Attention, Solidity devs: Chainweb EVM has officially launched into Testnet. Bring your apps to Kadena's revolutionary scalable L1 with ultra-low gas fees. 50+ projects have already committed. https://t.co/tKp1Qt9CUz

सीतापुर प्रकरण पर शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता:
शैक्षिक जनांदोलन AINPSEF प्रदेश अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी विमुक्त ने बेसिक शिक्षा मंत्री आदरणीय संदीप सिंह जी से सीतापुर प्रकरण पर वार्ता की है। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा है कि प्रकरण पर विस्तृत निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है, बीएसए सीतापुर की भूमिका जांच के घेरे में है, जिस तरह ऑडियो वायरल है और अनाधिकृत रूप से जिस तरह शिक्षिका को विशेष लाभ दिया जा रहा था और प्रधानाध्यापक पर दबाव बनाया जा रहा था वह भी जांच का विषय है। जिस पर आदरणीय शिक्षा मंत्री महोदय ने स्पष्ट कहा है कि एक निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं पूर्ण प्रकरण संज्ञान में है हमारे पास सारे साक्ष्य और ऑडियो आ गए हैं, कठोरतम कार्यवाही होगी।
संगठन की ओर से आश्वस्त किया है कि हम चाहते हैं बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसलिए गांव जाकर संगठन प्रतिनिधि गांव वालों से वार्ता कर रहे हैं, विद्यालय समय अनुरूप संचालित होगा इस ओर हम प्रयासरत है।
साभार:
अंकुर त्रिपाठी विमुक्त
प्रदेश अध्यक्ष AINPSEF उत्तर प्रदेश