माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की सादर बधाई और शुभकामनाएं!
आपका शालीन व्यक्तित्व और दृढ़ नेतृत्व प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
प्रणाम!
@rajnathsingh
सादर आमंत्रण
1893 में स्थापित जसवंत कॉलेज से प्रारम्भ हुई मारवाड़ की उच्च शिक्षा की यात्रा ने समय के साथ जोधपुर विश्वविद्यालय और फिर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय का स्वरूप ग्रहण किया। किंतु इस गौरवशाली शैक्षणिक विरासत के मूल प्रेरणास्रोत, आधुनिक मारवाड़ में उच्च शिक्षा की नींव रखने वाले महाराजा श्री जसवंत सिंह जी द्वितीय की स्मृति को विश्वविद्यालय परिसर में मूर्त रूप अब तक प्राप्त नहीं हो सका था।
इस ऐतिहासिक रिक्तता को पूर्ण करते हुए विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में महाराजा श्री जसवंत सिंह जी द्वितीय की 8.7 फीट ऊँची पंचधातु प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि उस दूरदर्शी व्यक्तित्व के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है, जिसकी दूरदृष्टि ने मारवाड़ में उच्च शिक्षा के एक नए युग का सूत्रपात किया।
133 वर्षों की इस विरासत में जुड़े इस ऐतिहासिक अध्याय के साक्षी बनने हेतु आपको सपरिवार सादर आमंत्रित किया जाता है।
*प्रतिमा अनावरण समारोह*
*दिनांक: 6 जुलाई*
*समय: प्रातः 10:00 बजे*
*स्थान: पुराना परिसर, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर*
*लोकेशन :* https://t.co/b8JBGFCEdv
इस अवसर पर मारवाड़ के आदरणीय हिज हाईनेस श्री गजसिंह जी (द्वितीय) का विशेष सान्निध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , माननीय राज्यपाल, सिक्किम होंगे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गजेंद्रसिंह जी शेखावत करेंगे, एवं अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, समाजसेवी, पूर्व छात्र एवं गणमान्य नागरिक इस गौरवपूर्ण अवसर के सहभागी बनेंगे।
आइए, हम सब मिलकर उस महापुरुष को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित करें, जिनकी दूरदृष्टि का प्रकाश आज भी मारवाड़ की पीढ़ियों का पथ आलोकित कर रहा है।
@jpk_11@BhajanlalBjp@AmitShahOffice@RajCMO@RajGovOfficial@PoliceRajasthan अनुकंपा के आधार पर नियुक्त उन कर्मचारियों को भी ओपीएस के अंतर्गत शामिल करने की सुविधा प्रदान की जाए जिन्होंने 01.01.2004 से पहले आवेदन किया था लेकिन जिनकी नियुक्ति 01.01.2004 के बाद हुई थी। इसके अतिरिक्त, यह भी बताया गया कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों के मामले में कोई
अध्यक्षता - श्री गजेंद्रसिंह शेखावत जी (संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार)
आपकी प्रतीक्षा में... ओल्ड कैंपस, JNVU जोधपुर।
दिनांक: 6 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे
आखर-उजास
शिक्षा री अलख जगाय, मारवाड़ ने दियो उजळास..
आज से 133 वर्ष पहले जसवंत कॉलेज(वर्तमान ओल्ड कैंपस, जेएनवीयू) की स्थापना करने वाले, मारवाड़ में ज्ञान की रोशनी फैलाने वाले, महाराजा जसवंत सिंह जी (द्वितीय) की पावन प्रतिमा का अनावरण समारोह।
@gssjodhpur