70 बीघा में बोया गया ग्वार और बाजरा अकाल की भेंट चढ़ गया। बुआई, डीजल और मेहनत की पूरी लागत डूब गई, खेत में किसान के हाथ कुछ नहीं लगा।
यह सिर्फ फसल बर्बाद होने की कहानी नहीं, किसान की सालभर की उम्मीदें उजड़ने की त्रासदी है। अफसोस, सरकार की ओर से कोई राहत नहीं।
जब खेत में फसल नहीं होगी, तो किसान अपने परिवार का पेट कैसे पालेगा?
पूर्व विधायक @DivyaMaderna जी के प्रति ओसियां विधायक द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणियाँ आज भी जनता को याद हैं।
कभी कहा – “मेरे से लाड़-प्यार हो गया है”, कभी “शेरनी भूखी है, जंगल में छोड़ दो” और विधानसभा में भी “एक भूखी शेरनी ओसियां में घुस गई है, उसको पकड़ो” जैसी टिप्पणी की गई।
राजनीतिक विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी महिला के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न तो राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप है और न ही सामाजिक संस्कारों के। ऐसी टिप्पणियाँ किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए।
ओसियां की जनता ने इन तमाम टिप्पणियों का जवाब अपने जनादेश से दिया है। यह केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि महिला सम्मान, सामाजिक मर्यादा और जनभावनाओं का संदेश भी है।
राजनीति में विरोध कीजिए, विचारों से कीजिए, लेकिन किसी के सम्मान पर चोट मत कीजिए।
ओसियां की धरती पर फिर गूँजा कांग्रेस का परचम, संपूर्ण विधानसभा में पंचायत समिति से लेकर जिला परिषद तक प्रचंड जीत ने साबित कर दिया कि जनविश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है। 🌹
ना धनबल की आँधी चली, ना बाहुबल का जोर चला, दिव्याजी मदेरणा के नेतृत्व में जनविश्वास का दौर चला। विधानसभा से पंचायत समिति, जिला परिषद तक जीत का परचम लहराया है, यह जीत नहीं, दिव्याजी के संघर्ष, नेतृत्व और जनसेवा का परिणाम कहलाया है।
@DivyaMaderna के जुझारूपन, नेतृत्व और जनसमर्पण को सलाम! 💐
मां-बेटी की पहचान किसी पद या चुनाव की मोहताज नहीं है। उनके जाँबाज़ सिपाही ही भाजपा से दो-दो हाथ करने के लिए पर्याप्त हैं।
शेरनी को हर बार दहाड़ने की जरूरत नहीं होती, उसकी मौजूदगी ही बहुत कुछ कह देती है।
@DivyaMaderna@INCIndia@INCRajasthan
ओसियां विधानसभा क्षेत्र की सभी पाँचों पंचायत समितियों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत ग्रामीण जनता के बदलते मिजाज और भाजपा सरकार के प्रति बढ़ती नाराजगी का स्पष्ट संदेश है। गांवों और ढाणियों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार से भाजपा सरकार के झूठे वादों और खोखले दावों का जवाब दिया है।
यह जनादेश नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी की विचारधारा एवं नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। साथ ही, यह उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूती दी।
मैं सभी विजयी प्रत्याशियों, नेताओं, पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देती हूँ।
कांग्रेस पर भरोसा जताने वाली ओसियां की जनता का हृदय से आभार।
“टिकट ताकड़ी में तौलकर दूँगी” - यह बात मैंने पूरे आत्मविश्वास से कही थी।
आज ओसियां की पाँचों पंचायत समितियों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत ने उस विश्वास पर मुहर लगा दी है।
यह जीत जनता के भरोसे, कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत का प्रमाण है।
ओसियां ने जवाब भी दिया है और इतिहास भी रचा है।
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी ने न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी के School of International and Public Affairs में संवाद किया।
📍 कोलंबिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका
🪔 दीपावली मिलन समारोह की खूबसूरत झलकियाँ 🪔
ओसियां की पूर्व विधायक सुश्री दिव्या मदेरणा जी ने नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा 5, सुनहरी बाग रोड स्थित उनके आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं श्री राहुल गांधी जी के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर आपसी स्नेह, आत्मीयता, भाईचारे और सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला। दीपावली का यह मिलन समारोह आपसी रिश्तों और खुशियों को साझा करने का यादगार अवसर बना।
दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। 🪔✨
@DivyaMaderna
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी द्वारा 5, सुनहरी बाग रोड स्थित उनके आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती @SoniaGandhi जी एवं श्री राहुल गांधी जी के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।
इस आत्मीय और स्नेहपूर्ण मुलाक़ात ने इस प्रकाश पर्व के उल्लास को और भी अधिक खास बना दिया। 🪔
#Diwali #RahulGandhi #SoniaGandhi
विशाल जनसभा - सादर आमंत्रण
पंचायत समिति उम्मेदनगर के समस्त मतदाताओं एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थकों से निवेदन है कि आज उम्मेदनगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव एवं ओसियां के पूर्व विधायक सुश्री दिव्या जी मदेरणा साहिबा की विशाल जनसभा आयोजित होगी।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक: 26 अक्टूबर 2026, गुरुवार
⏰ समय: दोपहर 2:00 बजे
📍 स्थान: उम्मेदनगर
निवेदन...
एडवोकेट सुनील बिश्नोई
ग्राम पंचायत विनायकपुरा
@DivyaMaderna@Dineshsaini333@SinghDaukiya