हमारे नेता, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी को जान से मारने की धमकी देना अत्यंत गंभीर व कायराना कृत्य है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से आग्रह है कि मामले की त्वरित जांच कराकर दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
#NarendraModi
#ChiragPaswan #RajeshVerma #LJPRamvilas #Khagaria #AmitShah #Bihar
खगड़िया लोकसभा अन्तर्गत्त एक बड़ी आबादी आज भी पुल के अभाव में नाव से आवागमन के लिए मजबूर है. आज इस संदर्भ में मोहराघाट-आगर घाट पर कोशी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है।
इस पुल के निर्माण से नाव पर निर्भर खगड़िया और सहरसा की जनता का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। साथ ही किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को आने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी।
#Khagaria #RajeshVerma
#ChiragPaswan #LJPRV #Farkiya #BiharVikas
खगड़िया के अन्नदाता किसान भाइयों की गैर मजरूआ खास, बकाश्त एवं टोपोलैंड भूमि की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। वैध दस्तावेजों वाले रैयतों को उनका हक मिले और नियमित रसीद निर्गत हो, इसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हर किसान परिवारों के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।
#RajeshVerma #Khagaria #ChiragPaswan #Bihar #FarmersFirst
बिहार के छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाने और उनकी मांगों के समाधान के लिए हमारी पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के द्वारा किए गए प्रयासों के फलस्वरूप आज बिहार सरकार के द्वारा TRE-4 परीक्षा को TRE-1,TRE-2 एवं TRE-3 के तरह दो चरणों में करने के बजाय एकल चरण में करने का फ़ैसला किया है,साथ हीं छात्र हित में परीक्षा सुधार हेतु विशेषज्ञ समिति,विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एवं विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत करने का निर्णय लिया है ।
छात्रहित में लिए गए लिए इन निर्णयों के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग़ पासवान जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार ।
#Samratchoudhary #Chiragpaswan #Biharsarkar
#LJPRamVilas
@Rajeshverma_LJP खगड़िया लोकसभा के लोकप्रिय सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सम्मानित नेता आदरणीय राजेश वर्मा जी को पार्टी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी दिए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री सुरेंद्र विवेक जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही मंगलकामना है।
#SurendraVivekJi#LJPR#Bihar#LokJanshaktiParty#ChiragPaswan
संसदीय क्षेत्र में चल रहे जनसंवाद कार्यक्रम की अगली कड़ी में आज सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत्त सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के चौक बाजार में पंचायत के स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुआ..इस दौरान मौके पर सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के पूर्व विधायक आदरणीय डॉ अरुण यादव जी सहित एनडीए के कई साथियों की भी उपस्थिति रही..
#Rajeshverma #khagarialoksabha #simribakhtiyarpur #jansamvad
#LJPRamVilas
आज सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत्त सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के आदर्श चौक पर जनता मालिकों के बीच पहुँचकर जनसंवाद के माध्यम से पंचायत की प्रमुख समस्याओं से अवगत हुआ.जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त समयाओं का तय समयसीमा में समाधान करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है ।
#Rajeshverma #khagarialoksabha #simribakhtiyarpur #jansamvad
#LJPRamVilas
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत पुरानी बाजार निवासी श्री कंतेश भगत जी की माता जी, स्वर्गीय शिरोमणि देवी जी के निधन के उपरांत आज उनके आवास पर पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया.ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे जगह प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
ॐ शांति !
#Rajeshverma #khagarialoksabha #simribakhtiyarpur #condolance
#LJPRamVilas
आज पवित्र सावन मास में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के कांठों स्थित प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
साथ ही मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर पवित्र सावन मास की शुभकामनाएं दिया ।
इस दौरान सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के माननीय विधायक संजय सिंह जी,पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव जी समेत तमाम एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
हर हर महादेव 🔱
#Rajeshverma #khagarialoksabha #simribakhtiyarpur #LJPRamvilas #savanmaas
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सरडीहा पंचायत के मुखिया श्री सुमन कुमार सिंह जी के आवास पर आज स्थानीय विधायक संजय सिंह जी,पूर्व विधायक श्री अरुण यादव जी एवं सभी एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
#Rajeshverma #Khagarialoksabha #Simribakhtiyarpur #LJPRamVilas
आज भागलपुर में बड़े भाई नितेश संथालिया जी की बेटी के जन्मोत्सव समारोह एवं बड़े शहरों की तर्ज पर नवनिर्मित उनके रिसोर्ट द चिन्मय ग्रैंड के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित किया,साथ हीं मौके पर उपस्थित अभिभावकों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया ।
#Rajeshverma #Bhagalpur
#LJPRamVilas
🔱 सावन की चतुर्थ सोमवारी 🔱
भोलेनाथ की भक्ति में रंगे इस पावन दिन पर महादेव से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूँ।
हर हर महादेव! 🙏
#चतुर्थसोमवारी#सावन#महादेव#हरहरमहादेव
लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले बेलदौर विधानसभा के बेलदौर श्रीनगर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई मिथलेश जी के द्वारा हनुमान मंदिर प्रांगण में पाँच सूत्री मांगों को लेकर विगत कुछ दिनों से हवन किया जा रहा था,आज हवन स्थल पर पहुँच कर हवन की पूर्णाहुति करवाते हुए मैंने आश्वस्त किया की जल्द ही सभी माँगों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा करवाया जाएगा ।
#Rajeshverma #khagarialoksabha #Beldaur
#LJPRamVilas
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सरडीहा गांव में विगत दिनों डायरिया से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गयी थी,आज वहाँ पहुँच कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मौके पर साथ में माननीय विधायक श्री संजय सिंह जी,पूर्व विधायक श्री अरुण यादव जी समेत कई एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
#Rajeshverma #khagarialoksabha #simribakhtiyarpur #LJPRamVilas
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत्त माहखर पंचायत निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विष्णुदेव यादव जी का विगत दिनों दुखद निधन हो गया था,
आज उनके आवास पर पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी संवेदना प्रकट किया ।
#Rajeshverma#khagarialoksabha#simribakhtiyarpur #condolance
खगड़िया विधानसभा अंतर्गत मथुरापुर निवासी भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य बड़े भाई योगेंद्र सिंह जी के पुत्र के विवाहोपरांत आज उनके आवास पर पहुंचकर नवविवाहित वर-वधु से मुलाकात कर उन्हें सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
#Rajeshverma #Khagarialoksabha
#LJPRamvilas #khagaria