अमेरिका के फ्लोरिडा निवासी नाथन थॉमस ने महज 18 साल 346 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष प्रोफेसर बनने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने 306 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 18वीं सदी में स्कॉटलैंड के गणितज्ञ कॉलिन मैकलॉरिन ने बनाया था.
नाथन की इस उपलब्धि ने दुनियाभर में चर्चा बटोरी है. इतनी कम उम्र में प्रोफेसर बनने के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत उम्र की मोहताज नहीं होती. उनकी उपलब्धि अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गई है और उन्हें दुनिया के सबसे युवा पुरुष प्रोफेसर के रूप में मान्यता मिली है.
#NathanThomas #GuinnessWorldRecords #Professor #Education
[Nathan Thomas. Guinness World Records. Professor. Education]
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री के कार्यालय कक्ष में उनकी शिष्टाचार मुलाकात हुई. नीतीश कुमार ने मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताते हुए इसकी जानकारी अपने आधिकारिक पोस्ट के जरिए दी.
नीतीश कुमार की इस मुलाकात को बिहार की राजनीति और हालिया चुनावी घटनाक्रम के बीच अहम माना जा रहा है. हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी राजनीतिक मुद्दे या बैठक में हुई चर्चा का कोई विवरण साझा नहीं किया और इसे केवल शिष्टाचार मुलाकात बताया.
#NitishKumar #PMModi #BiharPolitics #Politics
[Nitish Kumar. Narendra Modi. Bihar Politics. Parliament]
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार को बीच हवा में तेज टर्बुलेंस का शिकार हो गई. इस दौरान विमान करीब 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे 10 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स समेत कुल 14 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया. हालांकि, पायलट ने स्थिति पर काबू रखते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई. घटना की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक केबिन क्रू सदस्य को गंभीर चोटें आई हैं.
#AirIndia #Flight #Turbulence #Aviation
[Air India. Turbulence. Aviation. DGCA]
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाय मौर्य ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मदरसा चाहे पाकिस्तान का हो बांग्लादेश का हो या भारत का. मदरसा अघोषित रूप से आतंकवाद पैदा करता है.
अब उनके इस बयान पर कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय का कैरक्टर एसासिनेशन करने की कोशिश केशव प्रसाद मौर्य कर रहे हैं.
#KeshavPrashadmaurya #Ikrahasan #SP #BJP
IPL में कप्तानी को लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्थिति साफ करते हुए कहा कि
मुझे कप्तानी को लेकर कोई अंदाजा नहीं है. हमारे ग्रुप में कुछ बेहतरीन लीडर्स हैं, इसलिए मैं इसे लेकर ज्यादा परेशान नहीं हूं. जिसे भी यह जिम्मेदारी मिलेगी. मुझे यकीन है कि वह इसे अच्छे से निभाएगा. फिलहाल अभी तक इस बारे में कोई सोच-विचार नहीं हुआ है.
#AidenMarkram #IPL #CricketNews #IPL
सरकार और सोनम वांगचुक के बीच किसी राजनीतिक दल या नेता ने नहीं बल्कि IB ने मीडिएटर की भूमिका निभाई थी. वांगचुक ने इंटरव्यू में बताया कि उनके और सरकार के बीच पुल का काम किसी राजनीतिक दल ने नहीं बल्कि खुफिया एंजेंसियों के लोगों ने किया.
उन्होंने कहा, 'मुझसे किसी राजनीतिक दल के जरिए नहीं, बल्कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के जरिए संपर्क किया गया और उन्होंने मध्यस्थ की भूमिका निभाई. IB के अधिकारी मेरे पास विनम्रता के साथ संदेश लेकर आते थे कि क्या मैं कुछ निश्चित लोगों से बात करूंगा. मैंने कहा कि मैं किसी से भी बात करने को तैयार हूं. तब उन्होंने मुझे कहा कि दो मंत्री आ रहे हैं और मैं सहमत हुआ.
#IB #Sonamwangchuk #CJP
सरकार और सोनम वांगचुक के बीच किसी राजनीतिक दल या नेता ने नहीं बल्कि IB ने मीडिएटर की भूमिका निभाई थी. वांगचुक ने इंटरव्यू में बताया कि उनके और सरकार के बीच पुल का काम किसी राजनीतिक दल ने नहीं बल्कि खुफिया एंजेंसियों के लोगों ने किया.
उन्होंने कहा, 'मुझसे किसी राजनीतिक दल के जरिए नहीं, बल्कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के जरिए संपर्क किया गया और उन्होंने मध्यस्थ की भूमिका निभाई. IB के अधिकारी मेरे पास विनम्रता के साथ संदेश लेकर आते थे कि क्या मैं कुछ निश्चित लोगों से बात करूंगा. मैंने कहा कि मैं किसी से भी बात करने को तैयार हूं. तब उन्होंने मुझे कहा कि दो मंत्री आ रहे हैं और मैं सहमत हुआ.
#IB #Sonamwangchuk #CJP
कंगना रनौत के संघी और डिफाइंड हिंदू बनने वाले बयान कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार किया है. उन्होंने तीखे लहजे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लपेटते हुए कहा कि कंगना जी moderate हिंदू से संघी हिंदू में convert होना चाहती हैं, लेकिन बहना, संघ में तो महिलाओं की एंट्री ही नहीं है. कैसे होइएगा?
आप हिंदू तो नहीं - लेकिन एक नफ़रती, मौकापरस्त, देश के युवाओं को गटर बुलाने वाली BJP के लिए पनौती ज़रूर हैं - वही रहिए. हिंदू धर्म को बख़्श दीजिए!
