वाहन चालक परिणाम आने के बाद भी दो माह बाद यदि ट्रेड टेस्ट की तिथि घोषित नहीं की जाती, तो यह उम्मीदवारों के साथ अन्याय है।
संबंधित विभाग से निवेदन हैं कि जल्द से जल्द ड्राइवर ट्रेड टेस्ट की तिथि घोषित की जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके ।
@alokrajRSSB
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर माहौल बदल दिया।
ऐसे लोग जो राहुल को किसी गिनती में ही नहीं लेते थे वो अब वीडियो बनाकर बोल रहे हैं आज राहुल गांधी के साथ खड़ा होने का समय है।
सोशल मीडिया भरा पड़ा है ऐसे न्यूट्रल लोगों के वीडियो से
1977 से चुनाव देख रहा हूँ, 35 साल से चुनाव पर लिख और बोल रहा हूँ। शिकायतें और आरोप बहुत देखे, लेकिन बिना ठोस प्रमाण कभी कुछ नहीं कहा।
कल पहली बार, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(@RahulGandhi) ने लाखों पन्नों के दस्तावेज़ों पर आधारित पुख़्ता सबूत रखा — एक विधानसभा में 1 लाख फ़र्ज़ी वोटर! अगर यह पूरे देश में हो रहा है तो चुनाव और लोकतंत्र का क्या अर्थ रह जाएगा?
महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद बिहार में भी SIR के नाम पर मतदाता सूची से डकैती। चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए थी, उल्टा विपक्ष को धमका रहा है।
देश को सच पता लगेगा और सब याद रखा जाएगा।
#VoteChori #ElectionCommission
बार-बार SSC परीक्षाओं में गड़बड़ियाँ होना इस बात का संकेत है कि दाल में कुछ काला नहीं है, बल्कि पूरी दाल ही काली है।
SSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये छात्र देश का भविष्य हैं।
सरकार को SSC के स्टूडेंट की मांगो को सुनना चाहिए साथ ही साथ एक शिक्षक भी स्टूडेंट के हक आवाज बुलंद कर सकता है तो सरकार को उनकी आवाज दबानी नही चाहिए...🙏🏻🥹
शिक्षा ही जीवन
#SSC_System_Sudharo#SSCMisManagement#SSCVendorFailure
SSC निकम्मी, रेलवे निकम्मी,
सिस्टम निकम्मी, सरकार निकम्मी
इस देश के युवाओं को यही सब सहने होंगे क्योकि यहाँ युवाओ के मुद्दे पर सब सिर्फ वोट लेते हैं काम करने वक़्त निकम्मा हो जाता है।
मंत्री @DrJitendraSingh जी कब आपकी नींद खुलेगी?
#SSC_System_Sudharo
सिस्टम से लड़ना आसान नहीं होता।इस बार कहानी @RakeshDayma_ की है, अगली बार ये कहानी आपकी या किसी और की भी हो सकती है।
बिजली विभाग में कैसे काम होता है, ये हम सब जानते हैं और अगर कोई आम नागरिक इस विभाग से अपना जायज़ हक़ माँगने की कोशिश करता है,तो नतीजा होता है @PoliceRajasthan की क़ानूनी एफआईआर।
ये कहानी है नारायणपुर विद्युत विभाग की, जहाँ कुछ दिन पहले कई बुज़ुर्ग किसान एक ट्रांसफॉर्मर लेने के लिए खड़े थे।चेहरों पर धूप की लकीरें थीं, आँखों में सालों का इंतज़ार। वे ग़ुस्से में नहीं थे, बस उम्मीद थी कि शायद कोई अपना आएगा, जो उनकी आवाज़ सुनेगा।
सुबह 10 बजे से बिजली ग्रिड पर बैठे इन किसानों की आवाज़ राकेश ने उठाई।उसने कहा कि किसानों को उनका हक़ ट्रांसफॉर्मर दिया जाए।इस मामले में ना कोई नारेबाज़ी थी, ना कोई हिंसा।
जो भी हुआ, उसका वीडियो भी मौजूद है। सैकड़ों ग्रामीण और खुद पुलिस के साथी गवाह हैं
कि राकेश की कोई ग़लती नहीं थी फिर भी उसके ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर दी गई।
किसानों की उम्मीद बनना इतना आसान नहीं है।
लेकिन जो ये हिम्मत कर रहे हैं, क्या आप उनका साथ नहीं दे सकते?
#RakeshDamya #किसानकीआवाज़ #बिजली_विभाग_की_सच्चाई #जनता_का_हक #सिस्टम_से_लड़ाई #SupportFarmers #Rajasthan
राजस्थान सूचना सहायक भर्ती 2023 -बार-बार कोर्ट के द्वारा डेट्स मिल रही हैं हजारों अभ्यर्थी मानसिक तौर पर परेशान हैं आखिर कब होगा समाधान! बोर्ड @alokrajRSSB ,सरकार @RajCMO मंत्री @Ra_THORe जी कोई तो सुनें इन युवाओं की पीड़ा और राहत दें हजारों युवाओं को।
@BhajanlalBjp
हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व है। हम सब देश के साथ हैं!
सकंट का समय समझदारी की और भी अधिक माँग करता है। सभी देशवासियों से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें। ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाये गये झूठ भी हो सकते हैं मतलब ये दुश्मन की चाल या साज़िश भी हो सकती है, इसीलिए किसी भी बहकावे या भड़कावे में न आएं। अपने-अपने स्तर पर ज़िम्मेदाराना व्यवहार करें। स्वयं शांत रहें और दूसरों को भी शांति से रहने के लिए प्रेरित करें। आपदा के इस समय में एकजुटता दिखाएं।
जय हिंद!