#UGC के नए निर्देश, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की कसौटी का खुला उल्लंघन करते हैं।
राष्ट्र के युवाओं को भेदभाव मुक्त व्यवस्था चाहिए, यही आज के समय की #राष्ट्रवाणी है
#यूजीसी_कानून_रद्द_कीजिए#UGCRollBack
आरक्षण व्यवस्था पर भावनाओं से नहीं, बल्कि आंकड़ों और वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए। समय के साथ नीतियों में बदलाव जरूरी है।
#आरक्षण_सुधार#समान_अवसर#न्याय
देश में अवसर ऐसे हों जहाँ हर युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और क्षमता के आधार पर आगे बढ़ सके। समान अवसर ही सशक्त भारत की नींव है।
#आरक्षण_हटाओ#समान_अवसर#समान_अधिकार
दशकों पुरानी नीतियों की समय-समय पर समीक्षा होना लोकतंत्र की मजबूती है। आरक्षण व्यवस्था पर भी निष्पक्ष और तथ्यात्मक पुनर्विचार होना चाहिए।
#आरक्षण_सुधार#समान_अवसर#भारत
आरक्षण पर बहस किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था के पक्ष में होनी चाहिए जहाँ हर नागरिक को समान अवसर और आगे बढ़ने का निष्पक्ष मौका मिले।
#आरक्षण_हटाओ#समान_अवसर#समान_अधिकार
भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
'आवेशावतार' भगवान श्री परशुराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में साहस, सद्बुद्धि और धर्मनिष्ठा का संचार हो तथा समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना सुदृढ़ हो।
प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।
प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
पवनपुत्र श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें।
श्रीहनुमते नमः
सूर्यवंश शिरोमणि प्रभु श्री रामलला के दिव्य भाल पर विराजित यह स्वर्णिम 'सूर्य तिलक' आस्था, आत्मगौरव और अध्यात्म का आलोक है।
यह तिलक सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना को जागृत करता हुआ, भारत के जन-जन के हृदय में श्रद्धा, शक्ति और स्वाभिमान का संकल्प-सूर्य प्रज्वलित कर रहा है। यह भारत को उसकी मूल आत्मा से पुनः जोड़ रहा है।
प्रभु श्री राम के दिव्य 'सूर्य तिलक' का आलोक 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के संकल्पों को दिशा दे रहा है। क्योंकि जहां राम हैं, वहीं राह है, और वहीं भारत उजास बनकर जगमगाता है।
जय जय श्री राम
देवी स्कन्दमाता की करबद्ध प्रार्थना! मेरी कामना है कि अपने ममतामयी स्नेह और आशीर्वाद से वे सबका जीवन आलोकित करें।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदाऽस्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
मां चंद्रघंटा को प्रणाम! माता से प्रार्थना है कि वे हर किसी को सशक्त, समृद्ध और सौभाग्यपूर्ण जीवन का आशीष दें।
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥
जगतजननी मां दुर्गा के चरणों में कोटि-कोटि देशवासियों की ओर से मेरा नमन और वंदन! नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मां से विनती है कि वे हर किसी को अपने स्नेह और अनुकंपा का आशीर्वाद प्रदान करें। जय माता दी!
https://t.co/WHEzTr3Xv6
देशवासियों को नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सशक्त करे, जो राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी नई मजबूती दे।
भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।
आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।