#BJP #Kangnaranaut #Congress #Supriyashrinet
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपने भविष्य के प्लान का खुलासा करते हुए कहा कि
मुझे पता है कि खेल से जुड़े रहने के लिए मुझे आगे क्या करना है. वह है कोच बनना. मैं आगे चलकर इंग्लैंड टीम का कोच बनना पसंद करूंगा.
#BenStokes#EnglandCricket#CricketNews#ECB
CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन की तुलना अन्य पड़ोसी देशों की घटनाओं से किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि
बांग्लादेश और नेपाल के आंदोलनों का जिक्र हमें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. हम उनसे अलग हैं. हमें बांग्लादेश या नेपाल की ओर देखने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हमारे पास महात्मा गांधी हैं.
#AbhijitDeep #CJP #MahatmaGandhi #Protest
देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है. जिसमें गुजरात की एक मात्र सीट पर भाजपा को जीत मिली है. इसके अलावा बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया दोनों सीटों पर विपक्षी प्रत्याशियों की जीत हुई है. ये दोनों सीटें हाई-प्रोफाइल सीटें मानी जाती हैं.
दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "साफ दिख रहा है कि लोग भाजपा से थक चुके हैं, ऊब चुके हैं, समझ रहे हैं कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है. ये शुरुआत है."
#Priyankagandhi #Congress #Datiya #Bankipur #BJP
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल E20 के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच कर रहे हैं. कूच करने से पहले उन्होंने कहा कि ट्रंप के दबाव में आकर PM का अमेरिका से एथेनॉल मंगाना और लोगों पर थोपना सही नहीं है. इस बारे में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने PM को पत्र लिखे हैं और हम ये पत्र उन्हें सौंपने जा रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि हमें रोका नहीं जाएगा.
#Arvindkejriwal #AAP #PMModi #E20
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपचुनावों के नतीजों का अनुमान लगाना आसान नहीं होता और इनमें जीत-हार होती रहती है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने असल में NDA सरकार को चुना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास पर भरोसा जताया है.
शाइना एनसी ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर की एक सीट पर जीत से राज्य की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा.
#BiharPolitics #BankipurBypoll #ShainaNC #NDA
[Shaina NC, Bankipur Bypoll, Bihar Politics, NDA]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक रील कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से हटने के मामले पर नया विवाद खड़ा हो गया है. कम्युनिकेशन और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर बनी संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन निशिकांत दुबे ने कहा कि Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग को इस घटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए.
निशिकांत दुबे ने चेतावनी दी कि अगर माफी नहीं मांगी गई, तो Meta को IT एक्ट की धारा 79 के तहत मिलने वाली 'सेफ हार्बर' सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. उनके मुताबिक, नियमों का पालन नहीं होने की स्थिति में कंपनी को कानूनी सुरक्षा खोने का जोखिम उठाना पड़ सकता है.
#Meta #MarkZuckerberg #NarendraModi #ITAct
[Meta, Mark Zuckerberg, Narendra Modi, Safe Harbour]
बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "30 साल का किला ढहने में 30 दिन भी नहीं लगा." बता दें जनसुराज ने पहली बार बिहार में किसी सीट पर जीत दर्ज की है.
#PrashantKishor#JanSuraaj#BankipurBypoll#BiharPolitics
[Prashant Kishor, Jan Suraaj, Bankipur Bypoll, Bihar Politics]
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं. एक रैली के दौरान कथित तौर पर अभिनेत्री तृषा को लेकर किए गए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. इस मामले में उदयनिधि को डिटेन कर लिया गया है. उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है.
वहीं उदयनिधि कहा मैंने कुछ गलत नहीं किया है. क्या मैंने कुछ गलत कहा है? क्या मैंने किसी का नाम लिया? मैं इस पर और टिप्पणी नहीं करना चाहता. यह राजनीति से प्रेरित कदम है.
#Trisha #CMvijay #Tamilnadu #Udaynidhistalin
पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने विराट कोहली और क्रिकेट को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में विराट कोहली जैसे खिलाड़ी होने चाहिए, वरना खेल बोरिंग हो जाएगा. क्रिकेट को उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है.
#Viratkohli#Anilchudhry#IndianCricket
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं. एक रैली के दौरान कथित तौर पर अभिनेत्री तृषा को लेकर किए गए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. इस मामले में उदयनिधि को डिटेन कर लिया गया है. उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में मामला दर्ज किया है.
वहीं उदयनिधि कहा मैंने कुछ गलत नहीं किया है. क्या मैंने कुछ गलत कहा है? क्या मैंने किसी का नाम लिया? मैं इस पर और टिप्पणी नहीं करना चाहता. यह राजनीति से प्रेरित कदम है.
#Trisha #CMvijay #Tamilnadu #Udaynidhistalin
प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संगठन की समीक्षा बैठक के दौरान पार्टी के ठाणे-कल्याण के पदाधिकारियों को आपसी लड़ाई के लिए जमकर फटकार लगाई. इस दौरान उन्होंने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का उदाहरण देते हुए कहा कि अभिजीत दीपके जैसा युवा विरोध-प्रदर्शनों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधे मुकाबला कर रहा है और आप लोग छोटे-मोटे पदों के लिए आपस में लड़ रहे हैं?
#ShivsenaUBT #Uddhavthakrey #Abhijeetdipke
उत्तर प्रदेश में इस समय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, या पाकिस्तान का, या भारत का हो, मदरसा अघोषित रूप से आतंकवाद को पैदा करती हैं."
अब उपमुख्यमंत्री अपने इस बयान को लेकर चर्चाओं में घिर गए हैं. प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान 'मदरसा आतंकवाद को पैदा करता है' ने सियासी पारा हाई कर दिया है.
#keshavprasadmaurya #UPpolitics #BJP #Madrsa