अगर आप हर दिन के खर्चों के लिए यूपीआई (UPI Payments) का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। 4 सितंबर यानी कि शुक्रवार को कुछ वजह से यूपीआई से लेनदेन बंद होगा (UPI Payment Blocked) , जिससे आपको थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है। इस दिक्कत से बचने के लिए पहले से कैश निकालकर रखें। आइए जानते हैं कि किस बैंक का यूपीआई बंद रहेगा और फिर से कब चालू होगा।
किस बैंक का यूपीआई रहेगा बंद?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ये एलान किया है कि 4 सितंबर 2026 को यूपीआई के जरिए लेनदेन नहीं हो पाएंगे। बैंक के मुताबिक
4 सितंबर 2026 को रात 12:15 बजे से लेकर 1:00 बजे तक यूपीआई सर्विस काम नहीं करेगी।
यानी कुल 45 मिनट तक आप एसबीआई (SBI Payments) के जरिए यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगे। हालांकि, बैंक ने ये भी साफ किया है कि अगर मेंटेनेंस का काम समय से पहले पूरा हो जाता है, तो सर्विस को तय वक्त से पहले ही दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
किस तरह के पेमेंट नहीं हो पाएंगे?
बैंक के मुताबिक जिन 45 मिनट में यूपीआई सेवाएं बंद रहेंगी, उस दौरान बड़े पैमेंट नहीं कर पाएंगे। लेकिन आप उस दौरान UPI Lite का इस्तेमाल कर के बिना पिन डाले ₹1000 तक का छोटा पेमेंट आसानी से कर पाएंगे। वहीं इस दौरान आप UPI Lite में ₹5000 तक का अमाउंट रख सकते हैं।
UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज?
कई दिनों से चर्चा है कि सरकार यूपीआई ट्रांजैक्शन पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाने की तैयारी कर रही है, जिसका नोटिफिकेशन सितंबर के बीच तक आ सकता है। लेकिन मालूम हो कि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि आम लोगों को कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये चार्ज सिर्फ बड़े व्यापारियों पर लागू होगा।
यूपीआई से कितना कर सकते हैं ट्रांजेक्शन?
एसबीआई यूपीआई की बात करें तो आमतौर पर 1 दिन में ₹1 लाख तक का लेनदेन आप कर सकते हैं। लेकिन कुछ जगहों पर इसकी लिमिट ज्यादा है। जैसे कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस में ₹2 लाख और IPO, टैक्स और स्कूल-कॉलेज की फीस भरने के लिए ₹5 लाख तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।
#JagranNews #UPI #UPIPayment
देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने अपने सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के ATM / ADWM पर SBI डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके किए जाने वाले फ्री मासिक ट्रांजैक्शन की संख्या में बदलाव किया है. ATM से पैसे निकालने के नए नियम 1 अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस मामले पर एसबीआई की ओर से किस तरह का अपडेट सामने आया है.
#SBI | #ATM | #Transactions | #TV9Card
क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना अब इतना बड़ा अपराध हो गया है कि पत्रकार को पुलिस बेरहमी से पीटेगी?
आज दिल्ली में 4PM की पत्रकार शाहीन के साथ जो हुआ, वह बेहद गंभीर और डराने वाला है.
शाहीन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं. शाहीन का आरोप है कि इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और मारते-पीटते थाने ले गई. उनका यह भी आरोप है कि जब पुलिसकर्मियों ने उनका नाम पूछा और नाम में ‘खान’ सुना, तो उनके साथ मारपीट और बढ़ गई.
अगर एक पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीटा जाता है क्योंकि वह मुख्यमंत्री से सवाल पूछ रही है, तो यह मामला सिर्फ शाहीन या 4PM का नहीं है. यह देश की पूरी पत्रकारिता और प्रेस की आजादी का सवाल है.
पिछले दिनों 4PM ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़े मामलों पर लगातार गंभीर सवाल उठाए और खबरें प्रकाशित की थीं. ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या आज की कार्रवाई का उन खबरों और सवालों से कोई संबंध है?
मुख्यमंत्री से सवाल पूछना अपराध कब से हो गया?
पत्रकार का सवाल सत्ता के लिए इतना खतरनाक कब से हो गया?
और किसी पत्रकार के नाम में ‘खान’ होना क्या उसके साथ मारपीट की वजह बन सकता है?
दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए.
हम मांग करते हैं कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो. घटनास्थल और थाने के CCTV सहित उपलब्ध सभी वीडियो फुटेज तत्काल सुरक्षित किए जाएं. यदि किसी पुलिसकर्मी ने शाहीन के साथ मारपीट या उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर दुर्व्यवहार किया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.
4PM सवाल पूछता रहा है और सवाल पूछता रहेगा.
