मॉब लिंचिंग पर किताब ‘Mob Lynching in India: A Record 2014-2024’ लॉन्च!
नई दिल्ली: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में ‘Mob Lynching in India: A Record 2014-2024’ पुस्तक का विमोचन किया गया। APCR के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में academics, वकील, शोधकर्ता और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोग शामिल हुए। डॉ. ज़फरुल-इस्लाम ख़ान द्वारा संकलित और संपादित यह पुस्तक 2014 से 2024 के बीच हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं का दस्तावेज़ी रिकॉर्ड प्रस्तुत करती है।
कार्यक्रम में अपूर्वानंद, हर्ष मंदर, सैयदा हमीद, शाहीन नज़र, मलिक मोहरतासिम खान समेत कई वक्ताओं ने लिंचिंग, न्याय और घटनाओं के दस्तावेजीकरण पर अपने विचार रखे। डॉ. ज़फरुल-इस्लाम ख़ान ने बताया कि पुस्तक को तैयार करने में 6-7 साल लगे।
#APCRIndia #MobLynching #Muslims @apcrofindia
ये बताइए खान सर... आप इतनी हिम्मत लाते कहाँ से हैं? कुछ दिन पहले यही लोग थे जो आपको 'फैजल खान', 'जिहादी', 'मुल्ला' और 'यूपी वाला' बोलकर ट्रोल कर रहे थे!
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील इमाम को चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम ज़मानत दी है। कोर्ट ने उन्हें 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक अंतरिम ज़मानत दी है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महोना इलाके में बीफ (गोमांस) के शक में बिरयानी दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय रिज़वान के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.
पीड़ित रिज़वान के मुताबिक, जब वे अपनी दुकान के लिए मीट लेकर लौट रहे थे, तब बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इस घटना पर एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने कहा कि लखनऊ में रिज़वान को इन ज़ालिमों ने पीटा, यह गो रक्षक नहीं, राक्षस हैं.
उत्तर प्रदेश: 2 मार्च 2013 को प्रतापगढ़ में हुए कुंडा के तत्कालीन सीओ जियाउल हक हत्याकांड में लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्जांच के बाद रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, उनके मीडिया प्रभारी हरिओम श्रीवास्तव, सपा नेता गुलशन यादव, गुड्डू सिंह और रोहित सिंह को दोबारा क्लीनचिट दिए जाने पर जियाउल हक के वृद्ध माता-पिता (हाजरा खातून व शमशुल हक) ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि बेटे की हत्याकांड का चक्रव्यूह रचने वाला ही बरी हो गया। इससे बड़े दुख की बात क्या हो सकती है।
रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाली यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में 450 में से 355 सीटें जीत ली हैं। एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, 95% से अधिक मतदान केंद्रों के नतीजों में पार्टी को सूची वाली 225 सीटों में करीब 58% वोट मिले।
बाकी 225 सीटों पर सीधे उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें यूनाइटेड रशिया के उम्मीदवार 208 सीटों पर आगे रहे।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने 'बुलडोजर कार्रवाई' की कड़ी निंदा करते हुए 10 लाख रुपये मुआवजा और ध्वस्त मकानों के पुनर्निर्माण का आदेश दिया.
#Kolkata#HighCourt#Bulldozer#BJP
पश्चिम बंगाल: मुसलमानों को आधी रात में उठाकर डिटेंशन सेंटर भेजे जाने का दावा, Scroll की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा।
पश्चिम बंगाल में बंगाली भाषी मुस्लिम परिवारों ने आरोप लगाया है कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आधी रात को उनके घरों पर छापेमारी कर लोगों को हिरासत में ले रही हैं। मीडिया रिपोर्टों और परिवारों के दावों के मुताबिक, कुछ लोगों को हिरासत में लेने के बाद कथित तौर पर डिटेंशन सेंटर या होल्डिंग सेंटर भेजा गया है।
Scroll की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के अलग-अलग इलाकों में मुस्लिम लोगों को देर रात उनके घरों से उठाए जाने के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में उत्तर दिनाजपुर समेत अन्य जिलों के मामलों का भी उल्लेख किया गया है। परिवारों का दावा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में बंगाली बोलने वाले मजदूर और अन्य स्थानीय निवासी शामिल हैं।
कुछ अन्य मीडिया रिपोर्टों में भी ऐसे परिवारों की परेशानियों का जिक्र किया गया है, जिनके परिजनों को कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। परिवारों का कहना है कि उनके पास भारतीय नागरिक होने से जुड़े दस्तावेज मौजूद हैं।
IPS बुशरा बानो के ट्रांसफर पर इमरान प्रतापगढ़ी ने उठाए सवाल, बोले: ‘ये कैसा भारत बना रहे हैं?’
कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में तैनात IPS अधिकारी बुशरा बानो के ट्रांसफर को लेकर सवाल उठाए हैं। इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि एक वीडियो संदेश में युवाओं से संवाद के दौरान बुशरा बानो द्वारा “इंशाअल्लाह” और “जज़ाकअल्लाह” जैसे सामान्य अरबी-उर्दू शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के बाद एक टीवी चैनल ने वीडियो को सनसनीख़ेज़ तरीक़े से प्रसारित किया और उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस सांसद का आरोप है कि इसके अगले ही दिन राज्य सरकार ने बुशरा बानो का ट्रांसफर कर उन्हें “साइडलाइन” कर दिया। हालांकि, ट्रांसफर के आधिकारिक कारणों को लेकर स्वतंत्र पुष्टि सामने आना बाकी है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि BRICS सम्मेलन में मुस्लिम देशों के राष्ट्राध्यक्षों से गर्मजोशी से मुलाक़ात करने वाली सरकार के दौर में एक महिला IPS अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?
उन्होंने सवाल किया, “ये कैसा भारत बना रहे हैं नरेंद्र मोदी जी आप?” साथ ही उन्होंने IPS Association से भी इस मामले को देखने की अपील की।
@ShayarImran@INCMinority
#BushraBano #ImranPratapgarhi #IPS #WestBengal #Kharagpur #Congress #NarendraModi #BRICS2026
पश्चिम बंगाल कैडर की 2021 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी और खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बुशरा बानो का तबादला चर्चा विषय बना हुआ है। एक कार्यक्रम के दौरान यूपीएससी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके एक वीडियो में 'अस्सलाम वालेकुम', 'इंशाअल्लाह' और 'जज़ाकल्लाह' जैसे शब्दों के प्रयोग के बाद राज्य सरकार ने उनका स्थानांतरण कर दिया।
इस वीडियो में बुशरा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की रेसिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) की भूमिका और अपनी सफलता की यात्रा साझा कर रही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद 'हिंदू लीगल फंड' नामक संस्था ने राज्य के गृह सचिव से शिकायत की।
जिसके बाद राज्य सरकार ने बुशरा बानो को खड़गपुर ASP पद से हटाकर राज्य सशस्त्र पुलिस (SAP) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेज दिया है। वहीं, उनकी जगह पार्थ घोष को खड़गपुर का नया ASP नियुक्त किया गया है।