कोडरमा निवासी दीपक कुमार, रांची के मणिपाल अस्पताल में फार्मासिस्ट थे, 30 जुलाई से लापता हैं। पत्नी आवेदन लेकर दर-दर भटक रही हैं, दो मासूम बच्चे पिता का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले LJP(R) विधायक के बेटे के लापता होने पर पुलिस की तेज कार्रवाई की चर्चा हुई थी। सवाल है—दीपक के लिए पुलिस क्या कर रही है? क्या सिस्टम गरीबों के लिए भी उतना ही संवेदनशील है? @spkoderma1@JharkhandPolice@dgpjh@HemantSorenJMM@yourBabulal@Annapurna4BJP
गिरिडीह जिला के तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी पंचायत के आदिवासी गांव बढ़नियाटांड़ की यह तस्वीर झारखंड की बदहाल व्यवस्था का नमूना है। तिसरी-गावां मुख्य मार्ग तक पहुँचने के लिए ग्रामीणों को नरैना नदी पार करनी पड़ती है। पुल और सड़क नहीं होने के कारण चार पहिया वाहन गाँव तक नहीं पहुंचता और मरीजों को आज भी खाट पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। बरसात में बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है।
अपने क्षेत्र की इस समस्या को लेकर मैं कई बार सरकार और सरकारी तंत्र से कह चुका हूँ, लेकिन सरकार को जनता की परेशानी देखने की फुर्सत नहीं है। खाट पर लादकर मरीजों को इलाज कराने को मजबूर करने वाली इस गूंगी, बहरी और अंधी सरकार से बस इतना ही कहना है कि लोगों की जान की बाजी लगाकर पैसे कमाना बंद कीजिए और ऐसी भावुक व पीड़ादायी स्थिति से निपटने का इंतजाम कीजिए।
यह सिर्फ मेरे क्षेत्र की नहीं, झारखंड के हजारों गांवों की तस्वीर है। मुख्यमंत्री जी, अब तो ध्यान दीजिए। गांवों तक सड़क और नदी-नालों पर पुल-पुलिया बनाइए, ताकि झारखंड के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए यूँ न तरसें।
नाकामी सरकार की और पब्लिक का ग़ुस्सा विधायक-सांसद को झेलना पड़ता है।
@BJP4India@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh@BJP4Jharkhand
इन छात्रों को लग रहा है ऐसे भूखे रहने से सरकार इनकी परीक्षा करा के इनको नौकरी बांट देगी,
चुपचाप टेंट के पीछे जाके बिरयानी चाँप दो सब लोग वरना भूखे मर जाओगे!!
इंसाफ' के नाम पर खौफनाक खेल! दुष्कर्म के आरोपित को घर से घसीटा, पुलिस के सामने पीट-पीटकर मार डाला,कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल
झारखंड
चतरा (टंडवा)। झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को भीड़ के गुस्से ने कानून को पूरी तरह चुनौती दे दी। नाबालिग के कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित इमरोज अंसारी को उग्र ग्रामीणों ने उसके घर से खींचकर बाहर निकाला और सरेआम लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दौरान आरोपित के पिता को भी खंभे से बांधकर पीटने का आरोप है।
घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि भीड़ का यह तांडव पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को समझाने और आरोपित को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उग्र भीड़ के आगे उनकी एक न चली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
#Jharkhand
रांची में आज का दृश्य देखकर दिल दहल जाता है!!
हाथों में मोबाइल की फ्लैशलाइट, जुबां पर राष्ट्रगान और हक के लिए बुलंद होती आवाजें!!
हमारे राज्य के होनहार छात्र सड़कों पर रातें बिताने को मजबूर हैं, लेकिन वर्तमान ठगबंधन सरकार गहरी नींद में सोई है!!
दमन और चुप्पी से युवाओं का भविष्य नहीं कुचला जा सकता!! युवाओं के हक का हिसाब होकर रहेगा!!
@JharkhandCMO
5 दिन के बाद पूरे देश का मीडिया धीरे धीरे हिम्मत जुटा कर आन्दोलन कवर कर रहा,
लोगों ने खाना भेजना चालू किया, अब तक बच्चे तिरपाल और रूखा सूखा खाकर काम चला रहे थे
सड़क ने छीनी दो जिंदगियां! एंबुलेंस नहीं पहुंची, गर्भवती की मौत... शव भी खटिया पर गांव लौटा।
जिस खटिया पर महिला को इलाज के लिए गांव से बाहर ले जाया गया था, उसी खटिया पर उसका शव वापस गांव लाना पड़ा
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित पीराचक गांव में सड़क नहीं होने की वजह से एक गर्भवती महिला की समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण मौत हो गई। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि जिस खटिया पर महिला को इलाज के लिए गांव से बाहर ले जाया गया था, उसी खटिया पर उसका शव वापस गांव लाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस पीराचक नहीं पहुंच सकी। मजबूरन परिजन और ग्रामीण महिला को खटिया पर लिटाकर कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से पैदल रामचौकी तक ले गए। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
#jharkhand
Assam में आई बाढ़ के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाढ़ से घर में पानी भर जाने के बाद एक छात्रा अपनी भीगी हुई किताबें और कॉपियां धूप में सुखाती नजर या रही है, देखिए वीडियो-
BIG NEWS 🚨 Assam BJP Govt to Replace Flood-Damaged School Textbooks for Free.
