राजस्थान के युवा चिकित्सकों की मांग पर सरकार का ध्यान अपेक्षित🙏🙏
राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर भर्ती में रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए पदों में वृद्धि की मांग प्रदेश के युवा चिकित्सकों द्वारा की जा रही है।
बताया जा रहा है कि 4000+ पद रिक्त होने के बावजूद वर्तमान भर्ती में लगभग 600 पदों पर ही भर्ती की जा रही है। युवा चिकित्सकों की मांग है कि कम से कम 2000 पदों पर भर्ती की जाए, ताकि अधिकाधिक योग्य चिकित्सकों को रोजगार का अवसर मिले और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी पर्याप्त चिकित्सकीय मानव संसाधन उपलब्ध हो सके।
राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ युवा चिकित्सकों की इस मांग को संबंधित विभाग एवं सरकार के संज्ञान में लाने का आग्रह करता है।
माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जी तथा संबंधित विभाग से विनम्र निवेदन है कि रिक्त पदों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा ��रते हुए मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पद बढ़ाने पर सकारात्मक विचार किया जाए।
युवाओं को रोजगार और प्रदेश को पर्याप्त चिकित्सकीय सेवाएँ—दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। 🙏
@RajGovOfficial
@RajCMO
@RajHealthDept
#MedicalOfficerRecruitment
#Rajasthan
#MedicalOfficerVacancy
#राजस्थान_मेडिकल_ऑफिसर_भर्ती
#Jaipur: मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर लामबंद हुए डॉक्टर
प्रदेशभर के युवा चिकित्सक कल RUHS में होंगे एकजुट, आंदोलन को लेकर डॉक्टरों ने सोशल मीडिया पर चलाया अभियान....
#RajasthanWithSB@DcDmJaipur