आदरणीय @myogiadityanath जी, क्या सामान्य वर्ग में निर्धन परिवार नहीं हैं? उनके लिए कोई कोचिंग, हॉस्टल, स्कॉलरशिप आदि क्यों नहीं है? मुसलमान तक के लिए आपका कोष खुला हुआ है, ब्राह्मणों के लिए नहीं?
ब्राह्मण-ठाकुरों के घर मिट्टी के हैं, सर पर छत नहीं, भिक्षा माँग कर खाने को विवश हैं, हर दिन ऐसे रिपोर्ट दिखता सुनता हूँ। आपको वो बच्चे नहीं दिखते?
‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’
मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
'गर्व से कहो, हम हिंदू हैं'
भारतीय ज्ञान-परंपरा के ध्वजवाहक, विश्व मंच पर सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने वाले राष्ट्रप्रेरक युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वामी जी के विचारों ने यह सिद्ध किया कि हिंदू धर्म मानवता के समग्र उत्कर्ष एवं कल्याण का सर्वोच्च मार्गदर्शक है।
आइए, 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर उनके विचारों को जीवन में धारण कर राष्ट्र सेवा और समाज-उत्थान के संकल्प को और दृढ़ करें।
अयोध्या के पावन धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत भावविभोर करने वाला अनुभव रहा। शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ यह अनुष्ठान हमारे सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय का उद्घोष है। राम मंदिर का गौरवशाली ध्वज, विकसित भारत के नवजागरण की संस्थापना है। ये ध्वज नीति और न्याय का प्रतीक हो, ये ध्वज सुशासन से समृद्धि का पथ प्रदर्शक हो और ये ध्वज विकसित भारत की ऊर्जा बनकर इसी रूप में सदा आरोहित रहे.....भगवान श्री राम से यही कामना है। जय जय सियाराम।
वन्देमातरम् के सामूहिक गान के हर स्वर में राष्ट्रभक्ति, एकता और समर्पण की अद्भुत गूंज सुनाई दे रही थी। इस प्रस्तुति ने हर किसी को एक बार फिर यह अनुभव कराया कि वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है।
केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सरदार पटेल को समर्पित एक भव्य स्मारक है, जो भारत की एकता को लेकर उनकी संकल्पना का सशक्त प्रतीक है। विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और सरदार पटेल के सपनों को साकार करने के सामूहिक संकल्प की प्रेरणाशक्ति भी है।
श्री अयोध्या धाम में आस्था की शाश्वत ज्योति आज हर हृदय में प्रज्वलित है।
भक्ति और विश्वास से दमकता हर दीप 'रामराज्य' के उज्ज्वल आदर्शों का आह्वान कर रहा है। यह 'दीपोत्सव' सनातन भारत का अमर उद्घोष है।
जय श्री राम!
क्रौंच-युगल के 'शोक' को 'श्लोक' में परिणत कर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के यशोगान को विश्व-भूमि पर प्रवाहित करने वाले, विश्व के प्रथम कवि, कुलगुरु महर्षि वाल्मीकि को उनके प्राकट्य-पर्व पर कृतज्ञ प्रणाम। आपकी काव्य-चेतना संपूर्ण कुल के लिए सदा सर्वदा प्रेरणा-स्रोत बनी रहेगी🙏।
#ValmikiJayanti
आज से 100 साल पहले विजयादशमी के दिन ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। लंबे कालखंड के दौरान असंख्य स्वयंसेवकों ने इस संकल्प को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसे लेकर मैंने अपने विचारों को शब्दों में ढालने का प्रयास किया है…
https://t.co/CwSd12JlXf
Addressed The teacher, professors, an intelligentsia of Poorvanchal Uttar Pradesh on #TeachersDay
Ballia, has been a land of freedom fighters. It is the birthplace of Mangal Pandey, It is the "tabhoomi" of Maharshi Bhrigu, and birth place of "Sher-e- Ballia " Veer Chittu Pandey.
In today’s age of Artificial Intelligence, the role of a teacher is even greater — not just to impart knowledge, but to shape character, values and service to the nation.
Congratulations to all the winners off the awards!
79वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया। बलिया की जनता, अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳 #IndependenceDay2025
आज हम श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर विश्व संस्कृत दिवस मना रहे हैं। संस्कृत ज्ञान और अभिव्यक्ति का एक शाश्वत स्रोत है। इसका प्रभाव सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। यह दिन दुनियाभर में संस्कृत सीखने और उसे लोकप्रिय बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रयासों की सराहना करने का सुअवसर है।