दिल्ली पुलिस के सामने BJP-RSS के गुंडे प्रोटेस्टर्स को मार रहे हैं।
मोदी-शाह ने पूरे देश में गुंडाराज कायम कर दिया है।
वीडियो में दिख रहा है कि गुंडे एक लड़की को जमीन पर गिराकर मार रहे हैं और पुलिस तमाशा देख रही है।
आज जन्मदिन के अवसर पर पीसीसी में ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर मिले स्नेह और शुभकामनाओं से मन अभिभूत है।
आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद🙏
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
@GovindDotasra
ईरान के नाम पर जिनको खुजली मची है उनका इलाज करने की बात करने वाले संभल के CO से कोई पूछे कि जो इजराइल को फादरलैंड बता रहे हैं, नेतन्याहू और ट्रम्प के नाम पर सोशल मीडिया पर अपने ही हमवतन भाईयों को गालियॉं दे रहे हैं उनका इलाज कौन करेगा ??
संभल पुलिस कप्तान की अगुवाई में सड़क पर होली खेलने वाली पुलिस के अधिकारी की ये भाषा कि किसी एक ने भी सड़क पर नमाज़ पढ़ी तो सीधे जेल भेज देंगे, क्या लोकतांत्रिक देश में वर्दी पहने व्यक्ति कि ये भाषा मान्य होनी चाहिये।
संभल पुलिस के अधिकारियों ने पीस कमेटी की मीटिंग में जो भाषा इस्तेमाल की वो कम से कम अमन और भाईचारे वाली तो बिल्कुल भी नहीं थी।
@Uppolice से अनुरोध है कि अपने इस अधिकारी को संविधान की प्रस्तावना तो सही से याद करवा दें ताकि वो ये समझ सकें कि भारत में सभी नागरिकों के जो मौलिक अधिकार हैं उसे पुलिसिया डंडे से छीनने की इजाज़त संविधान नहीं देता है।
एक बात इस देश के सभी हिंदुओं और मुसलमानों को गांठ बाँधकर रख लेनी चाहिए कि आप न तो देश के 30 करोड़ मुसलमानों को हिन्द महासागर में डुबोकर मार सकते हो और न ही 80 करोड़ हिंदुओं को...
हमें, हमारे बच्चों को, बच्चों के बच्चों को, सबको ताउम्र हिन्दू, मुसलमानों, जैनों, सिखों, ईसाइयों के साथ ही रहना होगा और प्रेम से मिलजुलकर रहना होगा...
अगर आप सोचते हैं कि कोई दंगा, कोई फ़साद, आपकी भड़काऊ फ़ेसबुकिया पोस्ट, किसी धर्म के ख़िलाफ़ डाला गया आपका कोई वीडियो, कोई फ़ोटो इस देश को हिन्दू राष्ट्र या इस्लामी मुल्क बनाने में सक्षम हो जाएगा तो आपसे बड़ा बेवकूफ़ कोई नहीं है...
आप ये नफ़रत और जाहिलियत फैलाकर सिर्फ और सिर्फ इस देश की फिज़ाओ में एक ऐसा ज़हर घोल रहे हैं जिसमें आपके बच्चों का ही दम घुटने वाला है...
आप जिस कपिल मिश्रा, वारिस पठान या अनुराग ठाकुर के बहकावे में आकर अपने धर्म या मज़हब की सलामती का ठेका लिए ये ज़हर बो रहे हो, उसकी फ़सल आपके बच्चे ही खाने वाले हैं क्योंकि इन नेताओं के बच्चे तो आराम से अमरीका, लन्दन, जर्मनी और रूस में जाकर सेटल हो जायेंगे, आपके बच्चों को तो इसी मुल्क में जीना है...
इसलिए सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लों तक में ये हिन्दू मुसलमान वाली नफ़रत फैलाना बन्द कीजिये और सरकार से सवाल करना, माँग करना शुरू कीजिए कि दंगाई चाहे गोपाल हो या शाहरुख, चंदन हो या चाँद खां, सबपर कार्यवाही करे और इस देश की हवाओं में ज़हर घोलने वाले हर नेता, हर फेसबुकिये, हर छुटभैये को जेलों में पहुँचाया जाए....
याद रखिये.. देश रहेगा तभी हिन्दू रहेगा और तभी मुसलमान रहेगा...
जय भारत
इन दो अंबेडकरवादी बेटियों ने न केवल भेदभावकारी मनुवादी सोच को चुनौती दी है, बल्कि समाज में समानता और न्याय की अलख भी जगाई है। इनके साहस और विचारशीलता ने यह साबित किया है कि जब बहुजन समाज शिक्षा को अपनाता है और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होता है, तो पुरानी सामाजिक धारणाओं और अंधविश्वासों की जड़ें हिलने लगती हैं। पहले जो बातें मटके, मुख, अंडों या पसीने से इंसानों के जन्म जैसी काल्पनिक कहानियों से जुड़ी होती थीं, वे अब विज्ञान और तर्क की रोशनी में मिथक साबित हो रही हैं। पहले जो बातें जाति, पवित्रता, और काल्पनिक मान्यताओं पर आधारित थीं, वे अब विज्ञान और तर्क की कसौटी पर असत्य साबित हो रही हैं। शिक्षा ने न केवल इन मिथकों को तोड़ा है, बल्कि समाज में बदलाव की नई इबारत लिखी है। यह बदलाव अंबेडकरवाद की सच्ची तस्वीर है, जहां अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद होती है और समानता की भावना हर कोने तक पहुंचती है।
महाराष्ट्र के किसान मुझे बता रहे थे कि
सोयाबीन उगाने की लागत: ₹4000/क्विंटल
सोयाबीन बेचने की कीमत: ₹3000/क्विंटल
किसानों का नुकसान: ₹1000/क्विंटल
आय दुगनी करना तो भूल जाइए, भाजपा ने किसानों को अपनी फसल लागत के तीन-चौथाई दर पर बेचने को मजबूर कर दिया है।
राजस्थान के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खां जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके समर्पण एवं सेवा भावना ने राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्शों और कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा।