विधायक निधि जारी करने की एवज में भाजपा के विधायक ऑन कैमरा बनियान पहन कर रिश्वत लेते पकड़े गए लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उसको क्लीन चिट दे रहे है.....
#राजस्थान_में_आपातकाल
कोटा,बीकानेर के बाद अब जोधपुर के पावटा स्थित जिला अस्पताल में एक साथ कई प्रसूताओं की तबीयत खराब होने की खबर सामने आना बेहद चिंताजनक है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से पूछना चाहता हूं कि यदि अस्पतालों में दवाइयों, उपकरणों और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था तक सुनिश्चित नहीं हो पा रही, तो स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही तय कौन करेगा ?
क्या राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री @GajendraKhimsar की जिम्मेदारी सिर्फ फीता काटने और उद्घाटन करने तक सीमित रह गई है ?
मैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @JPNadda जी को राजस्थान की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में संज्ञान लेते हुए ऐसे मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा करने व प्रदेश के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज से संबंधित अस्पतालों व जिला अस्पतालों से रिपोर्ट तलब करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश देने की जरूरत है |
@PMOIndia