रीवा में शहीद दिवस परेड का आयोजन कर देश एवं समाज की सुरक्षा हेतु बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। शहीदों का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। @DGP_MP@MPPoliceDeptt
🚨 रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
थाना समान पुलिस ने मंदिरों में गिरोह बनाकर बुजुर्ग महिलाओं की सोने की चेन चोरी करने वाली 08 महिला एवं 01 पुरुष सहित कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया।चोरी की गई सोने की चेन बरामद। @DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept
🚨 नवरात्रि पर्व को लेकर रीवा पुलिस अलर्ट 🚨
शहर की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept@IG_Rewa
🚨 रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
अंतर्राज्यीय चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश!थाना अमहिया पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 57 किलो चंदन की लकड़ी (कीमत लगभग ₹5.70 लाख) बरामद की। हथियार भी जब्त किए गए। @DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept@IG_Rewa
नशा मुक्ति अभियान: रीवा आईजी श्री गौरव राजपूत के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्रवाई। 18 महीने में 1007 केस, 1615 गिरफ्तार। नशे के कारोबार के खिलाफ रीवा पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी। @DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept@DrMohanYadav51@IG_Rewa
रीवा थाना समान पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज 06 घंटे के भीतर 2½ वर्षीय मासूम बालिका को सीधी जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। मामले में अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है@DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept@DrMohanYadav51@IG_Rewa
बच्ची के अपहरण के मामले में उसे बोरी में भरकर ले जाने वाले 4 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। रीवा पुलिस की तत्परता से एक परिवार की खुशियां लौट आईं। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
@DrMohanYadav51@MPPoliceDeptt#Police#RewaPolice#SidhiPolice
रीवा-समान पुलिस को बहुत बहुत बधाई...
रीवा से लापता ढाई वर्षीय बच्ची की तलाश में पुलिस ने रातभर सघन अभियान चलाया। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिले सुरागों को जोड़ते हुए सीधी जिले के दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचकर 6 घंटे में बच्ची को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। @SP_Rewa
“प्रहार 2.0” अभियान के तहत थाना चोरहटा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से 79.190 किलोग्राम गांजा, एक बोलेरो वाहन एवं 03 मोबाइल फोन सहित लगभग ₹20.17 लाख का मशरूका जब्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया @DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept
ऑपरेशन “प्रहार 2.0” के तहत चोरहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई—62.388 किलोग्राम गांजा जब्त, 06 आरोपी गिरफ्तार। साथ ही वाहन बोलेरो, टाटा बोल्ट कार व 07 मोबाइल जब्त। कुल मशरूका लगभग ₹22.73 लाख। @DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept@CMMadhyaPradesh
🚨
थाना मनगवां क्षेत्र में पिस्टल से फायर कर हत्या के प्रयास के मामले में दोनों नकाबपोश आरोपियों सहित मास्टरमाइंड गिरफ्तार। आरोपियों से पिस्टल, कारतूस, मैगजीन, मोटरसाइकिल व मास्क जप्त।@DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept
🚨 रीवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मारपीट से गंभीर चोट के कारण उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामले में थाना गढ़ पुलिस टीम ने हत्या का अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
@DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept
🚨 रीवा पुलिस की नशे के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही
👉 ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत लग्जरी कार से 1410 शीशी अवैध नशीली आनरेक्स कफ सीरप के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।
👉 नशीली कफ सीरप कीमत ₹2,83,410 एवं परिवहन में प्रयुक्त कार कीमत ₹11 लाख की गई जप्त।
@DGP_MP@MPPoliceDeptt@mohdept
@UmangSinghar सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घटित घटना में अपराध पंजीबद्ध कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में सभी तकनीकी एवं महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसे चिन्हित श्रेणी में लाकर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।