Public Relation Officer, Chief Manager (Mechanical ) and General Secretary (IFFCO OFFICERS ASSOCIATION) IFFCO Phulpur Unit, Prayagraj Uttar Pradesh India
भूजल है जीवन का आधार, आइए करें इसका संरक्षण। 💧
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित #भूजल_सप्ताह के अवसर पर IFFCO फूलपुर ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन का संदेश दिया। आइए, जल बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य बनाएं।@IFFCO_Coop @IffcoPKSingh
आज सहकारिता मंत्रालय के सफलतापूर्वक पाँच वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
'सहकार से समृद्धि' का संकल्प आज एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में देश के हर गाँव, किसानों और सहकारिता संस्थाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बना है। पिछले पाँच वर्षों में सहकारिता क्षेत्र को नई दृष्टि, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है, जिससे करोड़ों किसानों के सशक्तिकरण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं।
मैं देशभर के समस्त सहकारी संस्थानों, सहकारिता से जुड़े प्रत्येक सदस्य तथा करोड़ों किसानों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूँ और मुझे विश्वास है कि सहकारिता की भावना ही विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती रहेगी।
इफको ने सदैव किसानों और सहकारिता आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है और हम भविष्य में भी 'सहकार से समृद्धि' के राष्ट्रीय संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपना योगदान देते रहेंगे।
5 वर्ष, सहकार से समृद्धि के।
@narendramodi@AmitShah@MinOfCooperatn@pibcooperation@Dileep_Sanghani@IFFCO_Coop@BharatUrvarak
#EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #Sahkarke5Saal
नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह के साथ शिष्टाचार भेंट कर सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने संबंधी विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की और गुज़कोमासोल की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की जानकारी भी उन्हें प्रदान की।
@AmitShah@MinOfCooperatn
आज इफको फूलपुर, प्रयागराज में आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु ऑन-साइट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन प्रणाली की तत्परता, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ बनाना था।
”सुरक्षा के प्रति सजगता ही सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है।”
@IFFCO_Coop@IffcoPKSingh
पिछले पाँच वर्षों में भारत के सहकारिता आंदोलन ने विकास, विस्तार और नवाचार की एक नई यात्रा तय की है। कृषि ऋण तक सीमित रहने वाली सहकारिता आज डेयरी, मत्स्य पालन, चीनी उद्योग, परिवहन सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। यह परिवर्तन केवल गतिविधियों के विस्तार का प्रतीक नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण का भी प्रमाण है।
आज सहकारिता ऑनलाइन सीएससी सेवाओं, पेट्रोल पंपों, उचित मूल्य की दुकानों तथा कस्टम हायरिंग सेंटर जैसी विविध सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन को अधिक सुलभ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह उपलब्धियाँ इस बात का सशक्त उदाहरण हैं कि जब सामूहिक शक्ति, सहभागिता और सेवा का भाव एक साथ जुड़ते हैं, तब समृद्धि का मार्ग स्वतः प्रशस्त होता है।
इन्हीं ऐतिहासिक उपलब्धियों और सहकारिता की इस प्रेरणादायी यात्रा का उत्सव मनाने के उद्देश्य से सहकारिता मंत्रालय 6 जुलाई को "सहकार से समृद्धि के 5 साल" विषय पर एक विशेष आयोजन आयोजित कर रहा है। यह अवसर न केवल बीते पाँच वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि सहकारिता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का भी अवसर है।
मैं सभी सहकारी संस्थाओं, सहकारी साथियों तथा देशवासियों से आग्रह करता हूँ कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता करें और "सहकार से समृद्धि" के इस जन-आंदोलन को घर-घर और जन-जन तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
सहकार ही समृद्धि का आधार है, और समृद्ध भारत का भविष्य भी।
@AmitShah@MinOfCooperatn@Dileep_Sanghani@IFFCO_Coop
#EmpoweringCooperatives #SahkarSeSamriddhi #SahkarSeSamriddhiKe5Saal #Sahkarke5Saal #PACSsePragati
भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा “खेत बचाओ अभियान”, धरती माता के सम्मान और समृद्ध भविष्य का संकल्प है।
हमारी धरती केवल मिट्टी नहीं है, बल्कि यह हमारी धरती माता है, जो हमें अन्न, जीवन और समृद्धि प्रदान करती है। यदि मिट्टी स्वस्थ रहेगी, तभी हमारे खेत हरे-भरे रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। इसलिए "खेत बचाओ अभियान" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि और कृषि संस्कृति के संरक्षण का राष्ट्रीय संकल्प है।
आज मिट्टी की उर्वरता में कमी, असंतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव के कारण खेती अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। इन परिस्थितियों में खेतों और मिट्टी की सेहत को बचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।
इस दिशा में इफको किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इफ़को में हम संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, नैनो उर्वरकों के प्रसार तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विशेष रूप से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नवाचारों के माध्यम से इफको कम संसाधनों में अधिक उत्पादन, मिट्टी की बेहतर सेहत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि अपनी धरती माता का सम्मान करेंगे, मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखेंगे, संतुलित पोषण अपनाएंगे और अपने खेतों को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखेंगे। सभी साथ मिलकर हम भी चलायें “उर्वरक की पाठशाला”।
