आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया ।
#SanjayAwasthyArki
आज ग्राम पंचायत घनागुघाट के गांव मांडी में भारी भरकम चट्टान आने से संभावित बड़ा हादसा होने से बच गया। मौके का निरीक्षण किया और हिमाचल लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को इस चट्टान को तोड़ने के आदेश दिए ।
#Sanjayawasthyarki
आज अर्की विधानसभा के परगना रामपुर क्षेत्र के अधिकारियों के साथ एक आधिकारिक बैठक की और क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान और विकास कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट प्राप्त की।अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और विकास कार्यों को गति देने का काम करने के निर्देश दिए गए
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @kharge
ईश्वर आपको सदैव प्रसन्न एवं स्वस्थ रखें।
#Sanjayawasthyarki
बीते कल सायं 7 बजे के करीब शिमला के मिडल बाजार में एक रेस्तरां में हुए भीषण अग्निकांड में इलाज करा रहे घायलों को देखने के लिए देर रात IGMC अस्पताल पहुंचे और इस हादसे की जांच के आदेश दिए है, साथ मुख्यमंत्री सलाहकार श्री सुनील शर्मा जी भी मौजूद रहे । @CMOFFICEHP#sanjayawasthyarki
श्री @SukhuSukhvinder द्वारा अनुशंसित राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन कमेटी के बतौर कमेटी सदस्य, हिमाचल में हुई भारी बारिश के चलते नुकसान का जायजा लेने कुल्लू मनाली मण्डी के प्रभावित जगहों का निरीक्षण किया, प्रभावित लोगों से मिल कर सरकार द्वारा दी जा रही राहत सुविधाओं का पुष्टीकरण लिया
गांव धुंदन निवासी एवं अर्की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री खेमराज गुप्ता के निधन की खबर दुःखद है। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।
भगवान् से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
आज शिमला में हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन-2023 के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा की गई ।
#Sanjayawasthyarki
बीती शाम माननीय मुख्यमंत्री श्री @SukhuSukhvinder जी के साथ "राज्य स्तरीय शूलिनी मेला" सोलन में भाग लिया और उन्होंने इस मौके पर घोषणा की कि अगले वर्ष से यह मेला राष्ट्रीय स्तर का होगा।
#Sanjayawasthyarki
प्राचीनतम राज्यस्तरीय "शूलिनी मेले" के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ शूलिनी का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे, यही कामना करता हूँ। 🙏
#Sanjayawasthyarki