अदीबा अनम
UPSC में 142वीं रैंक
महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS
आज अदीबा से मिलने जब यवतमाल के उनके घर पँहुचा तो पूरा मुहल्ला अदीबा की कामयाबी की चमक से रौशन था।
अदीबा की कामयाबी किसी ख़्वाब की तरह है, सरकारी उर्दू मीडियम से पढ़ाई और फिर आम से परिवार की उम्मीदों का भारी भरकम बोझ, अदीबा के वालिद शायर हैं, उनके हौसले को भी सलाम कि जहॉं तालीम को लेकर पूरा समाज जागरूकता की बाट जोह रहा हो वहॉं बेटी को UPSC की तैयारी करवाना और तीसरी कोशिश तक कामयाब न होने पर भी सब्र रखना एक बड़ी हिम्मत वाले इंसान का काम है, आख़िर में अदीबा को चौथी कोशिश में कामयाबी मिली और आज पूरा यवतमाल ही नहीं बल्कि समूचा महाराष्ट्र अदीबा अनम पर फ़ख़्र कर रहा है।
अदीबा को तोहफ़े में एक क़लम दे कर लौट रहा हूँ और यक़ीन करता हूँ कि IAS बनकर अदीबा की क़लम जम्हूरियत और आईन की हिफ़ाज़त के लिये चलती रहेगी।
-इमरान प्रतापगढ़ी
राजस्थान करौली में आयोजित “भारत जोड़ो - मुशायरा” एैतिहासिक रहा, रात के 2.30 बजे तक चले इस मुशायरे में अवाम ने बेपनाह मुहब्बतों से नवाज़ा।
@RahulGandhi का मुहब्बत का पैग़ाम पूरे भारत में फैल रहा है।
@kharge@kcvenugopalmp
Tour Programme of National Chairman, M.P. @ShayarImran ji.
He will be on one day tour of Chattisgarh where he will be attending “Bharat Jodo Sammelan ” at Pt. Deen Dayal Upadhyay Auditorium, Raipur, Chattisgarh on 14th of September 2023.
आगामी कार्यक्रम…..
9 सितंबर - गया बिहार
भारत जोड़ो - जनसंवाद
11 सितंबर - करौली राजस्थान
भारत जोड़ो - मुशायरा
14 सितंबर - रायपुर छत्तीसगढ़
भारत जोड़ो - सम्मेलन
@ShayarImran
इंडिया और भारत का विवाद खड़ा करने वालों अगर आपको इंडिया गठबंधन की वजह से इंडिया नाम से चिढ़ हो गई और आप हर जगह से इंडिया हटा देना चाहते हो तो क्या देश एक और नोट बंदी के लिये तैयार रहे ?क्योंकि जिस नोट पर रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा है वहॉं से भी आपको इंडिया हटाना है
@ShayarImran