मणिपुर की हिंसा और मरती मानवता की तस्वीरों ने देश को शर्मशार कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने भारत में महिलाओं की स्थिति पर सरकार को नंगा कर दिया है। रोम जब जल रहा था तो वंहा का राजा नीरो बांसुरी बजा रहा था। दो माह से अधिक समय से मणिपुर झुलस रहा है और हमारे प्रधानमन्त्री जी अपना गुणगान करते घूम रहे हैं। आज जब देश को झकझोरने वाली तस्वीर सामने आयी तो मजबूर होकर मोदी जी सामने आये। आखिर वो कौन सी मज़बूरी थी जिसने उन्हें ऐसा करने को मजबूर किया है। देश सब देख रहा है और जिस देश में नारियों का अपमान हो वहां सभी यत्न विफल हो जाते हैं। जबाब जनता देगी
• दिल्ली में उनकी सरकार है
• मणिपुर में उनकी सरकार है
फिर मणिपुर की बर्बादी का जिम्मेदार कौन है?
#मणिपुर #Manipur_Violence #ManipurBurning
मप्र के छिन्दवाड़ा के तामिया गाँव की बेटी पर्वतारोही भावना डेहरिया ने यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊँचे शिखर माउंट एल्ब्रुस पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहरा कर फिर इतिहास रचा। बेटी भावना इसके पहले माउंट एवरेस्ट भी फ़तेह कर चुकी है। उनकी इस उपलब्धि पर सभी को गर्व है।
🇮🇳
आज विधानसभा क्र. 3 के विभिन्न वार्डो में रहवासियों से जनसंपर्क किया।
सभी का उत्साह और प्रेम देखकर मैं चकित रहा। मेरे साथ बच्चा बूढ़ा और नौजवान खड़ा है। ऐसा लगता है जैसे मेरे साथ पूरा इंदौर खड़ा है।
🙏जय माता अहिल्या देवी
#सबको_मिलेगा_भरपूर_जल#पानी_की_समस्या_करूँगा_हल
#पानी_की_समस्या_करूँगा_हल#सबको_मिलेगा_भरपूर_जल
प्यारे इंदौर वासियों जिस तरह से आप को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है,,वह मैं सहन नहीं कर सकता।
मैं भ्रष्ट सरकार से पूछता हूँ कि नर्मदा जल योजना के तीसरे चरण के बावजूद लोगों को भरपूर पानी क्यों नहीं मिल रहा?
पहले उपचार
बाद में प्रचार
खंडवा रोड सड़क दुर्घटना से मैं आहत हुआ। मैंने अपना प्रचार बंद करके तुरंत घायलों की चिकित्सा को प्राथमिकता दी। मैंने एमवाय अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों से चर्चा की। संकट की इस घड़ी में आप का ये बेटा आप के साथ है।