@P0LITICAL_ADDA एक बात मैंने देखी है जनता और कांग्रेस के लिए जितनी सक्रियता राजा साहब की रहती है उतनी किसी की नहीं रहती, 80 की उम्र में वो भी चाहे तो कमलनाथ जैसे आराम फरमा सकते हैं, लेकिन चाहे हरदा लाठीचार्ज हो, चाहे कल वाला अनशन हो या ये रीवा, हर जगह दिग्विजय सिंह जरूर पहुंचते हैं।सदा दिग्विजय
@ElectionMP2028 जीतू पटवारी की नई टीम या फिर नए अध्यक्ष की ? जीतू की नई टीम तो पिछले हि साल बनी थी , हर जिले में बदलाव हुए, फिर इतना जल्दी क्यों? अध्यक्ष सहित बदलाव होगा क्या? वैसे अध्यक्ष बदलना भी आवश्यक है लेकिन अभी जीत मिली है इसलिए अभी तो नहीं हटाएंगे, लेकिन चुनाव से पहले हटना जरूरी है ।
@shakeelNBT लेकिन ज्यादा मिले भी कहाँ? पिछले चुनाव में 81000 मिले थे , इस बार 60000 , मतलब 21000 कम हुए न? मोहन जी को ये भी नहीं पता तो काहे के मुख्यमंत्री हैं? मोहन जी खुद शुरू के राउंड में पीछे थे, ये अपनी सीट नहीं जीत सकते, कांग्रेस उज्जैन दक्षिण में सिर्फ आपसी लड़ाई की वजह से हारती है ।
@arvindchotia मंत्री हैं नहीं मंत्री थी ! अब तो विधायक भी नहीं हैं , इनका भी टिकट भाजपा ने काट दिया था 2023 में, ये tweet उसी के लिए किया है नई भाजपा वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगाने का परिणाम भुगत रही है ।
@MrDemocratic_ मार्जिन डबल हुआ ? नरोत्तम के सामने 7 हजार के अंतर से जीते थे , आज 6 हजार से जीते, मार्जिन कम हुआ है , हाँ पिछली बार दामोदर नहीं था , इस बार वो भी 22 हजार ले गया तो अगर उसके हिस्से में गए वोट मिलते इसको जोड़ रहे हो तो डबल कह सकते हैं कि वो न लड़ता तो डबल से जीत होती ।
@P0LITICAL_ADDA सही कहा, ये तो प्रभारी हि थे करना हि था , बाकी सभी ने भी अपने स्तर पर मेहनत की , सबसे पहले तो उम्मीदवार सबसे अच्छा चुना था बहुत साफ , सरल, व्यवहारिक, पटवारी ने भी मेहनत की प्रियव्रत और सिद्धार्थ रह कर मेहनत किए, दिग्विजय सिंह और अजय सिंह ने प्रचार किया । कार्यकर्ताओं की जीत हुई ।
@P0LITICAL_ADDA अच्छी बात ये है कि कुंवर साहब आज जीत रहे हैं, राजेंद्र भारती कभी पार्टी के लिए समर्पित नहीं था, इससे पहले भी ३ बार जब पार्टी ने घनश्याम सिंह को टिकट दिया तो ये अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ जाता था , फिर अवधेश नायक के वक्त भी बवाल खड़ा करके टिकट लिया, अपने को पार्टी से पहले रखा ।
@ElectionMP2028 सही बात है, राजेंद्र भारती पूरे चुनाव में प्रचार करने नहीं निकले, सिर्फ पहले दिन और आखिरी दिन आए थे, हर पत्रकार को बोलते थे, दामोदर नुकसान करेगा, मेरा भाई है, टिकट गलत मिला, इसकी घनश्याम सिंह से पुरानी अदावत है, इसकी वजह से हि घनश्याम सिंह को सेवड़ा जाना पड़ा था, हरवाता था हर बार
@DrMohanYadav51 सिर्फ अपना हि मंत्रालय दिखता है क्या ? आप सिर्फ गृह मंत्री नहीं हैं, मुख्यमंत्री हैं, २ साल से सिर्फ कैलेंडर में रह जा रही सब इंजीनियर भी देख लो थोड़ा , पुलिस भर्ती कैलेंडर में भी नहीं थी फिर भी उसको पिछली बार करवा लिए , इस बार भी ऐसा हि, इंजीनियर्स की भी भर्ती कर लो मोहन जी । 🙂
@krishna_tupe Dr. Sahab🙏, आप को हमेशा प्रणाम रहेगा RTI के लिए जवाबदेही तय की, NREGA के लिए, आधार के लिए, ये रिफॉर्म तो PM के, और बुरे दौर में 91 का इकोनॉमिक रिफॉर्म तो सब याद करते हि हैं। सबसे अच्छी बात थी आप जिम्मेदार और ईमानदार थे, मंत्रियों के इस्तीफे भी लेते थे, एक बेहतरीन व्यक्तित्व थे।
@ElectionMP2028 सही फैसला लिया नायक जी ने, कांग्रेस के पास सेवड़ा में कोई जिताऊ चेहरा नहीं है, इसलिए 28 में घनश्याम सिंह फिर सेवड़ा भेजे जाएंगे, राजेंद्र भारती को राहत नहीं मिली तो दतिया में अवधेश नायक का टिकट तय हो जाएगा, अभी जीत जरूरी थी इसलिए घनश्याम सिंह को दतिया बुलाया गया, भविष्य नायक का ह
@ElectionMP2028 ये सच हो जाए तो बहुत अच्छा होगा, राहुल भैया वाकई में एक बेहतरीन नेता है, सर्व समाज के नेता और, साफ छवि है, और वर्तमान में सभी विधायकों में देखें तो अजय सिंह की स्वीकार्यता पूरे प्रदेश में है, इतना प्रताप अन्य विधायक का नहीं है, देखते हैं 28 में क्या होता है। अभी तो बिना पद के हैं
@UpscScreenshots और विशेष बात ये है कि खुलासे के बाद भी न्यूज वाले को इसने ये बोल दिया है कि मैं रिजर्व लिस्ट में हु, मतलब अभी भी इसकी सच्चाई दुनिया के सामने नहीं आई है, एक हि यशवर्धन सिंह ने प्री क्लियर किया इस बार तो ये कैसे जाएगा रिजर्व लिस्ट में, घर परिवार को अभी भी उम्मीदें हैं कि चयन होगा ।
@UpscScreenshots बहुत बड़ा झोल है भैया, जो प्री नहीं क्लियर किया वो पहले खुद को AIR 212 बता दिया, जब असली 212 सामने आया, तो इसने खुद को रिजर्व लिस्ट में बता दिया, जब प्री हि एक यशवर्धन क्वालीफाई है तो दूसरा यशवर्धन रिजर्व लिस्ट में कैसे जाएगा, उसके लिए भी तो प्री, मेंस clear के बाद इंटरव्यू होता