परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का गड़रही आगमन एवं दिव्य आशीर्वचन का सीधा प्रसारण।
घर बैठे जुड़ें, दर्शन करें और इस पावन क्षण के साक्षी बनें।
#ग्रामपंचायतगड़रही 🚩🙏
एक चिकित्सा अध्ययन के अनुसार हर 30 सेकंड में हेपेटाइटिस बी या सी से एक व्यक्ति की जान चली जाती है। हेपेटाइटिस के लिए अक्सर ही हम सभी में एक धारणा रहती है की अल्कोहल ही फैटी लिवर का कारण बनता है परंतु, विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे कई नॉन-अल्कोहलिक कारक भी हैं जो फैटी-लिवर का कारण बन सकते हैं जैसे कि अधिक मात्रा में वसा युक्त खाना, इंसुलिन प्रतिरोध, मोटापा, उच्च रक्त-शर्करा आदि I
अगर समय रहते हम अपने स्वास्थय, खासकर की अपने खान-पान पर ध्यान न दें तो हेपेटाइटिस के अलावा लिवर फाइब्रोसिस और लिवर सिरोसिस आदि बिमारियों को भी आमंत्रण दे सकते हैं I
हेपेटाइटिस एक गंभीर बीमारी है लेकिन पर्याप्त जानकारी, निवारण उपायों को अपनाकर इसके संक्रमण को काफी कम किया जा सकता है। साथ ही जागरूकता संदेश फैलाकर भी हम सब सार्थक भूमिका निभा सकते हैं I हेपेटाइटिस से बचाव के लिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव, वजन पर नियंत्रण रखना, आहार संबंधी आदतों में सही बदलाव और व्यायाम जैसा बहु-आयामी दृष्टिकोण बनाना आवश्यक है।
साथ ही हमें निम्नलिखित छ: महत्वपूर्ण कदम भी उठाने होंगे, जिससे हम अपने आपको हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से बचा सकते हैं –
1) स्टेराइल इंजेक्शन का इस्तेमाल
2) नवजात शिशु को हेपेटाइटिस-बी का टीका लगवाना
3) हेपेटाइटिस बी और सी के लिए नियमित स्वास्थ्य की जांच कराना
4) सुरक्षा के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना
5) अपने रेजर-ब्लेड को साझा न करना
6) सुरक्षित टैटू और पियर्सिंग का इस्तेमाल
एक स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक रहना हम सबकी जिम्मेदारी है I अतः इंतजार न करेंI अपने नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पर अपने और अपने परिवार को हेपेटाइटिस का टीका लगवाकर स्वस्थ भारत की कल्पना साकार करें।
गोंडा की जनता शर्मिंदा है कि उन्होंने ऐसे नेताओं को वोट दिया जो सिर्फ अपना भविष्य और अपने बच्चों का भविष्य बना रहे हैं ना कि गोंडा के जनता का।
#gonda_ayoudhya_fourlane_road