विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के उपयोग का संकल्प लें। साथ ही अन्न की बर्बादी रोकने, पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित कर किसानों की आय एवं देश की खाद्य सुरक्षा को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
PMFME योजना ग्रामीण भारत में महिला उद्यमिता को नई पहचान दे रही है। वित्तीय सहायता, कौशल विकास और बाजार तक पहुंच के माध्यम से हजारों महिलाएं आज अपने सूक्ष्म खाद्य उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही हैं।
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी न केवल परिवारों की आय बढ़ा रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है।
#PMFME #WomenEntrepreneurs #FoodProcessing
कनीगिरी के माननीय विधायक एवं ओंगोल के माननीय सांसद के सतत प्रयासों से जनमानस की यह लंबे समय से लंबित आकांक्षा आज पूर्ण हुई है।
बाबा साहेब के विचार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
जय भीम! जय भारत!
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी के निर्देश पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने बिहार में आगामी विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव हेतु अशरफ अंसारी जी के नाम पर सहमति प्रदान की है।
आंध्र प्रदेश के कनीगिरी विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण एक अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा।
यह केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान के प्रतीक बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के आदर्शों और सिद्धांतों का झंडा मजबूती के साथ न सिर्फ थामे रखा, बल्कि बिना किसी व्यक्तिगत आकांक्षा के पार्टी के मूल्यों, विचारों और संघर्षों को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने का कर्मठ प्रयास निरंतर किया है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
सन् 2013 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय रामविलास पासवान जी ने जब मुझे केंद्रीय संसदीय बोर्ड की जिम्मेदारी देकर बिहार भेजा था , तब अशरफ अंसारी जी के पूजनीय पिताजी ने भभुआ में एक सफल कार्यक्रम कराकर मुझे राजनीतिक पहचान दिलाई थी। आज उन्हें विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।
यह फैसला हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है जो निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहें है। यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष और निष्ठा का सम्मान किया जाता है तथा जमीनी कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।
कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनका सम्मान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही हमारी राजनीति है, यही हमारी प्रतिबद्धता है।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने आंध्र प्रदेश के कनीगिरी विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
उन्होंने कहा कि भारत को कच्चे समुद्री उत्पादों के निर्यात से आगे बढ़कर #RTC, #RTE और मूल्यवर्धित उत्पादों पर ध्यान देना होगा। इसके लिए प्रसंस्करण, कोल्ड चेन और गुणवत्ता अवसंरचना को मजबूत करना आवश्यक है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत ने वर्ष 2025-26 में समुद्री खाद्य निर्यात में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की है। अब देश का लक्ष्य मूल्य संवर्धन और आधुनिक प्रसंस्करण के माध्यम से वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है।
आज विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय समुद्री उत्पाद निर्यात कार्यशाला के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री श्री @ncbn जी तथा माननीय केंद्रीय मंत्रीगण श्री @PiyushGoyal जी, श्री @LalanSingh_1 जी एवं श्री @RamMNK जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रेस मीडिया के साथियों से संवाद किया।
आंध्रप्रदेश में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष Chintha Venketeswarlu जी के भाई के निधन उपरांत आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने विजयवाड़ा स्थित उनके आवास पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
आज आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी का भव्य स्वागत किया गया।
Union Minister of Food Processing Industries, Shri Chirag Paswan, today addressed the National Workshop on Seafood Exports held in Visakhapatnam, in the presence of Shri N. Chandrababu Naidu, Chief Minister, Andhra Pradesh.
#SeafoodExports#FoodProcessing#IndiaExports
आज विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय समुद्री उत्पाद निर्यात कार्यशाला को संबोधित किया।
भारत का समुद्री उत्पाद निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर है। अब हमारा संकल्प है कि भारत केवल अधिक निर्यात तक सीमित न रहे, बल्कि प्रसंस्करण, गुणवत्ता और मजबूत कोल्ड चेन के माध्यम से हमारे समुद्री उत्पाद हर वैश्विक बाजार में गुणवत्ता और भरोसे की पहचान बनें।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत को Global Food Basket बनाने की दिशा में समुद्री उत्पाद क्षेत्र की बड़ी भूमिका होगी।
आज विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी का भव्य स्वागत किया गया।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशाखापट्टनम स्थित ICAR-CMFRI में माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
आज नई दिल्ली के पंचशील भवन में प्रयागराज से भाजपा नेता श्री मनोज शुक्ला जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी से मुलाकात की।