स्वस्थ मिट्टी, समृद्ध किसान,
सुरक्षित खेत, सशक्त भारत।
@BharatUrvarak@AgriGoI@PMOIndia@ChouhanShivraj@JPNadda@MinOfCooperatn@PibMinistry
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इफको फूलपुर इकाई के घियानगर स्थित आर. कृष्णन स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया ।@IFFCO_Coop
@IffcoPKSingh
गुजरात से श्री जयंतीभाई मोहनभाई पानसुरिया जी ,अध्यक्ष (अमरेली जिला सहकारी खरीद विक्रय संघ ) के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण पर आए सहकारी बंधुओं ने इफको फूलपुर इकाई में नैनो संयंत्र के भ्रमण में नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी के बारे में जानकारी प्राप्त की |@IFFCO_Coop@IffcoPKSingh
इफको फूलपुर में कल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना' के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई।जिसमें श्री प्रवीण पटेल जी,माननीय सांसद (फूलपुर) द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये ।@IffcoPKSingh
इस वर्ष कर्मचारियों के हित में ₹490.65 करोड़ के अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है।
सहकारिता की भावना के साथ कर्मचारी कल्याण एवं उनके परिवारों की समृद्धि के लिए इफको निरंतर प्रतिबद्ध है।
@IFFCO_PR
Glad to share yet another landmark achievement for IFFCO under the visionary journey of “Sahakar Se Samriddhi” as indigenously developed by IFFCO, Nano DAP has now been successfully registered in the Republic of Colombia, further expanding IFFCO’s global footprint in sustainable agriculture.
This milestone reflects IFFCO’s unwavering commitment to innovation and cooperative led agricultural transformation across the globe. The registration process in Colombia took nearly 1.5 years, as the country initially had no established protocols or regulatory framework for Nano fertilizers. Demonstrating global leadership in Nano technology, IFFCO worked through the process as Colombia developed its Nano regulations, ultimately paving the way for Nano DAP approval and commercial availability in the country. With this achievement, IFFCO has once again reinforced India’s growing leadership in Nano fertilizer technology on the world agriculture map.
This achievement will be opening new avenues for sustainable and efficient farming solutions globally. This accomplishment stands as yet another proud moment for IFFCO and the spirit of “Sahakar Se Samriddhi”, empowering farmers, driving innovation, and taking Indian cooperative excellence to the global stage.
@PMOIndia@HMOIndia@MinOfCooperatn@pibcooperation@PibMinistry @fertmin_india @AgriGoI@PIBAgriculture@Dileep_Sanghani @IFFCO_PR
It is praiseworthy that IFFCO Phulpur Unit @IffcoPKSingh has achieved outstanding performance during FY 2025-26, with IFFCO Phulpur-II Plant recording highest ever Urea production of 12.35 Lakh MT and dispatch of 12.34 Lakh MT, along with highest ever Ammonia production.
The unit’s continued excellence in energy management, reflected in recognitions such as “Excellent Energy Efficient Unit” and “National Energy Leader” by CII, highlights its strong focus on sustainability and efficiency.
The achievement of Certified Emission Reductions (CERs) under UNFCCC further reaffirms the unit’s contribution towards environmental stewardship and clean energy initiatives.
My congratulations to the entire team for these significant accomplishments and for consistently driving operational excellence and sustainability. Keep up the good work and bring laurels to the unit & IFFCO in future.
जॉर्डन इंडियन फर्टिलाइज़र कंपनी (JIFCO) की वर्चुअल बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद के. थनेबैत एवं सभी बोर्ड सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद।
आप सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के जन्मदिन श्री रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।उनका जीवन हम सभी को उत्तम आदर्श, त्याग व सभी मर्यादाओं का पालन करने की सीख देता है। भगवान श्रीराम के आदर्श मानवता के प्रति सच्ची सेवा और सच का साथ हमारे लिये उदाहरण है। जय श्री राम।
In line with the Government of India’s recent update on the rapid progress of nano fertilizers, it is deeply encouraging to see growing adoption of Nano fertilisers across the country, with proven outcome like reducing urea consumption by 25–50% while delivering yield gains of 3–8% in multiple crops. These results, validated through extensive ICAR-led field trials and supported by large-scale demonstrations, reaffirm the transformative potential of nano-nutrition in Indian agriculture.
At IFFCO, we take immense pride in being at the forefront of this revolution. From pioneering research to large-scale indigenous manufacturing, our Nano Urea, Nano DAP, Nano Zinc, and Nano Copper are empowering farmers with precise, efficient, and sustainable crop nutrition solutions.
IFFCO remains committed to this national mission of Atmanirbhar Bharat & Atmanirbhar Krishi through innovation, cooperative strength, and farmer centric outreach, we are enabling a future where Indian agriculture thrives on “less input, more output” and delivering sustainable prosperity to every Annadata while strengthening the nation’s resilience.
