युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है परंतु अगर युद्ध होना है तो आम आदमी पर हमला नहीं होना चाहिए । अस्पताल पर शेल्टर होम्स पर हमले नहीं होने चाहिए । इसके लिए UNO और वर्ल्ड फोरम को अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए ।
कांग्रेस पार्टी के देश व प्रदेश के नेताओं का भारत के दुष्मन पाकिस्तान से प्रेम सर्वविदित है । पंजाब के लोगों ने पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाइयों का सबसे ज्यादा दंश झेला है । पाकिस्तान प्रेमी कांग्रेस पार्टी को पंजाब के लोग कभी वोट नहीं देंगे ।
आम आदमी पार्टी का जन्म अन्नाहजारे के आंदोलन में धोखे से हुआ था । यह धोखेबाज पार्टी है । पंजाब गुरुओं की धरती है वहां के लोग धोखेबाज पार्टी को कभी वोट नहीं देंगे ।
पंजाब में कांग्रेस के घोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवार चरणजीत चन्नी का यह कहना की मुख्यमंत्री के पास सारी ताकत होती है कांग्रेस की तानाशाही प्रवृति का परिचायक है । लोकतंत्र में कोई भी सर्वेसर्वा नहीं होता । लोगों का अपने विधायक पर और विधायको का अपने मुख्यमंत्री पर सदा असर रहता है ।
राहुल गांधी किस प्रदेश में किस को सीएम पद का कैंडिडेट घोषित करते हैं ये उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन इतना तय है कि सिद्धू की पतंग तो कट गई , अब देखना ये होगा कि उसे लूटता कौन है।
भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है । उनका शरीर जरूर पंचतत्व में विलीन हो जायेगा परन्तु आने वाले यूगों तक वह लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी । उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि ।
राहुल गांधी को एक भारत में दो भारत नजर आना स्वाभाविक है क्योंकि उनका पालन पोषण दो संस्कृतियों में हुआ है मां सोनिया गांधी इटालियन थी और पिता राजीव गांधी भारत के थे । इटली और भारत की संस्कृति में पल कर बड़े हुए हैं वह । उनकी सोच में हमेशा द्वंद रहा है।