दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है।
समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के खालवा में आयोजित "जनजातीय छात्र प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह" में सहभागिता कर कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने हरसूद एवं खालवा क्षेत्र की बालिकाओं के लिए शासकीय महाविद्यालय, हरसूद आने-जाने हेतु नि:शुल्क बस सुविधा का शुभारंभ भी किया।
देखें कार्यक्रम की झलकियां...
@DrMohanYadav51
#DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh