बोद्ध धर्म गुरु एवं 14 वे दलाई लामा जी को उनके 91 वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
भगवान बुद्ध से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
अशेष शुभकामनाएं और प्रणाम 🙏
@DalaiLama
निस्संदेह यह श्रेष्ठ राजनीति के लक्षण है। जिनके सामने चुनाव हारे भी और जीतें भी। फिर भी किसी प्रकार की कोई कटुता नहीं कोई पूर्वाग्रह नहीं। इसके लिए में आदरणीय श्री @GajendraKhimsar का अभिनन्दन करना चाहूंगा। यह स्वस्थ और शुचिता की राजनीति का लक्षण है। माननीय श्री @KISHNARAM_MLA
लोहावट के पूर्व विधायक श्री किशनाराम जी बिश्नोई को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्नचित्त और दीर्घायु रहें।
@KISHNARAM_MLA
भारतीय लोककला की साधिका, पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा को अपनी अद्भुत साधना से वैश्विक पहचान दिलाने वाली तीजन बाई जी ने भारतीय संस्कृति और महाभारत की पंडवानी परंपरा को देश-विदेश तक पहुँचाकर हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
निस्संदेह यह जोधपुर और मारवाड़ के लिए ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण राजस्थान के लिए ऐतिहासिक कदम है। में इसके लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं। जोधपुर के सांसद श्री @gssjodhpur जी भी इसके लिए धन्यवाद और साधुवाद के पात्र हैं।
शौभाग्य की बात है। ईश्वर ने आपको अच्छा और ऐतिहासिक अवसर दिया है। जिसका आपने सदुपयोग किया है।
सुशासन, विकास और संवेदनशील प्रशासन प्रदान करने के लिए एवं पांच साल पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं 🙏
@OfficeofDhami@ukcmo
आदरणीय श्री @pushkardhami जी ए देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में निरंतर पांच साल होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
निस्संदेह यह राज्य देवी देवताओं और साक्षात ईश्वर का निवास स्थान है। पहाड़ी लोग कर्मठता, जीवंतता और पवित्र मन के होते हैं। ऐसे लोगों की सेवा करना
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
एनडीए सरकार द्वारा सहकारिता को ग्रामीण समृद्धि, किसान सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत का सशक्त आधार बनाया गया है। युवाओं, छोटे किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों को नए अवसरों से जोड़ते हुए सहकारिता आज समावेशी विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ का संकल्प सहयोग, विश्वास और सामूहिक प्रयास की शक्ति के साथ विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान कर रहा है।
आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रनिर्माण के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को आत्मगौरव के साथ जीने का संदेश देते हुए युवाओं को अपनी शक्ति पहचानने और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उनका जीवन प्रत्येक युवा को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सशक्त, आत्मनिर्भर और जागृत भारत के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।