अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री भूपेश बघेल जी को असम, श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी को गुजरात, श्री सचिन पायलट जी को पंजाब, श्री सुखदेव भगत जी को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरिवेला प्रसाद जी को महाराष्ट्र तथा श्री पी.वी. मोहन जी को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं l
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और ऊर्जा से राज्यों में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे l
@bhupeshbaghel@rssurjewala@SachinPilot@sukhdeobhagat@sirivellaprasad@pvmohanINC@INCIndia
My heartiest congratulations and best wishes to Shri Bhupesh Baghel Ji on being appointed AICC In-charge of Assam; Shri Randeep Singh Surjewala for Gujarat; Shri Sachin Pilot for Punjab; Shri Sukhdeo Bhagat for Chhattisgarh; Dr. Sirivella Prasad for Maharashtra; and Shri P.V. Mohan for Andhra Pradesh.
@bhupeshbaghel ji has a deep understanding of Assam’s political landscape, he was the party’s Senior Observer during elections in the state. I am confident that the Congress party will grow stronger in Assam under his leadership.
@INCIndia@INCAssam
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के ग्राम डागरा में आज उनके साथ विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर जनता को नई सौगातें दीं।
इस दौरान विधायक श्री हाकम अली खान जी, सीकर जिला कांग्रेस प्रभारी श्री विशाल जांगिड़ जी, श्री मुस्तफा कुरैशी जी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी तथा गणमान्यजन उपस्थित रहे।
डागरा की जनता ने मिले आत्मीय स्नेह और सम्मान के लिए दिल की गहराइयों से आभार।
@GovindDotasra@INCRajasthan
मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ में परीक्षा का सर्वर तक नहीं चलता, लेकिन खोखले दावों और प्रचार की मशीन चौबीसों घंटे चलती है!
जयपुर में NEET-PG की सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा दोपहर 12 बजे तक शुरू ही नहीं हो सकी। सर्वर बार-बार चलता और बंद होता रहा। घंटों इंतजार करवाने के बाद छात्रों को बाहर निकाल दिया गया और अब उन्हें आगे की तारीख बताई गई है। यह भाजपा सरकार की नाकारा व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है।
यह सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, परीक्षा व्यवस्था की शर्मनाक विफलता और छात्रों के भविष्य के प्रति घोर संवेदनहीनता है। महीनों की मेहनत, परिवारों की उम्मीदें और परीक्षा का मानसिक दबाव क्या भाजपा सरकार के लिए इनकी कोई कीमत नहीं है ? छात्र और उनके परिजन परेशान होते रहें और जिम्मेदार लोग ‘तकनीकी समस्या’ का बहाना बनाकर बच निकलें इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
ऐसी लापरवाही और संवेदनहीनता पर धिक्कार है!
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@INCIndia@INCRajasthan
यह बेहद गंभीर अपराध है, जो लगातार किया जा रहा है।
आज NEET - PG की परीक्षा जो सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, जयपुर में 12 बजे तक शुरू नहीं हो पाई !
लानत है ऐसे सिस्टम पर, जो स्टूडेंट्स को fair & transparent examination की गारंटी नहीं दे पा रहा।
राजस्थान में Double engine की BJP सरकार युवाओं के सामने पूरी तरह फैल है। इस Incompetent & Corrupt सरकार को बदलना अब युवाओं का नैतिक कर्तव्य बन चुका है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, किसान नेता स्व.श्री नाथूराम मिर्धा की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
मिर्धा जी का संपूर्ण जीवन किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु समर्पित रहा। उनकी सादगी, निःस्वार्थ सेवा और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
शुद्धिकरण SC/ST act के तहत अपराध है, लेकिन 20 दिन हो गए हैं और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हमारी मांग है- जिन लोगों ने उत्तराखंड में शुद्धिकरण किया है, उनके खिलाफ FIR दर्ज हो।
नरेंद्र मोदी कहते हैं- वो हर जाति के हैं लेकिन उत्तराखंड में BJP का चीफ कह रहा है कि शुद्धिकरण ठीक हुआ।
हम चाहते हैं-
प्रधानमंत्री मोदी आदेश दें कि शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट में कार्रवाई की जाए।
आज लड़ाई संविधान और BJP-RSS की विचारधारा के बीच है और शुद्धिकरण की घटना इनकी मानसिकता को दिखाती है।
BJP-RSS के लोग नहीं चाहते कि देश के दलित प्रगति करें, सफल हों और सम्मान के साथ जिएं। यानी, इनकी कथनी-करनी में फर्क साफ है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 दिल्ली
नेता विपक्ष @RahulGandhi जी ने कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी और देशभर के दलितों एवं आदिवासियों के खिलाफ BJP-RSS की जातिगत मानसिकता और छुआछूत की सोच को बेनकाब किया है।
उत्तराखंड में इस शर्मनाक और भेदभावपूर्ण कृत्य के लिए जिम्मेदार RSS-BJP नेताओं के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत तत्काल FIR दर्ज होनी चाहिए।
नेता विपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी ने कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे ( @kharge ) और देशभर के दलितों और आदिवासियों के खिलाफ भाजपा की जातिगत छुआछूत को उजागर किया है।
उत्तराखंड में इस अपराध के जिम्मेदार RSS-BJP नेताओं के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज होनी चाहिए।
पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखें : https://t.co/oRdNw3iYuX
प्रदेश में बढ़ती लूटपाट, बलात्कार, चोरी, डकैती, हत्या और अत्याचार की घटनाओं ने राजस्थान को बदहाल बना दिया है। भाजपा सरकार में कानून का इकबाल पूरी तरह समाप्त हो चुका है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
थानागाजी, अलवर में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के नेता श्री धर्मवीर वर्मा जी के परिवार पर हुआ जानलेवा हमला बेहद गंभीर, निंदनीय और भाजपा सरकार की ध्वस्त कानून-व्यवस्था का प्रमाण है। प्रदेश की जनता भय के साए में जी रही है और सरकार सत्ता के नशे की नींद सो रही है।
मेरी सरकार से माँग है कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाई जाए। @RajCMO@AlwarPolice
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पर्व #रक्षाबंधन पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
राखी का त्योहार देश, प्रदेश और अलवर की हर बहन, हर भाई के जीवन में खुशहाली लेकर आए, यही कामना है।
#Rakshabandhan
Heartiest birthday greetings to Shri @NasirHussainINC ji, AICC General Secretary and CWC Member.
May this special day mark the beginning of a year filled with good health, happiness and continued success. Wishing you strength, fulfilment and many more milestones in the years ahead.
@INCIndia
मुंडावर के पूर्व विधायक, वयोवृद्ध नेता श्री महेंद्र शास्त्री जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
अभी कुछ महीने पहले ही मोती डूंगरी, अलवर में उनके निवास स्थान जाकर कुशलक्षेम जानी थी।
सहकारिता, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में शास्त्री जी का योगदान सदैव उल्लेखनीय रहेगा।
आदरणीय महेंद्र शास्त्री जी का देहावसान मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, तथा उनके परिवार व हम सभी को इस घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।