बहुजन मसीहा सामाजिक लोकतंत्र के द्वारा समतामूलक समाज के आधार पर सशक्त, प्रबुद्ध राष्ट्र निर्माता मान्यवर साहेब कांशीराम जी के 20वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि कोटि नमन।
कांशीराम तेरी नेक कमाई,
तूने सोती कौम जगाई,
Breaking:- पंजाब के सरदूलगढ़ में सरदार कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा नगर पंचायत के सामने 17 महत्वपूर्ण जन-मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता शामिल हुईं
बहनजी के आदेश पर पूरा लखनऊ हाथी छाप बैनर पोस्टरों से पट चुका हैं।
9 अक्टूबर को लखनऊ में बहुजन नायक एवं सामाजिक क्रांति के पुरोधा मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर लाखों की संख्या में जनसैलाब इकट्ठा होने जा रहा हैं।
पंजाब में बसपा का प्रदर्शन🫡
कुलदीप सिंह जी के नेतृत्व में बसों द्वारा सरदूलगढ़ नगर पंचायत के सामने 17 महत्वपूर्ण जन मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया,
इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया,
🔥
बाबा साहब का दूसरा नाम।
कांशीराम-कांशीराम। ।
देश में सामाजिक परिवर्तन के महानायक, युग पुरुष, मान्यवर कांशीराम साहब के 20वें स्मृति दिवस पर विनम्र आदरांजली अर्पित करता हूॅ।
🌹🌺🌷🙏🙏🙏
बहुजन समाज के मसीहा आज़ादी के तीस साल बाद भी वंचित दलित पिछड़ा अति पिछड़ों
को राजनीति पाठ सीखने वाले वह लोकसभा संसद भवन में पहुचाने वाले महा मानव मा.काशी साहब के परी निर्माण पर शत शत नमन
बहुजन नायक हजारों जातीयों में विभाजित बहुजन समाज को एक जुट कर एवम शोषितों पीड़ितों वंचितों उपेक्षितों मजलूमों को उनकी सामाजिक और वोट की ताक़त का अहसास कराने वाले सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन कराने वाले ’बहुजन समाज’ में समय-समय पर जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने वाले देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सरकार बनाकर महापुरुषों के मिशन को करने वाले एवं सामाजिक परिवर्तन का मार्गदर्शन कराने वाले लखनऊ डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क रमाबाई पार्क ग्रिन पार्क नोएडा इत्यादि में बनवाकर बहुजन संतों गुरुओं महापुरुषों का ज्ञान कराने वाले मान्यवर साहब कांशीराम जी के 20 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर कोटि कोटि नमन l
भीम आर्मी जय भीम संगठन आज संकल्प ले रहा है *मान्यवर साहब कांशीराम का मिशन अधूरा भीम आर्मी जय भीम संगठन करेगा पूरा*l
जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी सामाजिक न्याय के रूप में सुनिश्चित करायेंगे l
वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा का भी संकल्प
चमचो से सावधान जो बीजेपी के साथ मिलकर बहुजन समाज को गुमराहा कर रहे हैं और हर पाच साल बाद बहुजन समाज को सरकार बनाने का सपना दिखाते है l
राज पाठ लाने के लिए मेहनत मसक्कत करनी पड़ती है दुश्मन का हर तरह से मुक़ाबला करना पड़ता है यहा तो मुकाबला की वजाये सरेंडर कर दिया गया ऐसा प्रतीत होता है l
लेकिन भीम आर्मी जय भीम संगठन हर तरह मुकाबला करके सामाजिक और राजनैतिक परिवर्तन का संकल्प ले रहा है l
9 अक्टूबर मान्यवर मसीहा साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि💐🙏
बहुजन समाज के मान-सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले मान्यवर मसीहा साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
मान्यवर साहब ने जिस बहुजन चेतना की नींव रखी, बहनजी ने उसे आगे बढ़ाया और आज नई पीढ़ी उस विचार को समझने के लिए आगे आ रही है। 9 अक्टूबर को लखनऊ में बुजुर्गों का अनुभव, बहनजी का संदेश और युवाओं का जोश एक साथ दिखाई देगा। यह दृश्य अपने आप में ऐतिहासिक होगा।
सर्वसमाज के अधिकारों और पारदर्शी लोकतंत्र के लिए आदरणीय बहन मायावती जी ने सबसे पहले बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी। बहनजी की हर बात समय के साथ सच साबित होती है! #Mayawati#EVM_Ban#BSP
DS4 बामसेफ और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन समाज को जागृत करने वाले बहुजन महापुरुषों के विचारों को जीवित करने वाले बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम साहेब की कल पुण्य तिथि है , पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर नमन करते है 🙏
मान्यवर श्री कांशीराम साहेब अमर रहे
बहन जी जिंदाबाद
आंध्र प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष shri G Sampada Rao के देहान्त की खबर बहुत ही पीड़ा दायक है निश्चित तौर पर एक बेहद ईमानदार मिशनरी साथी की कमी हमेशा महसूस रहेगी.कुदरत आपके परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दे.
देश में जाति के आधार पर सदियों से तोड़े व पछाड़े गये ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य कमज़ोर तबक़ों आदि को उनके वोट की ताक़त के माध्यम से सत्ता की मास्टर चाबी देकर उन्हें शोषित से शासक वर्ग बनाने हेतु इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के रुके एवं बिखरे हुये कारवाँ को आगे मंज़िल तक पहुँचाने के लिये बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर बी.एस.पी. परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।
मान्यवर श्री कांशीराम जी के मिशनरी संकल्प का ही यह सुखद परिणाम था कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल व महत्वपूर्ण राज्य में मेरे नेतृत्व में बी.एस.पी. की चार बार सरकार बनी और इसके माध्यम से ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ के ऐतिहासिक कार्य करके ’बहुजन समाज’ में समय-समय पर जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर महात्मा ज्योतिबा फुले, श्री नारायणा गुरु, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आदि के समता व समानता के हक़ के लिये उनके अतुलनीय संघर्ष व बहुमूल्य योगदान को ज़मीनी स्तर पर उतारकर संविधान के पवित्र मंशा की पूर्ति की गयी।
यही नहीं बल्कि इन महापुरुषों की प्रेरणा से, यूपी में सर्वसमाज के हित में अपराध नियंत्रण व क़ानून व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून का राज क़ायम करके तथा जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी, बेहतरीन सरकार देकर मान्यवर श्री कांशीराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।