पुलिस की ताकत से पत्रकार की आवाज दबाई नहीं जा सकती.
#Shaheen #PressFreedom #DelhiPolice #RekhaGupta #4PMNews #JournalismIsNotACrime
अगर ये देख कर और सुन कर भी आपकी आँखें नहीं खुलती हैं तो समझिए आपकी संवेदनाएं मर चुकी हैं
सवाल पूछने पर दो महिला पत्रकारों को पीट दिया गया, लाठी के निशान इन पत्रकारों के शरीर पर नहीं हमारे देश के लोकतंत्र पर हैं।
"सभी राज्य बाइक टैक्सी को मंजूरी दें, 8 करोड़ को मिलेगा रोजगार"
◆ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा
#NitinGadkari | Nitin Gadkari | #BikeTaxi | Bike Taxi
CJP ने एक और विकेट गिराया! बार कौंसिल में सालों से चली आ रही "मनमानी" परम्पर पर सुप्रीम कोर्ट का गंभीर सवाल!
इनका काम काज तब सामने आया जब इसके चेयरमैन और बीजेपी एमपी मनन कुमार मिश्रा ने उड़ते तीर की फैक्ट्री को अपने तरफ मोड़ लिया था स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में अपना "स्टैंड" लेकर! उन्हें लगा की "सरकार" इनाम देगी! लेकिन हो गया उल्टा!
अमेरिकी पेमेंट कंपनी PayPal ने भारत में करीब 600 कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने ये सख्त कदम अपने ग्लोबल रिस्ट्रक्चरिंग प्लान के बेसिस पर उठाया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हुई ये छंटनी PayPal के यहां के टोटल कर्मचारियों का करीब 10 फीसदी है. ज्यादातक टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस, पेमेंट्स और फाइनेंस जैसे विभागों के कर्मचारी इस छंटनी के शिकार हुए हैं.
#PayPal #PayPalLayoffs #PayPalIndia #TechJobs #ABPNews
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग की स्थिति बन गई है. पीस डील को लेकर चल रही बातचीत के बीच अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर हवाई हमले किए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह सैन्य कार्रवाई होर्मुज में कमर्शियल शिप और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर ईरान की ओर से किए गए हालिया हमलों के जवाब में किया गया.
#america #iran #missileattack #irauswar #abpnews
"समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है, दुनिया के कई शहर डूब सकते हैं"
◆ संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा
#UnitedNations | Global Warming | United Nations | #Ocean | Ocean
देश से मोहब्बत करने वाले लोग BJP की देशविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते हैं, ताकि देश में एक सेक्युलर और जनहित की सरकार बनाई जा सके।
AIMIM में रहने के बाद मुझे लगा कि हम बात तो BJP और उसकी विचारधारा से लड़ने की करते हैं, लेकिन जमीन पर उनसे लड़ रहे हैं जो BJP के खिलाफ हैं।
इसलिए मैंने फैसला लिया कि अगर हम सच्चे देशभक्त हैं और ईमानदारी से BJP को सत्ता से हटाना चाहते हैं, तो कांग्रेस के साथ आना होगा जो मजबूती के साथ BJP से लड़ रही है।
: @syedasimwaqar जी
📍 दिल्ली
आज AIMIM के मुख्य प्रवक्ता रहे @syedasimwaqar जी कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए।
इस दौरान यूपी कांग्रेस प्रभारी @AdvRajendraPal जी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष @kashikirai जी और @INCMinority के चेयरमैन @ShayarImran जी मौजूद रहे।
आपको बहुत बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं 💐
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए असिम वकार
#AIMIM | AIMIM | #AsimWaqar | Asim Waqar | #AsaduddinOwaisi | Asaduddin Owaisi
मुंबई-कोलकाता के लाखों घर डूबेंगे, नजदीक आ रहा है समंदर: UN
UN की रिपोर्ट में कहा गया है दक्षिण एशिया के निचले डेल्टा इलाकों और भारत के कोलकाता और मुंबई और बांग्लादेश के ढाका जैसे शहरों में सबसे बड़ा असर लोगों के विस्थापन के रूप में दिख रहा है. यहां 1.4 करोड़ से अधिक लोगों के घर हमेशा के लिए पानी में डूबने का खतरा है.
पूरी ख़बर- https://t.co/QSdMZYLuYr
#UNReport #ClimateChange #Mumbai #Kolkata #SeaLevelRise
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है. पूर्व प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के 71 दिन बाद सांसद पद भी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. स्टार्मर ने कहा कि अब वह अंतरराष्ट्रीय मामलों और महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ हिंसा रोकने जैसे मुद्दों पर काम करना चाहते हैं.
पूरी खबर: https://t.co/vVLMYNn03N
#KeirStarmer #Resigns #Britain #UKPrimeMinister #TV9Card