A girl student was seen drying her wet books and notebooks in the sun after floods damaged her home 🥹
Salute to her unwavering spirit 🫡
It was such a peaceful movement, feel so sad that it had to take a violent turn. My heart goes out to the students and their families who were hurt. Paper leak is a very serious issue, and I am glad to know n see that the kids of our country have come together for a better educational system, and their parents supported them.
I truly appreciate the stand they have taken, showing dedication, sincerity, and keenness to study hard n make their future and a greater, educated India. This andolan, this protest, is the right way to go abt it, n the students have done this peacefully. So courageous and brave. Driven and motivated towards education, this generation will make India proud.
This issue is between the students and the educational system, it should not be hijacked politically, the credit should only go to the students of our country, and I am sure the government will also give them all the support n make it a stronger educational system. It’s a win-win situation. Hoping n praying for a positive decision. God bless all of you who wanna be educated.
Education should be the next trend and fashion, and should get trendier n more fashionable yr by yr, itna k bahar se log come to India to study and India becomes an educational hub.
चप्पा-चप्पा इंक़लाब के नारों से गूंज रहा है।
जब युवा अपने भविष्य, शिक्षा और रोज़गार के सवाल पर सड़क पर उतरते हैं, तो वह सिर्फ़ एक आंदोलन नहीं, बल्कि देश के आने वाले कल की आवाज़ बन जाता है।
अब यह आवाज़ किसी एक शहर की नहीं, पूरे देश की बन चुकी है। आइए, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से न्याय, शिक्षा और युवाओं के अधिकारों की इस लड़ाई में एकजुट होकर अपनी भागीदारी निभाएँ। बदलाव की शुरुआत हमेशा जागरूक समाज से होती है।
“रोकते हैं तो मारते हैं।"
“भूखों मर रहे हैं हम, तुमने हमारी जगह छीन ली, हमारे मकान भी छीन लिए।"
~आदिवासी प्रदर्शनकारी
यह आधी अधूरे किश्तों की धमकी क्यों? एक ही बार में पूरा हिसाब चुकता कर दीजिए!
एक काम कीजिए सरकार, देश के सारे आदिवासियों पर एक सामूहिक मुक़दमा दर्ज़ करिये कि उनका इस धरती पर जनम लेना ही सबसे बड़ा अपराध है।
आख़िरकार! जब ज़मीनें ही अपनी नहीं रहीं तो उन पर रहने वाले इंसान कैसे अपने हो सकते हैं?
इको सेंसिटिव ज़ोन की सीमाएँ, मूर्ख राजाधिराज के लिए रबर की पट्टियाँ हैं जिन्हें धनपशुओं की सहूलियत के हिसाब से जब मर्जी, जहाँ मर्जी, जैसे मर्जी खींचकर छोटा-बड़ा कर देते हैं! उदाहरण उड़ीसा में खनन वाला देख लीजिए!
आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों और महिलाओं की चीखें इस नौटंकीबाज के लिए उत्सव का संगीत हैं। उसे बस अपनी झूठी वाहवाही और आरती उतरवाने का चस्का है।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के गृह जिले के सदर अस्पताल में आज कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। किसी तरह महिला को अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां कई घंटों तक डॉक्टर ने उसका इलाज नहीं किया। उनका कहना है कि केवल नर्स और सहिया के माध्यम से औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।
परिजनों के अनुसार, जब महिला की हालत अधिक गंभीर हो गई तो अस्पताल की ओर से खून की कमी बताकर उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। आरोप है कि अस्पताल से बाहर निकलते ही महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।
गुमला के चैनपुर CHC की लापरवाही ने एक 9वीं कक्षा की छात्रा की जान ले ली। 15 साल की शिवानी सिरदर्द और उल्टी से तड़पती रही, लेकिन अस्पताल ने एंबुलेंस खराब ..लोग धक्का दे रहे है । इसी बीच पिता की गोद में दम तोड़ते ही सिस्टम की क्रूरता का अंत हुआ। हेमन्त सोरेन सर @HemantSorenJMM क्या स्वास्थ्य सेवा का यही सच है? न्याय और जवाबदेही कब?
#Gumla #JusticeForShivani #JharkhandHealth #SystemFailure #HealthCareCrisis
"धक्का लगाने पर भी स्टार्ट नहीं हुई एम्बुलेंस, 14 साल की शिवानी जिंदगी की जंग हार गई!! 💔
यह महज़ एक खबर नहीं, हमारे सिस्टम की संवेदनहीनता का जीता-जागता सबूत है!! जब एक मासूम को तुरंत इलाज और ऑक्सीजन की ज़रूरत थी, तब वह अस्पताल परिसर में तड़पती रही!!आख़िर कब तक एम्बुलेंस को धक्का मारते-मारते गरीबों की साँसें थमती रहेंगी?शिवानी को न्याय मिले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो!!
@JharkhandCMO@IrfanAnsariMLA@DCGumla