तुम मनाएं अपनी समृद्धि की दिवाली,
हम उम्मीद का दिया जलाये रखे।
तुम मना लेना अपनी खुशहाली की होली,
हम अपने अरमानो, सपनो, आस और विश्वास का होलिका दहन कर लेंगे।
इस वर्ष भी होली मे मनरेगा कर्मियो को 3-4 महीनो से वेतन नही मिला है
मनरेगा कर्मियो की तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
2019 मे @priyankagandhi जी ने उत्तरप्रदेश मे मनरेगा कर्मियो के लिए बनी कमेटी को, कमेटी बनाकर बस झांसा देना बताया था।
2022 मे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मनरेगा कर्मियो की मांगो के सम्बंध मे भी कमेटी बनाया, जिसका प्रतिवेदन 6 माह बाद भी नही आया है।
यह वादा भी जुमला निकला?
अधिनियम न हुआ, खेल हो गया साहब?
छत्तीसगढ़ में मनरेगा योजना की व्यवस्था
जब योजना क्रियान्वयन शुरू हुआ तब नियुक्ति संविदा पर किया गया, फिर क्या हुआ कि उनको मानदेय आधारित कर्मचारी माना जा रहा है।
16 साल बाद भी ग्राम रोजगार सहायक पूछ रहे है कि वह संविदा कर्मचारी है या मानदेय आधारित?
मनरेगा कर्मियो की निकलेगी संभाग स्तरीय न्याय यात्रा - आखिर क्यो ?
एक तरफ मान. मंत्री श्री @Kawasilakhma जी (छत्तीसगढ़ सरकार के प्रतिनिधि) ने मनरेगा कर्मियो के हड़ताल पंडाल पर आकर 06 माह मे वादा पूरा करने का दिया था आश्वासन
वही सरकार ने अभी तक वादा पूरा नही किया है...
@INCIndia
24 दिसंबर 2022
छत्तीसगढ़ के 12 हजार से अधिक मनरेगा कर्मचारियो की संभाग स्तरीय न्याय यात्रा
मनरेगा कर्मियो को न्याय यात्रा करने के लिए क्यो मजबूर होना पड़ रहा है ?
66 दिन के संघर्ष को कौन कर रहा दरकिनार?
कौन है जिम्मेदार ?
क्या कर रही सरकार ?
#मनरेगाकर्मियोकीन्याययात्रा
मनरेगा संगठन द्वारा सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के 22 से 26 अगस्त तक तिरंगा पट्टी लगाकर कार्यालय में कार्य करना एवम 26 अगस्त को तिरंगा यात्रा में शामिल होने हेतु #समर्थन दिया। मनरेगा संघ के समस्त सदस्य नियमितीकरण की लड़ाई हेतु तैयार हैं। @bhupeshbaghel@satyarajput321
आज पंचायत मंत्री @RChoubeyCG जी के समक्ष हमारे वेतन व हड़ताल अवधि के वेतन हेतु प्रांतीय टीम द्वारा मुलाकात किया गया। जिसमें हड़ताल अवधि के वेतन जल्द भुगतान किया जाएगा। साथ ही मांग पर कार्यवाही जारी हैं, जल्द ही सुखद परिणाम मिलेंगे। @bhupeshbaghel@IBC24News@triptisoni6194
माननीय @bhupeshbaghel जी के नाम मनरेगा बहनों की पाती। भाई - बहन के इस अटूट पर्व पर मनरेगा बहनों ने अपने #मुख्यमंत्री को राखी भेजकर अपनी #पाती लिखी हैं। सभी मनरेगा बहनों का विश्वास है की उनके भाई @ChhattisgarhCMO जरूर उनकी पाती पढ़ेंगे और उसका निराकरण कर रक्षाबंधन का गिफ्ट देंगे।
ईलाज के लिए पैसा नहीं था, इसलिए बेटा,बेटी परलोक सिधार गए। मां रोजगार सहायक हैं, 05 माह से वेतन नहीं मिला। पैसे के अभाव में ईलाज नहीं करा पाई।
मनरेगाकर्मी हूं साहब गोद में बेटा - बेटी की मौत देखी हूं। वेतन का इन्तजार कितनो की और जान लेगा। @bhupeshbaghel@PMOIndia@IBC24News