आज दिल्ली कार्यालय में झारखंड से आए छात्रों के एक समूह से मुलाकात और संवाद हुआ।
छात्रों ने अपने साथियों की ओर से झारखंड में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल और अपनी चिंताएं मेरे सामने रखीं।
इस दौरान छात्रों की ओर से एक प्रतिनिधि छात्र ने उनके सवालों को विस्तार से रखा, जिन पर मैंने अपनी बात साझा की और उनके प्रश्नों का जवाब दिया।
युवा देश का भविष्य हैं। उनके सामने आने वाली समस्याओं, उनकी चिंताओं और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर गंभीरता से संवाद होना आवश्यक है। छात्रों की बात सुनी जाए और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों का उचित समाधान निकले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस पूरी बातचीत को YouTube पर विस्तार से देखें।
https://t.co/BzAl0QTX5i
पुलिसकर्मियों की हर आवाज को केवल मैंने ही सदन में रखने का काम किया है। जब विधानसभा में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को समय पर भोजन नहीं मिल रहा था, तब मैंने आवाज़ उठाई और उसके बाद उन्हें समय से भोजन उपलब्ध कराया जाने लगा। अफसोस है कि उस समय पुलिस एसोसिएशन के किसी सदस्य का ध्यान नहीं आया और ना ही किसी ने धन्यवाद तक देना जरूरी समझा।
मेरी लड़ाई किसी पुलिसकर्मी या पदाधिकारी से व्यक्तिगत नहीं है। मेरी लड़ाई उस पुलिसिया सिस्टम के खिलाफ है, जहाँ आम जनता के साथ-साथ निचले स्तर के पुलिसकर्मियों का भी शोषण होता है।
मैंने तो एक गरीब दलित बेटे के पक्ष में बरवाअड्डा थानेदार से सिर्फ इतना कहा था कि बिना वजह किसी को प्रताड़ित न किया जाए। कई नेताओं ने कोयला माफियाओं और दबंगों को थाने से छुड़ाया, तब पुलिस एसोसिएशन कहाँ सो रहा था ?
आज पूरे झारखंड में हमारी पार्टी छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य की लड़ाई को लेकर मुखर है। मैं भी सड़क से सदन तक उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा हूँ।
इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए सरकार और घोटालेबाजों के सिंडिकेट द्वारा साजिश रची जा रही है। मुझे इस साजिश में उलझाकर नियुक्ति माफिया और सरकार अपने कारनामों से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। सरकार ख़ुद का बचाव कर रही है।
लेकिन मैं ना झुकूँगा, ना रुकूँगा, ना टूटूँगा। ये मेरा वादा है आपसे, संघर्ष जारी रहेगा...
झारखंड के आंदोलन में कुछ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नक्शेकदम पर चलकर उभरता हुआ नेता बनना चाहते हैं।
जनता के मुद्दे को राजनीति की सीढ़ी बनाने की कोशिश आखिर कब तक?
#JharkhandStudentUnity#harisharandevgan
यह युवाओं का आक्रोश है! 📲
CBI For JPSC-JSSC!
चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से स्पष्ट वादा किया था कि झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार हर वर्ष JSSC-JPSC की 4-5 परीक्षाएँ आयोजित करेगी और 10 लाख नौकरियाँ देगी।
लेकिन नौकरियाँ देना तो दूर, इस सरकार ने झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ ही खिलवाड़ कर दिया।
इस सरकार के कार्यकाल में जितनी भी JSSC-JPSC परीक्षाएँ आयोजित हुईं, उनमें लगातार अनियमितताओं, धांधली और ठगी की गई।
यह ठगबंधन सरकार झारखंड के इतिहास में नौकरियाँ देने वाली नहीं, बल्कि नौकरियों के नाम पर युवाओं को ठगने वाली, भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के रूप में याद की जाएगी।
झारखंड के युवा अब जाग चुके हैं। आने वाले समय में यही युवा इस भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
#CBIForJPSCJSSC
इन्होंने ही कहा था न सीडी 💿 ब्लैंक्स है.. ये आदमी पूरे सिस्टम को निगल जाना चाहता था. CGL मामले में इन्होंने किसी फ़िल्म के एक्टर से कम नाटक नहीं किया. ऐसे-ऐसे कई फ़िल्मों में काम करने वाले को झारखंड में शरीफ सिविल सर्वेंट कहा जाता है, जिनकी फी 50 करोड़ से पार है. इतना तो शाहरुख-सलमान, अक्षय कुमार और अमिताभ का भी फी नहीं जितना ये एक परीक्षा से उठा लेते हैं. और फिर चोरी के बाद ये सफ़ाई देने का शानदार अभिनय करते हैं. अपने चेहरे, अपनी आँखो,आवाज में नरमी, छात्रों के साथ इमोशंस का ऐसा मिश्रण और हाव -भाव को इस तरह पेश करते हैं जैसे मानो JSSC एक पवित्र मंदिर 🛕 हो. अरे भाई यहाँ राम मंदिर जैसे जगह को तो लोगों ने छोड़ा नहीं. तो फिर JSSC और JPSC जैसी संस्था में क्या ही पारदर्शिता साबित करोगे तुम. यहाँ तो चुटकी में पूरा सिस्टम बेच सकते हैं ये लोग. मुझे अच्छे से याद है JSSC CGL परीक्षा रद्द करने को लेकर छात्रों के भीड़ को इन्होंने कैसे मीठा-मीठा उलझाया था, फिर बाद में आरोपों को झूठ साबित कर दिया, मुझे यह भी याद है कि PGT और सहायक आचार्य में भी इकट्ठे छात्रों को भी अकेले समझा के भेज दिया. उन्हें दिलासा दिला के सुला दिया. मुझे याद है हमने इस मामले में एक मीडिया बाइट माँगा था तो इन्होंने गब्बर सिंह के अंदाज़ में मना कर दिया था, इसलिये ऐसा लगता है जैसे यह एक महान एक्टर हैं. ऊपर से झारखंड में तो सरकार ने माइयाँ सम्मान और भेड़ बकरी पालो योजना चला ही रखा है. अब मुझे और यकीन हो गया है कि झारखंड में आज तक एक भी प्रतियोगी परीक्षा पारदर्शी नहीं रही होगी. एकदम 💯 परीक्षाओं में सेटिंग और धांधली हुई है इसलिये इस परंपरा को ख़त्म करने के लिए इसके सबसे जिम्मेदार पहलू को शख्त सजा जरूरी है. ऐसे IAS अधिकारियों को सलाखों के पीछे होनी चाहिए, ताकि सबक मिले.
#cbiforjpscjssc
नौकरी पैसे से खरीदी जा रहीं है, सालों से मेहनत कर रहे छात्र को सम्मान नहीं मिल रहा |
Paper बेचने वालों का Network बहुत बड़ा है जिसे जड़ से सफाया करना अत्यंत आवश्यक हो गया है |
जो छात्र अपने मेहनत से नौकरी लिए है उनका भी माँग CBI जाँच है |
#cbiforjpscjssc@HemantSorenJMM