारी संस्थाओं के लिए नए वाहनों की खरीद पर रोक, अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर बैन और आधिकारिक रात्रिभोज पर भी रोक लगा दी गई है. लेकिन ऐसा लगता है कि यह सिर्फ कागजी बातें हैं. वो इसलिए क्योंकि पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने अपनी लंदन यात्रा के लिए 94,98,129 रुपये (भारतीय मुद्रा में) खर्च कर दिए. यह जानकारी सामने आने के बाद अवाम में गुस्सा है. बवाल बढ़ता देख मरियम ने कहा कि यात्रा का पैसा उन्होंने अपनी जेब से भरा है.
मुल्तान में इलेक्ट्रिक बस सर्विस के उद्घाटन के मौके पर CM मरियम ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के विमान का इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ उनकी ही आलोचना क्यों की जा रही है. उन्होंने पेमेंट की रसीद भी दिखाई और कहा कि उन्होंने ईंधन, पार्किंग और दूसरे खर्च भी खुद उठाए हैं.
उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी बेटी के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल होने के लिए विमान का 27.5 मिलियन रुपये किराया दिया.' उन्होंने आगे कहा कि वह व्लॉगर और यूट्यूबर के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, बल्कि अल्लाह और जनता के प्रति जवाबदेह हैं.
उन्होंने कहा, 'मेरी आलोचना करते रहिए. अगर आपकी रोजी-रोटी मरियम नवाज की आलोचना करने पर निर्भर है, तो इसे जारी रखिए.' जाहिर है, वह विमान के इस्तेमाल पर हो रही आलोचना का जिक्र कर रही थीं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि विमान उनकी निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय का है. उन्होंने तर्क दिया कि मुख्यमंत्रियों को आधिकारिक यात्रा के लिए इस सुविधा की जरूरत होती है. उन्होंने पूछा, 'सभी चार प्रांतों के मुख्यमंत्रियों के पास विमान हैं. सिर्फ मरियम नवाज की ही आलोचना क्यों हो रही है?' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का समय कीमती होता है और उन्हें आधिकारिक दौरों के लिए प्रांत के दूर-दराज इलाकों, जैसे सरगोधा, रावलपिंडी और भक्कर, और विदेश भी जाना पड़ता है.
उन्होंने पूछा, 'क्या मुझे इसके बजाय चिंगची, मोटरसाइकिल या मेट्रोबस से यात्रा करनी चाहिए?' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले वह कमर्शियल उड़ानों से यात्रा करती थीं.
#Pakistan #MaryamNawaz #Controversy #ZeeNews
6️⃣, 6️⃣, 6️⃣, 6️⃣, 6️⃣, 6️⃣! 🤯
#OnThisDay in 2007, Yuvraj Singh lit up Durban by becoming the first player to smash six sixes in an over in T20Is 🔥
#TeamIndia | @YUVSTRONG12
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और 5 टी20 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. 27 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के तीन मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे.
रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर की थी. अब वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उनका चयन आगे की योजना को लेकर अहम संकेत दे रहा है. इसी तरह विराट कोहली को भी मौका मिला है.
#TeamIndia | #INDvsWI | #ODISeries |#AajTakCricket |#AajTakSocial |