@PMOIndia@HMOIndia@AgriGoI@PibMinistry@PIBAgriculture
We are happy to share the great news that IFFCO marking yet another defining milestone in its journey of innovation by pioneering nanofertilizer technology for the world. It is a matter of immense national pride that IFFCO, which introduced the first FCO approved nanofertilizers in India, has once again led from the front by bringing forth the indigenously developed Nano NPK Liquid (8-8-10) and Nano NPK Granular (20-10-10). Building upon the success of earlier innovations, both these products have now been duly approved under the Fertilizer Control Order (FCO), as notified in the recent Gazette of India. These first of their kind formulations represent a significant advancement towards balanced crop nutrition by integrating both foliar and basal application methods, thereby reinforcing IFFCO’s leadership in sustainable agricultural innovation and showcasing India’s growing strength in advanced agri-technologies.
This breakthrough is a significant step in service of Indian farmers, ensuring enhanced nutrient use efficiency, improved soil health, and higher crop productivity. Nano NPK Liquid is designed for foliar nutrition, while Nano NPK Solid (20-10-10) is a novel nano formulation catering to both soil application and root feeding. Together, they enable precise and targeted nutrient delivery aligned with peak crop requirements. These innovations substantially reduce the need for conventional chemical fertilizers, lower input costs, and support improved yield and superior quality produce, all while minimizing environmental impact. This reflects IFFCO’s unwavering commitment to empowering farmers with efficient, modern, and eco-friendly agricultural solutions.
In the prevailing global scenario marked by geopolitical uncertainties affecting fertilizer supply chains, this development stands as a matter of great importance for the nation. It significantly contributes to India’s journey towards self-reliance in fertilizers by reducing import dependency and conserving valuable foreign exchange. Aligned with the vision of Aatmanirbhar Bharat, it also strengthens the cooperative ethos of “Sahkar Se Samriddhi,” ensuring inclusive growth, national resilience, and sustainable prosperity for farmers and the country at large. This achievement reiterates IFFCO’s continuous commitment to ushering in transformative nano fertiliser technologies for the benefit of farmers, the nation, and mankind as a whole.
#NanoNPK #IFFCONanoNPK
@PMOIndia@HMOIndia@MinOfCooperatn @fertmin_india @AgriGoI@PIB_India@PibMinistry@pibcooperation@PIBAgriculture@Dileep_Sanghani @IFFCO_PR
Today, to celebrate the occasion of International Women’s Day, I had the pleasure of participating in a special program organized at IFFCO Sadan. I was accompanied by Mrs. Mamta Patel, @mamtakjpatel President of the Ladies Jagrati Club, IFFCO.
It was truly a delightful and heartwarming experience to meet and interact with the wonderful women colleagues at our Head Office. Listening to their thoughts and life experiences was both inspiring and enriching. The warmth, enthusiasm, and strength reflected in their stories made the interaction very memorable.
Moments like these remind us of the invaluable role women play in shaping families, workplaces, and society at large. We also captured the occasion with a beautiful group photograph, which will always remind us of this special day and the wonderful company we shared.
I extend my heartfelt appreciation and best wishes to all. Wishing everyone a very Happy Women’s Day once again.
इफको परिवार के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण था जब ओडिशा स्थित इफको पारादीप इकाई में सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट–III का लोकार्पण माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी @AmitShah के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुझे स्वागत भाषण देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।अपने संबोधन में मैंने न केवल माननीय अतिथि का हार्दिक स्वागत किया, बल्कि इफको पारादीप की अब तक की प्रेरणादायक यात्रा, उसकी उपलब्धियों और किसानों की सेवा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता के बारे में भी संक्षेप में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ सभी के साथ साझा कीं।
इफको केवल एक सहकारी संस्था नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीय किसानों की शक्ति, विश्वास और सहयोग की भावना का सशक्त प्रतीक है। इस नई उपलब्धि के माध्यम से हम देश की कृषि और सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं।
@IFFCO_PR @MinOfCooperatn
माननीय मंत्री जी, इफको परिवार की ओर से मैं आपका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम के बीच से अमूल्य समय निकालकर इफ़को पारादीप संयंत्र में सल्फ्यूरिक एसिड यूनिट-3 का लोकार्पण किया और अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
आपका यह आगमन हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का क्षण रहा। इफको पारादीप संयंत्र से जुड़े हुए लगभग 5000 कर्मियों और उनके परिवारों के लिए यह वास्तव में गर्व और सम्मान की बात है कि आपने स्वयं यहाँ पधारकर हमारे कार्यों को देखा, समझा और सराहा।
विशेष रूप से आपने इफको की भूमिका की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में हमारे योगदान को सम्मानपूर्वक रेखांकित किया, वह पूरे इफको परिवार के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। आपके प्रोत्साहन के यह शब्द हम सभी को सहकार से समृद्धि द्वारा राष्ट्र निर्माण की दिशा में और अधिक समर्पण, निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
इफको परिवार आपके प्रति गहरा सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता हैं। आपके स्नेहपूर्ण शब्द और आपका यह सान्निध्य हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
हम सभी की ओर से आपको सादर नमन और हार्दिक धन्यवाद। जय हिन्द, जय सहकार।
@AmitShah@HMOIndia@MinOfCooperatn@Dileep_Sanghani @IFFCO_PR